वांग वेनफेंग बीजिंग में एनाहाचि को नॉकआउट में हराने को तैयार

Wang Wenfeng DSC00563 1 768x512

वांग वेनफ़ेंग “मेटल स्टॉर्म” यह साबित करने के लिए तैयार हैं कि वह ONE: AGE OF DRAGONS में दुनिया के सबसे अच्छे फ्लाईवेट किकबॉक्सर हैं।

चीनी स्ट्राइकिंग सनसेशन अगले शनिवार 16 नवंबर को द होम ऑफ मार्शल आर्ट्स में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इलियास एनाहाचि “ट्वीटी” को वह ONE फ्लाईवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप के अपने पहले मुकाबले में चुनौती देने के लिए सही प्रतिद्वंद्वी मान रहे हैं।

26 वर्षीय योद्धा अपने प्रदर्शन को लेकर भरोसेमंद है कि क्योंकि उसे केएलएफ विश्व चैंपियन और दुनिया के शीर्ष क्रम के एथलीटों में से एक कहा जाता है। वह दोस्तों, परिवार और देशवासियों के सामने बीजिंग के कैडिलैक एरिना में अपने खेल के शीर्ष पुरस्कार का दावा कर रहे हैं।

 

वांग कहते हैं कि ONE Championship में डेब्यू के साथ ही मैं वर्ल्ड टाइटल के लिए अपने प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दूंगा। लोगों के मन में मुझको लेकर कई सवाल होंगे लेकिन मुझे खुद पर भरोसा है और मैं साबित कर दूंगा कि मैं इसके लायक हूं।

वह कहते हैं कि मैं अपनी क्षमताओं का उपयोग करके खुद को साबित करूंगा। मैं गोल्ड बेल्ट के लिए चुनौती दे सकता हूं। मुझे विश्वास है कि मैं इसे भी जीत सकता हूं। इसकी एक वजह यह भी है कि मैं अपने देश में मुकाबला लड़ रहा हूं। मेरे पास अच्छा मौका है। मेरा परिवार और दोस्त बीजिंग में हैं। मैं चाहता हूं कि मेरे माता-पिता अपने बेटे को बेल्ट जीतते हुए देखें।

इस बाउट में एक अतिरिक्त चुनौती होगी क्योंकि ये योद्धा कोई अजनबी नहीं हैं। उन्होंने पहले भी आपस में हुए करीबी मुकाबलों में जीत का दावा किया है।

डचमैन ने 2014 में अपने मूल देश में निर्णय के साथ पहली बार जीत हासिल की। हालांकि, वे जब 2017 में फिर भिड़े तो वुहान का योद्धा अपने गृहनगर में निर्णय के माध्यम से जीता।

“मेटल स्टॉर्म” इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि वह एक बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। वह बेल्ट को हासिल कर पहनने के लिए पहले से कहीं ज्यादा अधिक मेहनत और ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।



वांग कहते हैं कि मैं अपनी पिछली जीत से संतुष्ट नहीं था। मेरे ही देश में कई दोस्त और रिश्तेदार थे, जो प्रतियोगिता देखने आए थे। मैं दबाव में था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया। मैंने अपनी क्षमता का बस 50 प्रतिशत ही प्रदर्शन किया था। आखिरी बार उनके खिलाफ जाने के बाद मैंने कई चीजें सीखीं।

वह कहते हैं कि अब मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बाहरी दुनिया से क्या तनाव आ रहा है। मुझे इस बार ज्यादा नहीं सोचना है। मैं केवल प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और जो मैंने सीखा है उसे दिखाने के बारे में सोचूंगा।

इलियास एनाहाचि यह दिखा चुके हैं कि वह एक ऐसे योद्धा के रूप में उभर सकते हैं, जो 6 बाउट में जीत हासिल कर सकता है। वह पहले भी उच्च प्रदर्शन वाले प्रतिद्वंद्वियों से लड़ चुके हैं। इसमें से उनकी 5 जीत नॉकआउट के माध्य से आईं। इसमें अगस्त में स्वर्ण जीतने के लिए “The Baby Shark” Petchdam Petchyindee Academy की हार भी शामिल थी।

वांग ने अपने प्रतिद्वंद्वी के युद्ध कौशल पर काबू पाने के लिए अपनी रणनीतियों में सुधार किया है। उन्होंने कड़ी मेहनत करके विपक्षी पर और अधिक खतरनाक बनने के लिए कदम उठाए हैं।

Xingbo Shengshi Fight Club एथलीट ने “ट्वीटी” के गेम के कुछ लूप होल्स पर वार करने के लिए और विश्व खिताब पाने के लिए सही गेम प्लान बनाया है। इसके लिए उन्होंने अपने युद्ध कौशल में विभिन्न तकनीकों को शामिल किया है।

वांग कहते हैं कि मैंने दो बार एनाहाचि के खिलाफ मुकाबले खेले हैं। मैंने ONE Championship में उनका अंतिम मैच भी देखा। हमारे पिछले मैच के बाद से उनकी चुतराई और किकबॉक्सिंग कौशल में सुधार हुआ है।

वह एक चुनौतीपूर्ण प्रतियोगी हैं। उन्होंने अपने मुक्केबाजी कौशल, किक और तकनीकों में सुधार किया है। वह मुझसे अधिक लंबे हैं। हालांकि, वह जब पंच मारते हैं और चलते हैं तो उनमें काफी खामियां होती हैं। मैंने उनके प्रभाव को दबाने के लिए कुछ पंचेज और रणनीति तैयार की हैं।

एनाहाचि की तुलना में मुझे लगता है कि मेरे पंचेज ज्यादा प्रभावशाली हैं। खास बात यह है कि मैंने मॉय थाई में घुटने से हमला करने के कौशल को सीखा है। मैं उन्हें हैरत में डालने के लिए अकल्पनीय चीजों का इस्तेमाल करूंगा।

इन प्रतिद्वंद्वियों के दोनों मैच आज तक जजों के स्कोर कार्ड पर गए हैं लेकिन वैश्विक मंच पर अपनी होने वाले मुकाबले में वांग एक संदेश देना चाहते हैं।

वांग वेनफ़ेंग “मेटल स्टॉर्म” अपने प्रतिद्वंद्वी पर एक शानदार जीत के साथ मुकाबला खत्म करने की तलाश में हैं। इसके जरिए वह ONE Super Series के प्रशंसकों के दिमाग में एक गहरी छाप छोड़ना चाहते हैं।

वांग कहते हैं कि मुझे पूरा यकीन है कि मैं इस प्रतियोगिता में 100 प्रतिशत जीत सकता हूं। मैं बेहद मजबूत स्थिति में रहूंगा और मैं यह सुनिश्चित करूंगा।

वह आखिर में कहते हैं कि मैं वास्तव में उसे KO करना चाहता हूं और बाउट समाप्त करना चाहता हूं। मैं हर किसी को बताना चाहता हूं कि वांग वेनफ़ेंग “मेटल स्टॉर्म” किस तरह का प्रदर्शन कर सकता है।

बीजिंग | 16 नवंबर | AGE OF DRAGONS | TV: वैश्विक प्रसारण के लिए स्थानीय लिस्टिंग की जांच करें

भारत में ONE: AGE OF DRAGONS का लाइव प्रसारण शनिवार, 16 नवंबर को भारतीय समय दोपहर 2:30 बजे से होगा। मुख्य कार्ड में ऋतु फोगाट का डेब्यू शाम 4:00 बजे से देखा जा सकेगा।

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.