2023 के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए स्टार: युवा सनसनी जोहान गज़ाली ने अपने प्रदर्शन से 6 अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया

Johan Ghazali Edgar Tabares ONE Fight Night 17 13 scaled

जोहान “जोजो” गज़ाली ने 2023 की शुरुआत 16 वर्षीय फाइटर के रूप में की थी और साल के अंत तक उनका नाम मार्शल आर्ट्स फैंस की जुबान पर आ गया है।

अब 17 साल के हो चुके मलेशियाई-अमेरिकी स्टार ने ONE Friday Fights में दमदार प्रदर्शन करते हुए ग्लोबल फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। उन्होंने ONE Championship के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीता और यूएस प्राइमटाइम पर होने वाले शो में डेब्यू कर दमदार प्रदर्शन किया।

मॉय थाई में इस साल 5-0 का शानदार प्रदर्शन, जिसमें चार नॉकआउट जीत शामिल हैं, कर गज़ाली ने 2023 के सबसे उभरते हुए स्टार बनने का गौरव हासिल किया है।

“जोजो” ने 2023 की शुरुआत फरवरी में हुए ONE Friday Fights 6 में पाडेत्सुक फेयरटेक्स के खिलाफ की थी। काफी लोगों को दो उभरते हुए स्टार्स के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद थी, लेकिन Rentap Muay Thai टीम के प्रतिनिधि ने अपने प्रतिद्वंदी को सिर्फ 16 सेकंड में ढेर कर दिया।

मई में हुए ONE Friday Fights 18 में उनका सामना टाई सोर जोर पिएकउथाई से हुआ। दो राउंड तक कड़ी टक्कर के बाद उन्होंने अपने विरोधी को करीब 90 सेकंड शेष रहते हरा दिया।

लगातार फिनिश हासिल करने की वजह से फैंस का ध्यान उन पर जाने लगा और जोजो ने जुलाई में ONE Friday Fights 25 में समुराई सीओपल के खिलाफ वापसी करते हुए किसी को भी निराश नहीं किया। इस मैच में गज़ाली ने अपनी ताकत और शॉट सेलेक्शन के दम पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

उन्होंने अक्टूबर में हुए ONE Friday Fights 36 में वापसी कर रूसी स्टार तेमिरलैन बेकमुरज़ेव का सामना किया। दूसरे राउंड में विरोधी के शरीर पर एक जबरदस्त लेफ्ट हुक के वार से जीत अपने नाम की। इस जीत के बाद उन्होंने एक लाख यूएस डॉलर्स का ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।

कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के बाद पहली बार गज़ाली ONE Fight Night 17 में उतरे और सभी की नजरें उन पर टिकी थीं।

उनके सामने WBC इंटरनेशनल मॉय थाई चैंपियन एडगर तबारेस के रूप में कड़ी चुनौती थी, लेकिन मलेशियाई-अमेरिकी सनसनी ने उन्हें सिर्फ 36 सेकंड में ढेर कर दिया।

गज़ाली के दमदार प्रदर्शनों ने उन्हें ONE के सबसे तेजी से उभरते हुए स्टार्स में से एक बना दिया है। मात्र 17 वर्षीय स्टार इसी तरह का प्रदर्शन करते रहे तो बहुत ऊंचाइयां हासिल करेंगे।

मॉय थाई में और

Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
nongoasa
nabilrambo
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled