सैम-ए Vs वांग के मुकाबले में जीत के 4 पहलू

Sam A Gaiyanghadao vs. Wang Junguang ONE MARK OF GREATNESS main event 2 768x512

ONE Championship के साल 2019 के आखिरी अविश्वसनीय मुकाबले के लिए ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप की बाउट सैम-ए गैयानघादाओ और वांग जनगुआंग “गोल्डन बॉय” के बीच होगी।

दो रोमांचक स्ट्राइकर मलेशिया के कुआलालंपुर में शुक्रवार, 6 दिसंबर को ONE: MARK OF GREATNESS में भिड़कर दर्शकों के रोमांच को चरम पर ले जाएंगे। इसमें कोई दोराय नहीं है कि यह मुकाबला सबसे बेहतरीन होने वाला है। लेजेंड सैम-ए गैयानघादाओ बड़े स्टार के रूप में पहचाने जाने वाले वांग से सर्किल में मिलेंगे। हालांकि, यह मुकाबला सिर्फ पुराने स्कूल वर्सेज नए स्कूल की तरह नहीं है। यह एक विषम और विपरीत शैली का आकर्षक संघर्ष भी है।

जब इन दो योद्धाओं का सामना अशित एरिना के अंदर होगा तो ये उनके कुछ प्रमुख हथियार हो सकते हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

#1 वांग के भारी हाथ

वह जब थाई हीरो का सामना करेंगे तो निःसंदेह गोल्डन बॉय की बॉक्सिंग बहुत बड़ा खतरा होगी।

किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन को अपने पंच मारने की कला के साथ आगे बढ़ना पसंद है। वह जब एक बार पास में होते हैं तो अपने शक्तिशाली हुक्स के साथ सामने वाले को मुश्किल में डाल देते हैं।

बाएं हाथ के जोरदार पंच के लिए पहचाने जाने वाले योद्धा ने ONE सुपर सीरीज़ के डेब्यू मुकाबले में फेडेरिको रोमा “लिटल बिग मैन” को लड़खड़ाने पर मजबूर कर दिया था। पहली बार में चोट पहुंचाने के बाद उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को अपने हुक से बाहर नहीं निकलने दिया। उनके दो और हमलों ने अर्जेंटीना योद्धा को शुरुआती दौर में ही पस्त कर दिया था।

अगर वांग सैम-ए के खिलाफ अपने जोरदार पंचों का इस्तेमाल करते हैं तो वह अपने प्रतिद्वंद्वी को उबरने नहीं देंगे। वह तब तक मुक्के मारते रहेंगे, जब तक उनका प्रतिद्वंद्वी जमीन में ढेर नहीं हो जाता।

#2 सैम-ए की रचना और काउंटर

सैम-ए विपक्षी को हेनन की आक्रामकता से हतोत्साहित नहीं करना चाहेंगे। उनके इनक्रेडिबल हेड मूवमेंट और काउंटर स्ट्राइकिंग वांग के फॉरवर्ड चार्ज को निष्क्रिय करने के सबसे मजूबत हथियार होंगे।

400 से अधिक मॉय थाई बाउट्स के क्रेडिट के साथ लुम्पनी स्टेडियम मॉय थाई विश्व चैंपियन रिंग में बराबरी का मौका देते हैं। वह अपने विरोधियों की गति को भुनाने और उनको करीब आने की अनुमति देते हैं।

उनके पास इंच-परफेक्ट लीन-बैक है, जिसका मतलब है कि वह विपक्षी के मुक्कों से बच सकते हैं और प्रतिशोध के साथ वापस फायर करने की सही स्थिति में हो सकते हैं। उन्होंने सर्जियो “समुराई” विलेन और डैरन रोलैंड दोनों को उनके हमलों के बाद अपने तेज जवाबी हमलों से परास्त कर दिया था।

#3 वांग की रैपिड फ्रंट किक

वांग क्लोज क्वार्टर में खतरनाक साबित होते हैं। वह बाहर से स्कोर करने के लिए अपनी लंबी दूरी की बाईं पुश किक का उपयोग कर सकते हैं या फिर अपनी विस्फोटक उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं।

24 वर्षीय योद्धा इस तकनीक का उपयोग शरीर और पैरों की जांच करने के लिए करता है। साथ ही वह इसका इस्तेमाल प्रतिद्वंद्वियों के चेहरे पर तीर की तरह हमला करने के लिए भी करते हैं। अगर सैम-ए सामने से आने वाले हुक का बचाव करने की तैयारी कर रहे हैं तो वह बीच से हमले का एक चैनल छोड़ सकते हैं।

“गोल्डन बॉय” एक खतरनाक हथियार के रूप में अपनी पुश किक्स का इस्तेमाल करते हैं। फिर प्रतिद्वंद्वी की प्रतिक्रिया होने पर अपने मुक्कों के लिए कदम बढ़ाकर उसे शांत कर देते हैं।

#4 सैम-ए की पौराणिक लेफ्ट किक

सैम-ए ने अपनी लेफ्ट राउंडहाउस किक को परफेक्ट बनाने के लिए लगभग 30 साल लगाए हैं और इस खेल में यह उनका सर्वश्रेष्ठ हथियार है।

यह तेज, शक्तिशाली और सटीक है। अगर वांग खुद को बाहर की तरफ अटकता हुआ पाते हैं तो उन्हें इसे बार-बार खाना पड़ सकता है।

सिंगापुर के योद्धा से अपेक्षा करें कि वह अपने विपक्षी के शरीर और बाहों पर प्रहार करने के लिए अपनी ऊर्जा को समाप्त करे तो यह कहना गलत होगा। वह इन सबके बावजूद अपनी संभावित मैच समाप्ति की चाल बचाकर रख लेते हैं। उनके पास इसे किसी भी वक्त इस्तेमाल करने का विकल्प होता है। यह ठीक उसी तरह है जैसे उन्होंने जोसेफ “द हरिकेन” लसिरी को ONE की पहली मॉय थाई प्रतियोगिता के कैनवस पर उतारने के लिए किया था।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34