डेनियल केली Vs. मायसा बास्तोस: ONE Fight Night 24 के वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत के 4 तरीके

Danielle Kelly Jessa Khan ONE Fight Night 14 83 scaled

ONE Fight Night 24: Brooks vs. Balart के को-मेन इवेंट में जिउ-जित्सु की सबसे बेहतरीन तकनीकी ग्रैपलर्स एक बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में आमने-सामने आने वाली हैं।

शनिवार को मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन डेनियल केली अपनी बेल्ट को पहली बार मशहूर ब्राजीलियाई सुपरस्टार मायसा बास्तोस के खिलाफ डिफेंड करेंगी।

दोनों ही महिला फाइटर्स इस मुकाबले में ढेर सारा अनुभव, खतरनाक सबमिशन लगाने वाली स्किल्स और प्रेरणा लेकर उतरेंगी क्योंकि जिसे भी यहां जीत हासिल हुई, वो खुद को दुनिया की सबसे खतरनाक एटमवेट सबमिशन ग्रैपलर साबित कर देगी।

आइए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में इनके मुकाबले से पहले जीत की कुंजी पर नजर डालते हैं।

#1 बास्तोस का घातक बैरिमबोलो मूव

जिस मैच में बास्तोस शामिल होती हैं उसमें बैरिमबोलो मूव, एक ऐसी तकनीक जिसमें मैट पर होने के बाद स्पिनिंग तकनीक का इस्तेमाल कर ऊपर आते हुए विरोधी की पीठ पर कब्जा किया जाता है, का इस्तेमाल जरूर होता है।

नौ बार की IBJJF वर्ल्ड चैंपियन 26 वर्षीय स्टार ने बैरिमबोलो को अपने खेल का आधार बनाया है और शायद उनके पास इस खेल का सबसे बेहतरीन बैरिमबोलो है।

ऐसे में बास्तोस अपनी प्रतिद्वंदी केली के खिलाफ इसका इस्तेमाल करते हुए उनकी पीठ पर कब्जा जमाते हुए मैच को फिनिश करने का प्रयास करेंगी।

#2 केली के वर्ल्ड क्लास लेग लॉक्स

मौजूदा टाइटल विजेता किसी भी पोजिशन से सबमिशन लगाने का दम रखती हैं और बास्तोस के खिलाफ वो जरूर लेग लॉक्स के लिए जा सकती हैं।

क्योंकि ब्राजीलियाई ग्रैपलर बैरिमबोलो लगाने के लिए जाती हैं और अपनी टांग को खुला छोड़ देती हैं, जिससे विरोधी को लेग लॉक लगाने का मौका मिल जाता है।

अमेरिकी सुपरस्टार ने खुद को खेल की सर्वश्रेष्ठ लेग लॉक लगाने वाली एथलीट्स में से एक साबित किया है, जिसमें उन्होंने कई सारे लोअर बॉडी अटैक्स से जीत हासिल की है, जैसे स्ट्रेट एंकल लॉक, नीबार, टोहोल्ड और हील हुक्स।

यहां तक कि केली ने जेसा खान के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच की जीत में भी टोहोल्ड का प्रयास किया था और वो इस रणनीति को ONE Fight Night 24 में आजमाना चाहेंगी।

#3 बास्तोस द्वारा दबाव वाली पासिंग

अगर बास्तोस बैरिमबोलो की मदद से विरोधी की बैक हासिल करने में नाकाम रहीं तो वो अपनी शानदार पासिंग पर निर्भर रह सकती हैं।

बास्तोस अपनी प्रतिद्वंदी की मूवमेंट को रोककर दबाव बनाती हैं और फिर नी-कट पास जैसी तकनीकों के दम पर एक गार्ड पोजिशन से दूसरी में जाती हैं।

अगर केली की कोई एक कमजोरी है तो वो गार्ड बनाकर रखने की। इस बात को ध्यान में रखते हुए चैलेंजर टॉप पोजिशन से फाइट करना पसंद करेंगी, जहां से वो दबाव बनाकर फाइट पर नियंत्रण हासिल कर सकती हैं।

#4 केली की रेसलिंग

एक तरफ डिविजन में जहां अधिकतर गार्ड प्लेयर्स हैं, वहीं केली ने खुद को सर्वश्रेष्ठ एटमवेट टेकडाउन आर्टिस्ट के तौर पर साबित किया है। जब वो बास्तोस का सामना करेंगी तो उनकी रेसलिंग मैच के दौरान काफी फायदा पहुंचा सकती है।

फिलाडेल्फिया निवासी एथलीट द्वारा रेसलिंग में प्रभाव जमाने की वजह से आक्रामक दिखेंगी और ग्रैपलिंग में बढ़त ले सकती हैं, जिससे जजों के स्कोरकार्ड्स में उन्हें फायदा होगा।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.