ब्रेंडन वेरा, जॉन सीना ने ‘F9’ फिल्म और ONE: DANGAL के बारे में बात की

ONE Heavyweight World Champion Brandon Vera talks with WWE Champion John Cena

ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा ONE Championship के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं, जबकि जॉन सीना को प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक माना जाता है।

दोनों ही स्टार्स ने बड़े पर्दे पर फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन हाल ही में ONE के मौजूदा हेवीवेट किंग ने WWE लैजेंड के साथ बातचीत करते हुए इंटरव्यूवर की भूमिका निभाई।

वेरा, जिन्हें ONE: DANGAL में अपना ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल अर्जन “सिंह” भुल्लर के खिलाफ डिफेंड करना है, अमेरिकी रेसलिंग दिग्गज के साथ इंटरव्यू करने बैठे। इस दौरान उन्होंने जल्द रिलीज़ होने वाली हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म “Fast & Furious 9” पर चर्चा की।

सीना इस फिल्म फ्रैंचाइजी की हालिया मूवी में जैकब टोरेटो नाम के विलन की भूमिका में है। जब “F9” फिल्म के जबरदस्त एक्शन सीन्स की बात हो रही थी, जब दोनों के बीच बात मार्शल आर्ट्स और वेरा के वर्ल्ड टाइटल डिफेंस को लेकर होने लगी, जिसका प्रसारण शनिवार, 15 मई को होगा।

वेरा ने कई बार के WWE चैंपियन से प्रो रेसलिंग करियर की शुरुआत करने से पहले उनकी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में दिलचस्पी के बारे में पूछा, वहीं सीना ने “द ट्रुथ” का भुल्लर के खिलाफ मैच से पहले उत्साहवर्धन किया।

सीना ने कहा, “मैं तुम्हें बधाई देता हूं, मैं जानता हूं कि हर बाउट के लिए कितनी ट्रेनिंग लगती है। ऊपर तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और ऊपर बने रहने के लिए और भी ज्यादा।”

आप दोनों सुपरस्टार्स के बीच हुई बातचीत को वीडियो में देख सकते हैं, जिसमें सीना ने फिल्मों में अपनी फेवरेट कारों और एक्टिंग की दुनिया में मार्शल आर्ट्स और प्रोफेशनल रेसलिंग स्टार्स के बारे में बात की।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: DANGAL को जरूर देखना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Tang Kai Gasanov
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage