अर्जन भुल्लर को महान प्रोफेशनल रेसलर ब्रेट हार्ट के रूप में एक नया गुरु मिला

Arjan Bhullar Brandon Vera ONE DANGAL 1920X1280 50 768x512

अर्जन “सिंह” भुल्लर हमेशा प्रोफेशनल रेसलिंग में हाथ आजमाने की इच्छा जताते आए हैं और अब लगता है कि एक दिग्गज रेसलर उन्हें रेसलिंग की सलाह दे रहे हैं।

कनाडाई-भारतीय MMA सुपरस्टार इस समय 23 जून को होने वाले ONE Friday Fights 22 में एनातोली मालिकिन के खिलाफ ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट की तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन इस दौरान वो महान प्रो रेसलर ब्रेट “द हिटमैन” हार्ट से काफी कुछ सीख रहे हैं।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पूर्व भुल्लर ने 65 वर्षीय कनाडाई प्रो रेसलिंग दिग्गज का इंटरव्यू लिया, जिन्हें वो अपना आदर्श भी मानते हैं।

उनके बीच काफी देर तक बात चली, जहां मौजूदा हेवीवेट MMA किंग ने हार्ट से मालिकिन के खिलाफ मैच से पूर्व सलाह ली। उन्होंने एमेच्योर से प्रोफेशनल रेसलिंग में जाने के बारे में भी बात की।

“सिंह” ने हार्ट से कहा:

“सच कहूं तो मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मेरे ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, मैं प्रो रेसलिंग कर सकता हूं और इस खेल में हाथ आजमाना चाहता हूं। इसलिए ये मेरा निजी लक्ष्य है और मैं प्रो रेसलिंग में आने को लेकर आपकी सलाह चाहता हूं।”

“द हिटमैन” प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे अनुभवी और सम्मानित एथलीट्स में से एक हैं, जिन्होंने भुल्लर को सलाह देते हुए कहा:

“आज के दौर में ये जानना जरूरी है कि एक अच्छा रेसलर क्या है और आप किस स्टाइल से रेसलिंग करना चाहते हैं। ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप रेसलिंग में प्रवेश कर सकते हैं। आप हाई-फ्लायर हो सकते हैं, टेक्निकल रेसलिंग कर सकते हैं। आप एक असली रेसलर हो सकते हैं और ये इसी पर निर्भर करता है कि आप क्या करना चाहते हैं और किस स्टाइल के साथ अच्छा तालमेल बैठा पाते हैं।”

My full chat with Bret The Hitman Hart!!!ONE Championship

Posted by Arjan Singh Bhullar on Saturday, June 17, 2023

चूंकि दोनों एथलीट्स एक ही तरह के वातावरण में पले-बढ़े इसलिए दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई।

अपने आदर्श की तरह भुल्लर के पिता भी रेसलर हुआ करते थे। वो “द हिटमैन” के पिता और फेमस रेसलर, स्टू हार्ट से भी मिले थे।

अपनी व्यक्तिगत बातों को बताने के बाद “सिंह” ने कहा कि जब वो प्रोफेशनल रेसलिंग में आने का फैसला लेंगे तब क्या हार्ट उनकी मदद करेंगे। दिग्गज रेसलर ने मदद के लिए हामी भरते हुए कहा:

“मैं तुम्हें अच्छी से अच्छी सलाह देने की कोशिश जरूर करूंगा। मैं तुम्हें इस खेल से जुड़ी बातें जरूर बताऊंगा, जो आपको आगे बढ़ने और सही राह दिखाने में मददगार रहेंगी।

“जब आप प्रो रेसलिंग की राह चुनने का फैसला लें, तब मुझसे संपर्क साधना। उस समय हम आपके करियर को लेकर चर्चा करेंगे।”

मालिकिन के खिलाफ फाइट के लिए हार्ट ने भुल्लर को सलाह दी

हालांकि अर्जन भुल्लर और ब्रेट हार्ट ने एमेच्योर रेसलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उनके प्रोफेशनल करियर अलग-अलग राह पर आगे बढ़े।

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भुल्लर ने प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने का फैसला लिया। वहीं हार्ट ने प्रो रेसलिंग की राह चुनी, जहां उन्होंने खूब सफलता हासिल की।

“द हिटमैन” जानते हैं कि हजारों फैंस के सामने दबाव में प्रदर्शन करना कितना कठिन होता है। वहीं जब “सिंह” ने उनसे एनातोली मालिकिन के खिलाफ ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच के लिए सलाह मांगी, तब दिग्गज ने उन्हें केवल अपने गेम पर ध्यान देने की सलाह दी।

हार्ट ने कहा:

“आपको प्लान पता है और स्थिति से वाकिफ हैं। मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसी कोई सलाह दे पाऊंगा जो आपने पहले कभी ना सुनी हो। केवल अपने गेम पर ध्यान लगाओ, जो दिल कहे वो कीजिए और अपनी ट्रेनिंग पर भरोसा रखिए। उसके बाद सब चीज़ें सही तरीके से होने लगेंगी।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.