जोनाथन हैगर्टी Vs. वेई रुई: ONE 171: Qatar की किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल फाइट में जीत के 4 तरीके

Jonathan Haggerty Fabricio Andrade ONE Fight Night 16 8 scaled

ONE 171: Qatar के को-मेन इवेंट में दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स की टक्कर होगी, जब ब्रिटिश सुपरस्टार जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी अपने ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को #1 रैंक के कंटेंडर “डीमन ब्लेड” वेई रुई के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

गुरुवार, 20 फरवरी को होने वाला ये मुकाबला हैगर्टी द्वारा खिताब जीतने के बाद पहला मैच होगा।

चीनी सुपरस्टार 2018 से लगातार 21 फाइट जीतने के बाद इस फाइट में उतरेंगे। उन्होंने पिछले साल मई में किए अपने प्रमोशनल डेब्यू में पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी अकिमोटो को हराया था।

आइए जानते हैं कि लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में होने वाले अहम मुकाबले में किस तरह से जीत मिल सकती है।

#1 वेई की घातक लेग किक्स

चैलेंजर बहुत ही प्रतिभाशाली साउथपॉ (बाएं हाथ के) स्ट्राइकर हैं और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि उनकी लेफ्ट किक उनका सबसे कारगर हथियार है।

अपने डेब्यू के दौरान वेई ने लेफ्ट किक की मदद से काफी सफलता हासिल की थी। उन्होंने अकिमोटो के हाथ पर अटैक कर उनकी पंचिंग पावर को कम करते हुए रक्षात्मक रवैया अपनाने पर मजबूर कर दिया था।

हैगर्टी के खिलाफ भी इस तरह का प्लान अपनाना बहुत कारगर साबित हो सकता है। ये स्ट्राइक्स ना सिर्फ विरोधी के राइट हैंड को क्षति पहुंचाएंगी बल्कि नॉकआउट करने का भी अवसर दे सकती हैं।

#2 हैगर्टी का दमदार राइट हैंड

अपनी पिछली तीन जीतों में नॉकआउट हासिल करने वाले “द जनरल” ने खुद को खेल के सबसे घातक फिनिशरों में से एक साबित किया है। उनका सबसे घातक हथियार है स्ट्रेट राइट हैंड।

27 वर्षीय हैगर्टी का फुटवर्क और मूवमेंट कमाल की है। उनके द्वारा सबसे अच्छा काम तब किया जाता है, जब वो आगे बढ़ते हुए राइट हैंड से नॉकआउट के मौके तलाशते हैं।

आमतौर पर, वो इसके लिए एक आसान जैब या पुश किक लगाते हैं और फिर दमदार वार करते हैं।

साउथपॉ वेई के खिलाफ राइट हैंड बहुत ही अच्छा हथियार हो सकता है। अगर हैगर्टी अपने विरोधी को सर्कल वॉल की तरफ ले जाएं तो राइट हैंड के दम पर नॉकआउट तलाश सकते हैं।

#3 वेई का तगड़ा राइट हुक

वेई सांडा मार्शल आर्ट्स बैकग्राउंड से आते हैं तो उनके बेहतरीन किकिंग गेम को ज्यादा अहमियत दी जाती है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वो एक लाजवाब पंच लगाने वाले एथलीट नहीं हैं।

इसके उलट 33 वर्षीय स्टार अपने हाथों के साथ भी उतने ही खतरनाक हैं और उनका राइट हुक ONE 171: Qatar में काफी अंतर पैदा कर सकता है।

“डीमन ब्लेड” कई तरह की परिस्थितियों में अपने राइट हैंड का इस्तेमाल करते हैं। फिर चाहे वो इसे आगे बढ़कर लगाएं, कॉम्बिनेशंस में या फिर पीछे की तरफ जाते हुए।

अगर हैगर्टी की कोई एक कमजोरी है तो वो ये कि अटैक करते हुए कभी-कभी उनका गार्ड नीचे हो जाता है। यहां मौका पाकर वेई राइट हुक से फायदा उठाते हुए मैच को जल्दी समाप्त कर सकते हैं।

#4 हैगर्टी की लेग किक्स

अगर हैगर्टी को कतर से अपनी बेल्ट साथ में लेकर निकलना है तो उन्हें वेई की स्पीड का तोड़ निकालना होाग।

क्योंकि चीनी स्टार का फुटवर्क कमाल का है और ये फाइट रिंग की बजाय केज में हो रही है तो ब्रिटिश स्टार को क्रिएटिव होना पड़ेगा। तो इसके लिए उन्हें शुरुआत में लेग किक्स पर निर्भर रहना चाहिए।

सभी को पता है कि हैगर्टी अपनी पंचिंग पावर और बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस के लिए जाने जाते हैं और बाकी क्षेत्रों में भी दमदार हैं। टाइटल विजेता की लेग किक्स वेई के खिलाफ कारगर साबित हो सकती हैं क्योंकि इनमें विरोधी की गति को धीमा करने का दम है।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty