रेगिअन इरसल ने अपने कोचों के साथ अटूट रिश्ते पर बात की – ‘वे मेरे लिए पिता समान हैं’

Regian Eersel Dmitry Menshikov ONE Fight Night 11 37

भले ही उनका खून का रिश्ता नहीं है, लेकिन पॉल और विंसेंट पेंगल को रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल अपना परिवार मानते हैं।

Sityodtong Amsterdam के कोचों ने शुरुआत से ही इरसल की कामयाबी में बहुत बड़ा रोल निभाया है और वे अब उन्हें 6 अप्रैल को ONE Fight Night 21 में होने वाले ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए तैयार कर रहे हैं।

जब “द इम्मोर्टल” थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अलेक्सिस “बारबोज़ा” निकोलस के खिलाफ रिंग में कदम रखेंगे तो उन्हें पेंगल भाइयों के साथ ट्रेनिंग करते हुए अपनी आधी से ज्यादा जिंदगी हो चुकी होगी।

इरसल ने 15 साल की उम्र में इस जिम में कदम रखा था और आज 31 साल के सुपरस्टार 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन हैं, जिन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में दबदबा बनाया हुआ है:

“वे मेरे दूसरे परिवार की तरह हैं। वे मेरे लिए पिता समान हैं। हमारा कनेक्शन काफी अच्छा है। हम हर चीज के बारे में बात करते हैं। मुझे उनपर बहुत भरोसा है।”

किसी भी खेल में कामयाबी हासिल करने के लिए भरोसा बहुत बड़ी चीज होता है क्योंकि आप हर बार अपने शरीर को दांव पर लगा रहे होते हैं।

हालांकि, अब उन तीनों के बीच एक ऐसा बॉन्ड बन गया है, जिससे वो जिम और रिंग में अच्छा तालमेल बना लेते हैं।

उन्होंने समझाया:

“मुझे भरोसा बनाने में करीब आठ-नौ साल का समय लगा। मैं ऐसा व्यक्ति हूं, जो दूसरों पर आसानी से भरोसा नहीं करता। दोनों तरफ से काफी समय, ताकत और प्रयास लगता है, जिसके बाद आप कहें सकें कि ‘अब मैं आप पर पूरी तरह से भरोसा करता हूं।’

“ये बहुत महत्वपूर्ण है कि आप फाइट के दौरान उनपर भरोसा कर सकें। अगर आप भरोसा नहीं करते तो 100 फीसदी नहीं हैं। और फिर एक ही गलती काफी है। ऐसे में उनपर भरोसा करिए और जो वो कहें, वो करो।”

रेगिअन इरसल का रिश्ता अपने कोचों से खेल के बाहर भी है

रेगिअन इरसल जब Sityodtong Amsterdam जिम में आए थे तब वो सिर्फ सकारात्मक रवैया चाहते थे, लेकिन अब वो एक कामयाब वर्ल्ड चैंपियन, पिता, पति और बहुत लोगों के लिए रोल मॉडल बन चुके हैं।

लेकिन यहां तक पहुंचने का सफर लंबा रहा है। पॉल और विंसेंट पेंगल ने हर कदम पर युवा स्टार का अच्छा मार्गदर्शन दिया और उन्हें एक युवा से बेहतरीन फाइटर बनने में मदद की।

इरसल ने बताया:

“फाइटिंग के अलावा भी उन्होंने निजी जीवन में मेरा मार्गदर्शन किया। जब भी मुझे कोई समस्या होती तो मैं अपने ट्रेनर्स से पूछता था कि इसे कैसे सुलझाऊं या कैसे वो मेरे मदद कर सकते हैं।”

“द इम्मोर्टल” को अपने कोचों से सबसे अच्छी सलाह ये मिली कि प्रतियोगिताओं के बाद कैसे उन्हें जीवन के अगले पड़ाव के बारे में तैयारी करनी चाहिए।

ये बात जाहिर करती है कि कोचों को इरसल के बारे में कितनी चिंता है और वो इरसल का भला चाहते हैं।

31 वर्षीय किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने कहा:

“उन्होंने मुझे सलाह दी कि ‘किकबॉक्सिंग ही सबकुछ नहीं है। ये एक दिन रुक जाएगी और तब तुम्हें खुद से पैसा कमाना होगा।’

“और वो हमेशा मुझे कहते हैं, ‘तुम्हारे पास किकबॉक्सिंग के अलावा भी कोई जॉब होनी चाहिए क्योंकि ये एक दिन रुक जाएगी। तुम्हारे पास सिर्फ एक शरीर है और इसके साथ बहुत कुछ हो सकता है। तुम्हारे पास प्लान ए, प्लान बी, प्लान सी और प्लान डी होने चाहिए।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty