ओक रे यूं Vs. अलीबेग रसुलोव: ONE Fight Night 23 के अंतरिम वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत के 4 तरीके

Ok Rae Yoon Eddie Alvarez 1920X1280 ONE on TNT IV 26 768x512

ONE Fight Night 23 के मेन इवेंट में प्रमोशनल डेब्यू करने जा रहे अपराजित स्टार अलीबेग रसुलोव का सामना पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ओक रे यूं से ONE अंतरिम लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।

ये ब्लॉकबस्टर मुकाबला शनिवार, 6 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होगा।

इससे पहले कि ये दोनों लाइटवेट्स चैंपियनशिप बेल्ट के लिए भिड़ें, आइए नजर डालते हैं कि इस मैच में जीत की कुंजी क्या हो सकती है।

#1 रसुलोव का रेसलिंग गेम

कागज पर बात करें तो ये मेन इवेंट मैच एक क्लासिक स्ट्राइकर बनाम ग्रैपलर मुकाबला है।

14-0 का प्रोफेशनल MMA रिकॉर्ड रखने वाले रसुलोव ने खुद को टेकडाउन करने वाले बेहतरीन फाइटर के रूप में स्थापित किया है, जिनका टॉप कंट्रोल और ग्रैपलिंग अटैक खतरनाक होता है।

31 वर्षीय टर्किश सनसनी अपनी फाइट को ग्राउंड पर ले जाने के लिए मशहूर हैं, लेकिन ओक जैसे अनुभवी प्रतिद्वंदी के खिलाफ ऐसा करना काफी कठिन काम हो सकता है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए रसुलोव को धैर्य बनाकर रखते हुए दक्षिण कोरियाई स्टार को रिंग की रस्सियों की तरफ ले जाकर दबाव बनाना होगा। वहां से वो कई सारी टेकडाउन तकनीक, डबल लेग टेकडाउन से लेकर थ्रो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

#2 ओक का रेसलिंग को काउंटर करने वाला खेल

भले ही रसुलोव एक प्रतिभाशाली ग्रैपलर हैं, लेकिन ओक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लाइटवेट स्ट्राइकर्स में से एक हैं। ऐसे में वो फाइट को स्टैंड-अप में रखना चाहेंगे ताकि अपने घातक पंचों को लैंड करा पाएं।

33 वर्षीय फाइटर अपने विरोधी द्वारा किए गए टेकडाउन के प्रयासों के खिलाफ काफी अच्छा काम करते हैं। वो टेकडाउन के प्रयास के दौरान विरोधी को कमर के बल जकड़ सकते हैं या फिर उन पर एल्बोज़ और नीज़ से अटैक करते हैं।

रसुलोव जैसे ग्रैपलर के खिलाफ उन्हें ना सिर्फ टेकडाउन को डिफेंड करना होगा बल्कि मौका मिलते ही विरोधी को सबक भी सिखाना होगा।

#3 रसुलोव की घातक ग्राउंड स्ट्राइक्स

ONE के ग्लोबल MMA नियमों के तहत करीबी फिनिश और क्षति पहुंचाने को काफी अहमियमत दी जाती है, ऐसे में प्रमोशन में डेब्यू कर रहे स्टार द्वारा सिर्फ टॉप पोजिशन हासिल करने से काम नहीं चलेगा। रसुलोव को ग्राउंड स्ट्राइक्स का भी इस्तेमाल करना होगा।

ओक एक बहुत दी दमदार रक्षात्मक फाइटर हैं। इस वजह से रसुलोव को सबमिशन के प्रयास से पहले उन पर ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करना होगा।

अगर वो पूर्व टाइटल विजेता को ग्राउंड पर लाए तो ओक को धीमा करने के लिए अटैक करते हुए पॉइंट्स स्कोर कर फिनिश हासिल कर सकते हैं।

#4 ओक की धारदार बॉक्सिंग

ओक की तकनीक और चालाक स्ट्राइकिंग ने उन्हें पूर्व फेदरवेट MMA चैंपियन मरात गफूरोव, अमेरिकी दिग्गज एडी अल्वारेज़ और मौजूदा ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली पर जीत दिलाई है।

इस कारण वो रसुलोव के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए अपनी स्ट्राइकिंग का इस्तेमाल करेंगे।

हालांकि, उन्हें अपनी स्ट्राइकिंग का इस्तेमाल बड़े रणनीतिक तरह से करना होगा क्योंकि उनके प्रतिद्वंदी बहुत घातक ग्रैपलर हैं। दक्षिण कोरियाई स्टार को किक्स लगाने से बचते हुए पूरा ध्यान बॉक्सिंग अटैक्स पर लगाना चाहिए।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)