बुशेशा के माता-पिता ने दिया सफल होने का मूलमंत्र – ‘जिद पर अड़े रहो और कभी हार मत मानो’

Kang Ji Won Buchecha WINTERWARRIORS 1920X1280 7 768x512

एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम सफलता और असफलता के बीच अंतर हो सकता है और मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा इस मामले में खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि दो सबसे महत्वपूर्ण लोगों ने हमेशा उनका साथ दिया है।

ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु आइकॉन, जो 20 मई को ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot में MMA एक्शन में लौट रहे हैं, अपनी प्रेरणा और प्रोत्साहन का सबसे बड़ा स्रोत होने का क्रेडिट माता-पिता को देते हैं।

कई साल तक “बुशेशा” ने ये महसूस किया कि उनके पेरेंट्स ने अपने बच्चे के जीवन की सबसे अच्छी शुरुआत हो, इसके लिए किसी भी हद तक उनको जाते हुए देखा। ऐसे में उनका मानना है कि डाली गई इस नींव ने उन्हें महानता हासिल करने का एक सुनहरा मौका दे दिया।

साओ पाउलो के मूल निवासी ने कहा:

“मेरे जीवन के सबसे बड़े रोल मॉडल मेरे पेरेंट्स ही थे। मेरे पिता और मां ने हमेशा कड़ी मेहनत की है। उन्होंने मुझे और मेरी बहन को सबसे बेहतरीन चीजें देने के लिए सब कुछ किया है। जीवन भर उनका समर्थन मिलने के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। उनकी वजह से ही मैं BJJ के खेल पर 100 प्रतिशत अपना ध्यान केंद्रित करने में सफल रहा हूं और जो मैं बनना चाहता था, वो बन भी गया हूं।

“अगर वो मेरे साथ नहीं होते तो मैं निश्चित रूप से आज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता। वो मेरे जीवन के सबसे बड़े रोल मॉडल हैं और हमेशा रहेंगे।”

हर महत्वाकांक्षी मार्शल आर्ट्स एथलीट इतना भाग्यशाली नहीं होता है कि उसके माता-पिता अपने बच्चे को कॉम्बैट स्पोर्ट्स में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करें। असलियत में, इस रास्ते की कठिन डगर को देखते हुए कई परिवार इससे मुंह मोड़ लेते हैं और अपने बच्चे को इसमें आगे नहीं बढ़ने देते हैं।

हालांकि, “बुशेशा” ने जीवन में कभी इस बाधा का सामना नहीं किया।

उनके पिता एक उत्साही BJJ प्रैक्टिशनर थे और वो प्रतिस्पर्धा व ट्रेनिंग के फायदों को भली-भांति जानते थे। साथ ही वो और उनकी पत्नी चाहते थे कि उनका बेटा पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने पैशन को फॉलो करे और आखिरकार उनके बेटे ने 17 वर्ल्ड टाइटल्स जीतकर ऐसा कर दिखाया।

हेवीवेट स्टार ने कहा: 

“मैंने अपने माता-पिता से जो सबसे बड़े सबक सीखे वो आग्रह करना, दृढ़ रहना, कभी हार ना मानना, अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लड़ते रहना और अपने सपनों का पीछा करना हैं। मेरे पास ये इच्छा शक्ति थी और इससे मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैंने कम उम्र से ही चीजों के पीछे भागना सीख लिया था।

“मैंने उनसे यही सबसे बड़ा सबक सीखा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि सपना क्या है। बस अपना सर्वश्रेष्ठ करें और अपने आप को 100 प्रतिशत समर्पित कर दें। यही सफलता का मूल मंत्र है।”

बुशेशा के वर्क एथिक्स ने MMA में उनकी सही शुरुआत कराई

मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा ने अपने माता-पिता की मदद से ग्रैपलिंग की दुनिया को जीत लिया और अब वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की महानता को हासिल करने की अपनी खोज में उसी तीव्रता के साथ लगे हुए हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा में प्रसिद्ध American Top Team से प्रशिक्षण लेने वाले ब्राज़ीलियाई एथलीट ने दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ कोचों और एथलीट्स से खुद को घिरा पाने का सौभाग्य प्राप्त किया। इसका उनको साफ तौर लाभ मिलता दिख रहा है।

“बुशेशा” ने पिछले साल सितंबर में हुए ONE: REVOLUTION में MMA डेब्यू किया था और पहले राउंड में ही अनुभवी किकबॉक्सिंग स्टार एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा को सबमिट कर दिया था। इसके बाद उन्होंने दिसंबर में हुए ONE: WINTER WARRIORS में एक और पहले राउंड के सबमिशन के साथ दक्षिण कोरियाई दिग्गज कांग जी वॉन के उदय को रोक दिया।

32 साल के एथलीट खुद से आगे नहीं बढ़ेंगे, भले ही प्रशंसक और जानकार उन्हें निकट भविष्य में संभावित ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर कह रहे हों, लेकिन वो हर मुकाबले के साथ आत्मविश्वास से और ज्यादा भरते जा रहे हैं।

“बुशेशा” ने कहा:

“इस क्षमता के एथलीट्स पर जीत हासिल करना मेरे, मेरे करियर और मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा था क्योंकि वो इतने शक्तिशाली थे कि उनको हराना बहुत कठिन है। इन दोनों एथलीट्स के पास अपने करियर में काफी सारे नॉकआउट्स हैं। इस वजह से मेरा आत्मविश्वास बढ़ाने और इस नए खेल में सही शुरुआत करने के लिए ये वास्तव में अच्छा था।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में इतनी बेहतरीन शुरुआत के बाद ऐसा लग रहा है कि अल्मेडा का लक्ष्य अब आसमान छूने का ही है।

हर दिन बीतने के साथ वो और अधिक परिपक्व होते जा रहे हैं।

पिछले साल ही अपने सपनों की शुरुआत करने वाले “बुशेशा” को लगता है कि 2022 का बाकी बचा समय सर्कल के अंदर उन्हें अपनी प्रगति को दर्शाने के लिए कई और रोमांचक मौके देगा।

उन्होंने आगे कहा:

“MMA में मेरा 2021 बिल्कुल सही गुज़रा। मेरे पास शिकायत करने के लिए कुछ नहीं बचा। मेरी दो फाइट थीं। मुझे पहले ही राउंड में दो जीत मिल गई थीं। इस वजह से ये वास्तव में बहुत अच्छा था क्योंकि तब लगा कि मैं सही रास्ते पर ही चल रहा हूं।

“मेरी ट्रेनिंग एकदम सही चल रही है। ये देख सकता हूं कि मैं हर दिन अपने में सुधार करता जा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि 2022 मेरे लिए और भी बेहतर होगा।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.