ONE: MARK OF GREATNESS के सितारों के टॉप-5 नॉकआउट

Alaverdi Ramazanov DA 1800 768x511

ONE चैंपियनशिप का साल 2019 का आखिरी इवेंट ONE: MARK OF GREATNESS है जो 6 दिसंबर को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित होना है।

ONE चैंपियनशिप साल का अंत धमाकेदार अंदाज में करना चाहती है इसलिए फाइट कार्ड में दुनिया के कई बेहतरीन स्ट्राइकिंग एथलीट्स को शामिल किया गया है।

स्ट्राइकिंग स्किल्स यानी इवेंट में कई बेहतरीन नॉकआउट भी देखने को मिलेंगे, इसलिए इस आर्टिकल में हम ONE: MARK OF GREATNESS के सितारों के टॉप-5 नॉकआउट आपके सामने रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जिहिन राड़ज़ुआन ने ज़म्बोआंग के खिलाफ की फिनिश की भविष्यवाणी

#1 सैम-ए का जबरदस्त क्रॉस-हुक कॉम्बिनेशन

https://www.facebook.com/ONEChampionship/videos/403645100297231/?t=0

पूर्व ONE फ़्लाईवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ ने ONE: CENTURY PART1 में अपना स्ट्रॉवेट डेब्यू किया था।

फ़्रांस के डैरन रोलैंड के खिलाफ सैम-ए का हुक-क्रॉस कॉम्बिनेशन उनके काम आया और अगले ही पल एक कदम पीछे लेते हुए डैरन की चिन पर लेफ्ट हैंड से जोरदार प्रहार किया। पंच की टाइमिंग और ताकत इतनी थी कि फ़्रांस के फाइटर पंच के बाद अपने पैरों पर खड़े ही नहीं हो पाए।

#2 वांग जनगुआंग के ताकतवर पंच

वांग जनगुआंग “गोल्डन बॉय” ने ONE: DAWN OF VALOR में धमाकेदार अंदाज में फेडेरिको रोमा “लिटल बिग मैन” को पहले ही राउंड में हराकर दर्शा दिया था कि वो किस काबिल हैं।

वांग ने पहले अपने प्रतिद्वंदी पर जोरदार लेफ्ट हुक लगाया और मौका मिलते ही लगातार पंच की बरसात कर दी। किसी तरह फेडेरिको अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहे लेकिन चीनी फाइटर ने उन्हें संभलने का मौका ही नहीं दिया और इस बार स्ट्रेट राइट पंच के बाद लगातार हो रहे प्रहार से रेफरी को फाइट रोकनी पड़ी।

“गोल्डन बॉय” को अब ONE: MARK OF GREATNESS में ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए सैम-ए का सामना करना है।

#3 रामज़ानोव के अपरकट ने बनाया रिकॉर्ड

ONE चैंपियनशिप के सबसे यादगार नॉकआउट्स में से एक पिछले साल नवंबर में आयोजित हुए ONE: HEART OF THE LION में आया।

रूस के अलावेर्दी रामज़ानोव “बेबीफेस किलर” को एंड्रयू मिलर को हराने में केवल 57 सेकेंड का समय लगा। एक ऐसा अपरकट जिसे मिलर अपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं भुला पाएंगे क्योंकि ONE सुपर सीरीज के इतिहास का यह सबसे तेज फिनिश था।

स्कॉटलैंड के मिलर शुरुआत में थोड़ा आक्रामक रुख अपनाए हुए थे लेकन रामज़ानोव ने मौका ढूंढते ही अपने प्रतिद्वंदी को जोरदार राइट नी जड़ दी। इसके तुरंत बाद थ्री-स्ट्राइक कॉम्बिनेशन और आखिर में अपरकट जिससे मिलर को कभी संभल ही नहीं पाए।

#4 झांग का अपरकट

https://www.facebook.com/ONEChampionship/videos/684541001969814/?t=15

शंघाई में आयोजित हुए ONE: LEGENDARY QUEST में झांग चेंगलोंग “मॉय थाई बॉय” ने टायलर हार्डकासल को हराया था। चीनी फाइटर ने अपने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंदी को जबरदस्त अंदाज में राइट अपरकट लगाया था और अगले ही पल टायलर मैट पर गिरे हुए नजर आए।

झांग का रिकॉर्ड अब 3-0 का हो गया है और ONE: MARK OF GREATNESS में वो ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए अलावेर्दी रामज़ानोव को चुनौती देने वाले हैं।

#5 बॉक्सिंग मशीन एंडरसन सिल्वा

ONE: IMMORTAL TRIUMPH में ब्राजील के एंडरसन सिल्वा ने बेबुलत इसाएवा को एकतरफा अंदाज में हराया था। जब सिल्वा का पहला राइट हैंड सटीक निशाने पर लगा तो ब्राजील के फाइटर को अंदाजा हो चुका था कि यहाँ से अब उनकी जीत आसान हो गई है।

सिल्वा ने बिना कोई देरी किए एक के बाद कई पंच लगाए और आखिर में जोरदार नी के प्रहार से इसाएव उभर ही नहीं पाए। इसके बाद भी सिल्वा ने दो जबरदस्त राइट हैंड लगाए और अंत में अपरकट के बाद रेफरी को फाइट रोकनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: नोंग-ओ ग्यांगडाओ ने सैमापेच को लगाए जोरदार नॉकआउट पंच पर अपनी राय दी

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)