चाट्री सिटयोटोंग ने ONE 160: Ok Vs. Lee II में 4 परफॉर्मेंस बोनस दिए

Rittewada Petchyindee Saemapetch Fairtex ONE160 1920X1280 68 768x512

शुक्रवार, 26 अगस्त को हुए ONE 160: Ok vs. Lee II में ONE Championship स्टार्स ने अपना पूरा दमखम लगा दिया, लेकिन ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले 4 चुनिंदा स्टार्स को 50 हजार डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस दिए।

परफॉर्मेंस बोनस पाने वाले एथलीट्स में नए ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली, टॉप रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स, क्रोएशियाई हेवीवेट मार्टिन बाटुर और नॉर्वे के ग्रैपलर टॉमी लेंगाकर शामिल रहे।

पिछले साल ओक रे यूं के खिलाफ हुई फाइट के विवादास्पद अंत के बाद ली ने अपना बदला पूरा करने में कामयाबी पाई।

सिंगापुर-अमेरिकी सुपरस्टार ने ओक को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट के जरिए मात दी और एक बार फिर से ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल जीता। इस शानदार जीत ने उन्हें खिताब के साथ-साथ 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी दिलाया।

सैमापेच को उनकी धमाकेदार जीत के लिए बोनस से नवाज़ा गया।

Fairtex टीम के प्रतिनिधि ने #2 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर रिट्टेवाडा पेटयिंडी को नॉकआउट कर अपनी पिछली हार का हिसाब बराबर किया। उन्होंने ये जीत दूसरे राउंड में एक घातक ओवरहैंड राइट लगाकर प्राप्त की।

बाटुर ने पहले राउंड में आई जीत के लिए 50 हजार यूएस डॉलर्स का शानदार बोनस पाया।

क्रोएशियाई हेवीवेट स्टार को शुरुआत में ब्रिटिश एथलीट पॉल इलियट ने गिरा दिया था, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए टेकडाउन लगाया और अपने प्रतिद्वंदी पर घातक ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते हुए जीत हासिल की।

लेंगाकार को इवेंट का पहला बोनस अपनी दृढ़ता, योद्धा वाले जज्बे और लगातार फिनिश करने के मौके तलाशने के चलते दिया गया।

लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में नॉर्वे के स्टार और रेनाटो कनूटो के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। कई मिनटों के बाद लेंगाकर ने रीयर-नेकेड चोक और आर्म ट्रायंगल जैसे चोक तलाशने का प्रयास किया।

उन्होंने भले ही मैच में फिनिश नहीं मिला हो, लेकिन अपने अथक प्रयासों के चलते 50 हजार का बोनस जरूर ले गए।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.