आंग ला न संग Vs. ब्रेंडन वेरा– सब कुछ जो आपको पता होना चाहिए

Aung La N Sang and Brandon Vera will compete for the ONE Light Heavyweight World Title

इस रविवार, 13 अक्टूबर आंग ला न संग “द बर्मीज़ पायथन” और ब्रेंडन वेरा “द ट्रुथ” का आमना-सामना इतिहास के सबसे बड़े मार्शल आर्ट आयोजन में होगा। ONE: CENTURY PART II अपने खेल के दो दिग्गज भिड़ेंगे। दो-डिवीजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन अपने लाइट हेवीवेट बेल्ट के बचाव के लिए ONE हैवीवेट वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ उतरेंगे।

यह मैच-अप लगभग पूरे एक साल तक दो नॉकआउट कलाकारों के बीच बना रहा है। वे कभी भी सर्किल में दर्शकों का मनोरंजन करने में विफल नहीं हुए। आप इस ऐतिहासिक रात के सफर में कुछ भी चूकना नहीं चाहेंगे। जैसे कि यह देखना कि यह सब कैसे हुआ। क्यों इसमें विश्व के एथलीटों में से सबसे प्रतिष्ठित मार्शल कलाकार शामिल हैं।

CENTURY का रास्ता

दो साल तक दूर रहने के बाद पिछले साल नवंबर में वेरा एक्शन में लौट आए। उन्होंने फिलीपींस में अपने विश्व खिताब के बचाव लिए पहले राउंड के नॉकआउट देकर अपनी सफलता का सिलसिला बनाए रखा। तब भी “द ट्रुथ” की नजर उनके आगामी प्रतिद्वंद्वी के साथ अक्टूबर 2019 की तारीख पर थी, लेकिन सबसे पहले उन्हें मिडिलवेट डिवीजन में अपना काम पूरा करने के लिए आंग ला न संग का इंतजार करना पड़ा।

ONE इतिहास के सबसे बड़े मुकाबले के रीमैच में “द बर्मीज पायथन” ने केन हसेगावा को ONE: A NEW ERA में नॉकआउट से बाहर किया। इसने विश्व चैंपियन vs. विश्व चैंपियन के बीच एक शानदार मुकाबले का रास्ता साफ कर दिया।

“द ट्रुथ” ने जीत के लिए अपना हाथ उठने के बाद सर्किल में म्यांमार के नायक को चुनौती दी और मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत तक मैच-अप की लगभग तय कर दिया गया। उन्होंने अप्रैल की शुरुआत में तैयारी शुरू कर दी। ड्वेन “द रॉक” जॉनसन कुछ ज्यादा उत्साहित हो गए।

मुकाबले का विश्लेषण

एथलीटों के महीनों के प्रशिक्षण के बाद प्रतियोगिता का स्थान तय कर दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने जीत के लिए गेम प्लान तैयार करना शुरू कर दिया। “द बर्मीज पायथन” की रणनीति होगी कि वह 42 वर्षीय फाइटर के सामने कठिनाई पेश करे। हालांकि, एलायंस ट्रेनिंग सेंटर के प्रतिनिधि ने मौका मिलते ही अपनी गति और ताकत के साथ मित्किनी मूल निवासी को बाहर करने की योजना बनाई है।

बेशक दोनों फाइटर अनुमान लगा रहे हैं कि वे जीतेंगे। इसलिए हमने The Home Of Martial Arts के कुछ शीर्ष विशेषज्ञ और निष्पक्ष लोगों के विचार जाने हैं कि कौन जीत के साथ उभर सकता है। हमने प्रत्येक एथलीट के शस्त्रागार में सबसे शक्तिशाली हथियारों का भी विश्लेषण किया जो उन्हें जीत तक ले जाने में महत्वपूर्ण हो सकता है।

मार्शल आर्ट के नायक

दोनों विश्व चैंपियनों के लिए सर्किल में उनकी सफलता यह दर्शती है कि वे रोल मॉडल क्यों हैं। उन्होंने अपने जीवन के पहलुओं की भी खोज की, जो दुनियाभर के लोगों को प्रेरित करते हैं।

आंग ला न संग ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें वैश्विक मंच पर सफल होने के लिए प्रेरित किया जाता है ताकि वह अपने देश को गौरवान्वित कर सकें। वह धर्मार्थ कार्यों के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

वहीं “द ट्रुथ” ने खुलासा किया कि विश्व चैंपियन बनने के बाद उनका जीवन बेहद बदल गया, लेकिन उन्होंने अपने पैरों को जमीन पर रखा। वह सेना में रहते हुए सीखे गए मूल्यों को एक मार्शल आर्टिस्ट के रूप में भी अपने अंदर सहेज कर रखते हैं।

दोनों फाइटर सर्किल के अंदर और बाहर खुद को आगे बढ़ाने के तरीके के लिए रोल मॉडल हैं। यह स्पष्ट था जब उन्होंने गुरुवार 9 अक्टूबर को प्री-इवेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक-दूसरे के लिए सम्मान दिखाया और वादा किया कि वे मुकाबले के बाद भी दोस्त बनकर रहेंगे।

ये भी पढ़ें: एंजेला ली रीमैच के लिए फैंस ने जिओंग जिंग नान को किया प्रेरित

century_tokyo_logo.png

टोक्यो | CENTURY | ONE Championship का 100वां लाइव इवेंट | टिकट खरीदने के लिएः यहां क्लिक करें

  • यूएसए में PART I 12 अक्टूबर को 8 ईएसटी पर और PART II 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजे ईएसटी पर देखें
  • भारत में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे IST और PART II 1:30 बजे IST पर देखें
  • जापान में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे JST और PART II को शाम 5 बजे JST में देखें
  • इंडोनेशिया में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 7 बजे WIB और PART II 3pm WIB पर देखें
  • सिंगापुर में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे एसजीटी और PART II 4 बजे एसजीटी पर देखें
  • फिलीपिंस में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे पीएचटी और PART II 4 बजे पीएचटी पर देखें

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शर करेंग। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप के आयोजनों को बढ़ावा नहीं दिया।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रयोगोकु कोकुगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच के साथ-साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन तलाश करेगा। 

विशेष कहानियाँ में और

Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.
Stella Hemetsberger celebrates her World Title win over Jackie Buntan at ONE Fight Night 40.
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
MMA fighter Lito Adiwang punches Eko Roni Saputra at ONE Fight Night 43.
Joshua Pacio and Mansur Malachiev touch gloves before their fight at ONE Fight Night 15
Asadula Imangazaliev and Aslamjon Ortikov lock horns at The Inner Circle 20 on June 26.
Asadula Imangazaliev lands a push kick on Nong O Hama
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff The Inner Circle May 15 8 scaled
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff at The Inner Circle May 15
Nazareth The Northstar Lalthazuala defeats Jhon The Protagonist Brutas via TKO at 409 of round one 4 scaled
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff The Inner Circle May 15 6 scaled
DC 37619 1 scaled