रोडटंग और तबारेस की भिड़ंत से पहले मॉय थाई में थाई और पश्चिमी स्टाइल के बीच का अंतर जानिए

the mind blowing muay thai war between rodtang goncalves

ONE Championship प्रोमोशन के इतिहास में पहली बार अमेरिकी धरती पर इवेंट आयोजित करेगा, जहां एडगर तबारेस के खिलाफ ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन अपने खिताब का बचाव करेंगे।

6 मई को कोलोराडो के 1stBank सेंटर में ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III के को-मेन इवेंट में ये बेहतरीन मुकाबला होगा।

ये बाउट विशेष तौर पर मॉय थाई के थाई बनाम पश्चिमी स्टाइल की एक खास भिड़ंत होगी। तो फिर आइए जानते हैं कि एक ही कला के ये दो रूप किस तरह एक-दूसरे से भिन्न नज़र आते हैं।

मॉय थाई का उदय

https://www.instagram.com/p/CqCpmUXrBVP/?utm_source=ig_web_copy_link

सदियों पुराने इतिहास के साथ मॉय थाई थाईलैंड का प्राचीन मार्शल आर्ट है। 16वीं शताब्दी में स्याम आर्मी ने हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट के एक रूप में इसकी शुरुआत की थी। बाद में इसे 18वीं सदी के देश के राजा नरेशुआन ने एक खेल के रूप में विकसित किया था।

धीरे-धीरे मॉय थाई सैन्य और नागरिक आबादी के बीच लोकप्रिय होता गया। हालांकि, हाल ही के कुछ सालों में ये थाईलैंड के सबसे बहुमूल्य खजाने के रूप में उभरकर आया है।

पारंपरिक थाई स्टाइल

https://www.instagram.com/p/ComNhDXj_VD/?utm_source=ig_web_copy_link

इस आर्ट के अन्य संस्करणों की तुलना में पारंपरिक मॉय थाई को अधिक तकनीकी और बुद्धिमता वाला माना जाता है। ये स्ट्राइकिंग की विस्तृत रेंज (जिसमें एल्बो व नी शामिल हैं) के लिए मशहूर होने के साथ क्लिंचिंग और थ्रो पर फोकस करने वाले आर्ट है।

ONE Championship में ढेर सारे एथलीट्स हैं, जो पारंपरिक मॉय थाई स्टाइल के लिए पहचाने जाते हैं। इनमें ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई और ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा हैं।

थाईलैंड के मॉय थाई सर्किट में अपना नाम बनाने के बाद निश्चित रूप से रोडटंग इस कैटेगरी में फिट बैठते हैं। साथ ही सर्कल में बहुत आक्रामकता भी दिखाते हैं।

दुनिया भर में फैला है मॉय थाई

https://www.instagram.com/p/CqahQFdjW7r/?utm_source=ig_web_copy_link

1980 के दशक में किकबॉक्सिंग के इवेंट्स में वृद्धि और रमोन डेकर्स (डच किकबॉक्सिंग के नए स्टाइल को बढ़ाने वाले) जैसे मार्शल आर्ट्स दिग्गज के प्रभाव की वजह से मॉय थाई ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी।

असलियत में, वो मॉय थाई सीखने और प्रतिस्पर्धा करने के लिए थाईलैंड गए। वहां उन्होंने खेल के कुछ बेहतरीन एथलीट्स को पछाड़ा, जिससे मार्शल आर्ट्स की लोकप्रियता पूरे पश्चिमी जगत में तेजी से बढ़ती चली गई।

कॉम्बैट स्पोर्ट्स संगठनों ने मॉय थाई को प्रोमोट करना शुरू किया और कई देशों ने टीवी पर इसका प्रसारण किया। इससे मॉर्शल आर्ट्स की विशेष तौर पर यूएस, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, नीदरलैंड्स, फ्रांस, जर्मनी और ब्राजील सहित सभी पश्चिमी देशों में रुचि बढ़ने लगी।

नए तरीके का वेस्टर्न स्टाइल

https://www.instagram.com/p/CowY1BUDkmR/?utm_source=ig_web_copy_link

पश्चिम में मॉय थाई की ट्रेनिंग करने वाले एथलीट्स ने क्लिंचिंग और एल्बो स्ट्राइक्स से पंच और किक की तरफ स्थानांतरित होना शुरू किया। ऐसे में वो किकबॉक्सिंग के बारे में जो कुछ भी जानते थे, उसे उन्होंने इसमें शामिल करना शुरू किया।

इससे पश्चिमी देशों में मॉय थाई का उदय हुआ। फाइटर्स ने आक्रामक शैली पर ज्यादा फोकस किया और पारंपरिक मॉय फीमर स्टाइल (खड़े रहकर काउंटर अटैक वाला स्टाइल) की बजाय आक्रामकता दिखाने की परंपरा शुरू की।

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी , ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी और रोडटंग का सामना करने वाले तबारेस जो कि ONE एथलीट्स ONE Fight Night 10 में पश्चिमी मॉय थाई स्टाइल का ही प्रदर्शन करेंगे।

मॉय थाई में और

Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38
(From left) Nong-O Hama, Rodtang Jitmuangnon, Shimon Yoshinari, and Asadula Imangazaliev will be part of the 2026 ONE Flyweight Muay Thai World Grand Prix.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3