दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर? ONE Championship में अपराजित असादुला इमानगज़ालिएव के अब तक के सफर पर एक नजर

DC 37619 1 scaled

दागेस्तान के रेसलर्स का दुनिया भर में खौफ है, लेकिन असादुला “द दागेस्तान निंजा” इमानगज़ालिएव इस सांचे को पूरी तरह तोड़ देते हैं।

22 साल के इस धाकड़ फाइटर ने अपने इलाके की पहचान से बिल्कुल अलग राह चुनी है और मॉय थाई रैंकिंग में अपने विस्फोटक और अनोखे स्टैंड-अप अटैक से तहलका मचा दिया है।

रूसी स्ट्राइकर 12-0 के बेदाग रिकॉर्ड के साथ अपने अगले मुकाबले में उतरेंगे। इनमें ONE Championship में आठ जीत शामिल हैं, जिनमें से सात फिनिश से आई हैं।

ये जबरदस्त रफ्तार अब उन्हें असलमजोन ओर्तिकोव के खिलाफ वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल की जंग में ले जा रही है। ये मुकाबला शुक्रवार, 26 जून को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से The Inner Circle पर live.onefc.com पर एक्सक्लूसिव दिखाया जाएगा।

इस वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले से पहले आइए उस सफर पर नजर डालते हैं, जिसने मशहूर कॉम्बैट स्पोर्ट्स एनालिस्ट जो रोगन को इमानगज़ालिएव को “दुनिया का सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर” कहने पर मजबूर कर दिया।

शानदार शुरुआत

इमानगज़ालिएव ने जुलाई 2024 में ONE Friday Fights 71 में पेटमुआंगश्री वानखोंगोम एमबीके के खिलाफ अपना प्रमोशनल डेब्यू किया। ये एक मुश्किल मैच था। दुनिया भर के फैंस पहली बार इस रूसी फाइटर को देखने वाले थे और उन्होंने ये पल यादगार बना दिया।

“द दागेस्तान निंजा” ने अपनी लंबी कद-काठी का फायदा उठाते हुए शुरुआत में दूरी बनाई और पारंपरिक बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन के साथ किक्स मिलाते रहे।

आखिरकार पहले राउंड के 1:45 मिनट पर एक शानदार अंत आया। इमानगज़ालिएव ने एड़ी पर गोल घूमते हुए एकदम सही टाइम का स्पिनिंग बैक एल्बो मारा, जो सीधे लगा और थाई विरोधी को तुरंत धराशाई कर दिया।

तेज-तर्रार नॉकआउट

दो महीने बाद ONE Friday Fights 79 में वापसी करते हुए इमानगज़ालिएव ने बोबिरयोन “प्रिंस” इसरोइलोव के खिलाफ मुकाबले को एकतरफा अंदाज में बदल दिया।

पहली घंटी से ही रूसी स्ट्राइकर ने विरोधी को दौड़ाना शुरू कर दिया। उन्होंने बड़ी आसानी से एक तेज कॉम्बिनेशन से इसरोइलोव को सांस लेने और काउंटर करने का कोई मौका नहीं दिया।

पहले राउंड के महज 34 सेकंड में एक जोरदार पंच उज्बेक फाइटर की ठोड़ी पर लगा और Team Mehdi Zatout के इस स्टार की इस खेल के सबसे खतरनाक फाइटर के रूप में साख पक्की हो गई।

एक और हाइलाइट-रील नॉकआउट

दिसंबर 2024 में ONE Friday Fights 90 में इमानगज़ालिएव का सामना जाने-माने अनुभवी थाई स्टार डेडुआंगलैक टोरफनफार्म से हुआ।

थाई फाइटर के लंबे अनुभव के बावजूद इमानगज़ालिएव ने बिना किसी डर के जैब और तेज लो किक्स के साथ आगे बढ़ना जारी रखा। उन्होंने डेडुआंगलैक को हमेशा सोच में रखा और अपना असल इरादा छुपाने के लिए लगातार लेवल बदलते और वजन शिफ्ट करते रहे।

पहले राउंड के एक मिनट बाद दागेस्तानी ने ऐक्स किक कनेक्ट की। फिर एक राउंडहाउस निशाने से चूक गई लेकिन उन्होंने घूमते हुए बैकफिस्ट मारी, जिसने डेडुआंगलैक को पूरी तरह चौंका दिया और फिर लेफ्ट हैंड से काम तमाम किया। एक और चौंकाने वाला नॉकआउट इमानगज़ालिएव की बढ़ती हाइलाइट रील में जुड़ गया।

तीन राउंड तक चली फाइट

हर शानदार फिनिशर को कभी न कभी एक मजबूत टेस्ट का सामना करना पड़ता है। वो घड़ी आई फरवरी 2025 के दौरान ONE Friday Fights 98 में, जहां मोहम्मद तौफीक ने शुरुआती तूफान झेला और पहली बार इमानगज़ालिएव को ONE Championship में पहले राउंड के आगे जाने पर मजबूर किया।

मोरक्को के इस फाइटर ने हाई गार्ड और समझदार फुटवर्क से शुरुआती पावर शॉट्स बचाए और इमानगज़ालिएव को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर किया। लेकिन “द दागेस्तान निंजा” ने समझदारी और स्टैमिना दिखाया।

उन्होंने नौ थका देने वाले मिनटों में तौफीक को धीरे-धीरे तोड़ा और सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज कर साबित किया कि उनकी कंडीशनिंग उनकी नॉकआउट पावर जितनी ही खतरनाक है।

फिर फाइट फिनिश करने लौटे

चार महीने बाद ONE Friday Fights 113 में इमानगज़ालिएव ने डेंफुथाई सुपरलैक मॉय थाई के खिलाफ उतरकर नॉकआउट आर्टिस्ट के रूप में अपनी धाक फिर कायम की।

थाई स्टार ने रूसी फाइटर की जबरदस्त पावर को बेकार करने के लिए क्लिंच-हेवी रणनीति अपनाई। लेकिन इमानगज़ालिएव ने तेज लेटरल मूवमेंट से इस चाल को नाकाम कर दिया और एक्शन को बीच में रखा।

बॉडी किक्स और काउंटर्स से भरे मुकाबले के पहले राउंड के बाद “द दागेस्तान निंजा” ने अपना निशाना पा लिया। दूसरे राउंड के 52 सेकंड पर पंचों की बेरहम बारिश ने डेंफुथाई का गार्ड तोड़ दिया और रेफरी को मुकाबला रोकना पड़ा।

यादगार नॉकआउट ने कॉन्ट्रैक्ट दिलाया

अगस्त 2025 के दौरान ONE Friday Fights 122 में इमानगज़ालिएव का सामना “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन से हुआ। सात बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पानपयाक करीब 300 प्रोफेशनल मुकाबलों का शानदार रिकॉर्ड लेकर उतरे थे और ये उभरते सुपरस्टार के लिए सबसे बड़ा इम्तिहान था।

लेकिन रूसी ने उनकी सारी उपलब्धियों को लगभग तुरंत ही बेमानी साबित कर दिया। पहली घंटी से ही तेज फॉरवर्ड प्रेशर और बिजली जैसे हाथों से उन्होंने इस दिग्गज तकनीशियन का किकिंग गेम पूरी तरह बंद कर दिया।

पहले राउंड के 2:07 मिनट पर इमानगज़ालिएव ने अनुभवी सुपरस्टार के गार्ड को चकमा देते हुए एक जोरदार हेड किक मारी, जिसने इस दिग्गज को चारों खाने चित कर दिया। इससे पहले किसी ने भी पानपयाक को इतनी बेरहमी से नहीं हराया था और इस ऐतिहासिक नॉकआउट ने उन्हें 1,00,000 यूएस डॉलर का जिंदगी बदलने वाला कॉन्ट्रैक्ट और ग्लोबल रोस्टर में जगह दिला दी।

यूएस प्राइमटाइम पर बिखेरा जलवा

इस जनवरी ONE Fight Night 39 में यूएस प्राइमटाइम डेब्यू करते हुए इमानगज़ालिएव का सामना कई बार के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगथोरानी सोर सोमाई से हुआ। कोंगथोरानी ONE Championship के सबसे तकनीकी स्ट्राइकर्स में से एक माने जाते हैं।

इमानगज़ालिएव ने तुरंत मुकाबले पर काबू किया। अपनी लंबाई का इस्तेमाल कर उन्होंने थाई साउथपॉ को हमेशा दबाव में रखा और उनके जाने-पहचाने काउंटर्स को पूरी तरह बंद कर दिया।

इस लगातार दबाव का फल दूसरे राउंड की शुरुआत में मिला। पेट पर तेज फ्रंट किक से विरोधी को झुकाने के बाद रूसी ने एक लेफ्ट हुक लिवर पर जड़ा और 1:06 मिनट पर मुकाबला खत्म कर खुद को एक वर्ल्ड टाइटल दावेदार के रूप में पेश किया।

दिग्गज को किया ढेर

जबरदस्त रफ्तार पर सवार इमानगज़ालिएव मार्च में ONE Friday Fights 147 में पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा के खिलाफ वेकेंट फ्लाइवेट खिताब के लिए उतरे। नोंग-ओ ने इससे पहले लगातार 10 जीत दर्ज की थीं, जिनमें सात लगातार वर्ल्ड टाइटल डिफेंस भी शामिल थे।

वेट मिस की वजह से दागेस्तानी बेल्ट नहीं जीत सकते थे, लेकिन उन्होंने इस झटके को अपने फोकस पर हावी नहीं होने दिया। पहली घंटी से ही उन्होंने थाई दिग्गज पर भारी बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन के साथ हमला बोला और लेग किक्स झेलते हुए आगे बढ़ते रहे।

दूसरे राउंड के महज 44 सेकंड में रूसी स्टार का एक लेफ्ट हुक ने पूर्व बेंटमवेट किंग को ढेर कर दिया। वेट मिस की वजह से ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल उनकी पहुंच से दूर रहा, लेकिन इस नॉकआउट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो इस खेल के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर हैं।

26 जून को ओर्तिकोव के खिलाफ इमानगज़ालिएव को 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट पाने का एक और मौका मिलेगा।

मॉय थाई में और

Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Rodtang Jitmuangnon moments before his fight with Takeru Segawa at ONE 172
Tawanchai PK Saenchai getting ready for his clash at ONE Friday Fights 137.
Scottish knockout artist Nico Carrillo lets the emotions flow after claiming the interim title
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Suablack Tor Pran49 finishes Stephen Irvine with an elbow at ONE Fight Night 45 17
Muay Thai fighter Luke Lessei kicks Mohamed Younes Rabah
Luke Lessei Cody Jerome ONE Fight Night 27 51
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
MMA fighter Lito Adiwang punches Eko Roni Saputra at ONE Fight Night 43.
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Kiamran Nabati and Nontachai