किकबॉक्सिंग दिग्गज अनीसा मेक्सेन ने अपनी मां के साथ रिश्ते पर बात की – ‘उन्होंने मेरे लिए सब कुछ किया’

Phetjeeja Anissa Meksen ONE Friday Fights 46 45 scaled

अनीसा “C18” मेक्सेन अपनी मां के समर्थन के बिना इस मुकाम पर नहीं पहुंच पातीं।

अल्जीरियाई-फ्रेंच स्टार 9 नवंबर को ONE 169 में पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में जैकी बुंटान का सामना करेंगी। उन्होंने अपने करियर में बड़ा मुकाम हासिल किया है और इसकी नींव उनके घर से पड़ी थी।

बचपन से ही मेक्सेन को अपनी मां का बहुत प्यार मिला और वो जानती थीं कि उनका साथ देने के लिए मां हमेशा साथ हैं।

ये आज भी उतना ही सच है, जब सात बार की किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE बेल्ट हासिल करने का प्रयास करेंगी।

मेक्सेन ने onefc.com को बताया: 

“मेरी मां मुझे बहुत प्यार करती हैं। उनका दिल बहुत बड़ा है। वो मेरे लिए सब कुछ हैं। मेरी मां पहली शख्स हैं, जिन्हें मैं जानती थी। वो मेरा पहला प्यार हैं। उन्होंने मेरे लिए सब कुछ किया। वो लाजवाब हैं।

“मैं उनसे अच्छी मां मिलने की उम्मीद नहीं कर सकती थी। मुझे नहीं पता था कि उनके बारे में कैसे बताया जाए, वो एकदम परफेक्ट हैं।”

इस बेइंतहा प्यार की वजह से मेक्सेन ने फाइटिंग में करियर बनाया, जिसे युवा बच्चियों के लिए खतरनाक खेल माना जाता है।

भले ही मां ने उनके लिए ये रास्ता ना चुना हो, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को शिखर पर पहुंचने में हर वो मदद की, जो कर सकती थीं।

“C18” ने कहा:

“उन्हें मुझे पर गर्व है, लेकिन उन्होंने मुझे इस करियर में पुश नहीं किया। क्यों? क्योंकि वो डरी हुई थीं, लेकिन उन्हें मुझमें हमेशा भरोसा था और वो मेरा भला चाहती थीं।”

अनीसा मेक्सेन दूसरों के लिए रोल मॉडल बनकर खुश

जिस तरह से अनीसा मेक्सेन के जीवन में उनकी मां का बहुत अहम योगदान था, उसी तरह ही 36 वर्षीय स्ट्राइकिंग सुपरस्टार जानती हैं कि वो अगली पीढ़ी को प्रेरित कर सकती हैं।

युवा अपने आदर्शों का अनुसरण करते हैं और मेक्सेन खुश हैं कि उनका काम लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है:

“मैं एक अच्छी इंसान बनने की कोशिश और अपने चैंपियन बनने के लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास करती हूं।

“मैं काफी युवा लोगों से मिलती हूं। मैं जानती हूं कि मैं उन्हें प्रेरित कर सकती हूं, लेकिन ये मेरा लक्ष्य नहीं है। मैं एक अच्छी इंसान बनना चाहती हूं और अगर लड़कियों को प्रेरित कर पाऊं तो समझूंगी कि मेरा काम हो गया।”

मेक्सेन मानती हैं कि उन्हें सकारात्मक प्रभाव डालने पर काफी अच्छा महसूस होता है। अपने जबरदस्त फैन बेस और विमेंस कॉम्बैट स्पोर्ट्स में अपार सफलता के बाद “C18” को खुशी हैं कि लोग उनसे प्रभावित हैं।

उन्होंने बताया:

“हां, मुझे खुद पर गर्व है। जब कोई कहता है, ‘आप लाजवाब हो,’ ये सुनना अच्छा लगता है। अगर आप लोगों को प्रेरित कर पाओ तो ये बेहतरीन है।”

किकबॉक्सिंग में और

Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.
Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan
Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.