एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ Vs. जोहाना पर्सन: ONE Fight Night 33 की एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल फाइट में जीत के 4 तरीके

Allycia Hellen Rodrigues Marie McManamon ONE Fight Night 29 58

एटमवेट मॉय थाई डिविजन की दो सबसे प्रतिभाशाली स्ट्राइकर्स ONE Fight Night 33 को हेडलाइन करेंगी।

शनिवार, 12 जुलाई को मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ अपनी बेल्ट का चौथी बार बचाव WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोहाना पर्सन के खिलाफ करेंगी। ये अहम मुकाबला बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम में होगा।

ONE Championship के स्ट्राइकिंग डिविजनों में सबसे लंबे समय से चैंपियन बनी हुई रोड्रीगेज़ को जल्द ही चैंपियन बने हुए पांच साल हो जाएंगे। लेकिन पर्सन अपने डेब्यू में चैंपियन को पराजित कर बेल्ट अपने नाम करना चाहेंगी।

आइए ONE Fight Night 33 में होने वाले बड़े मुकाबले से पहले जीत की कुंजी पर नजर डालते हैं।

#1 रोड्रीगेज़ की राउंड किक्स

वर्ल्ड चैंपियन की शानदार राउंड किक्स उनका सबसे प्रभावी हथियार होगा और वो भी एक ऐसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ जिन्हें करीब आकर अटैक करना पसंद है।

रेंज में रहकर रोड्रीगेज़ अपनी तकनीकी और सटीक किकिंग से छाप छोड़ सकती हैं। वो तेजी से किक लगाकर प्रतिद्वंदी के हाथ के नीचे अटैक कर सकती हैं। उनकी लेफ्ट किक्स बहुत घातक साबित होती हैं खासकर तक जब प्रतिद्वंदी आगे आकर उनका पीछा करे।

पर्सन के आक्रामक खेल के खिलाफ रोड्रीगेज़ को किक का इस्तेमाल आक्रामकता और रक्षात्मक दोनों तरीकों से करना चाहिए। अगर पर्सन लगातार आगे बढ़कर दबाव बनाने का प्रयास करें तो डिफेंडिंग चैंपियन को बॉडी किक्स से वार कर फायदा उठाना चाहिए।

#2 पर्सन द्वारा दबाव बनाना

अगर चैलेंजर को चैंपियन पर रोक लगानी है तो उन्हें लगातार दबाव बनाकर रखना होगा।

पर्सन आक्रामकता के साथ स्ट्राइक्स लगाती हैं और आगे बढ़ती रहती हैं। वो रोड्रीगेज़ के करीब रहकर फाइट करनी चाहेंगी क्योंकि इस अंदाज ने उन्हें लगातार सात जीत दिलाई हैं। उनकी ताकत और कंडीशनिंग चैंपियन के लिए चुनौती बन सकती है।

धीमी शुरुआत करते हुए लय पकड़ने वाली पर्सन को मैच की पहली घंटी से ही दबाव बनाना चाहिए। रोड्रीगेज़ को बैकफुट पर धकेलकर उन्हें फाइट का नियंत्रण अपने पक्ष में करने का फल मिल सकता है।

#3 क्लोज़ रेंज में रोड्रीगेज़ के एल्बो अटैक

पर्सन का बेहद खतरनाक हथियार उनकी घातक एल्बोज़ हैं और ब्राजीलियाई मॉम-चैंपियन करीब रहकर चैलेंजर को पटखनी दे सकती हैं।

रोड्रीगेज़ एल्बोज़ का इस्तेमाल पंचिंग कॉम्बिनेशन के साथ कर सकती हैं, जिसका मतलब है कि वो अपनी विरोधी पर बॉक्सिंग रेंज से वार करने के बाद करीब आकर एल्बोज़ से हमला कर सकती हैं। फिर उन्हें लिवर शॉट लगाने की अच्छी ओपनिंग भी मिल सकती है।

इसके अलावा दो साल पहले स्ट्रॉवेट डिविजन में जाकर की गई फाइट के दौरान भी उन्होंने करीब आकर एल्बो स्ट्राइक्स लगाई थीं। पर्सन के खिलाफ पंचों के साथ एल्बोज़ का मिश्रण उन्हें जीत दिला सकता है।

#4 पर्सन का क्लिंच गेम

चैलेंजर की क्लिंच में मजबूती मैच में बड़ा अंतर पैदा कर सकती है।

पर्सन का क्लिंच गेम बहुत मजबूत है और वो किसी भी प्रतिद्वंदी को करीब रहकर तहस-नहस कर सकती हैं। अपनी वर्ल्ड टाइटल जीत के दौरान उन्होंने अपनी विरोधी को रिंग में घुमाया और क्लिंच में प्रभाव जमाया खासकर अंतिम राउंड में।

रोड्रीगेज़ के खिलाफ, जिन्हें खुद क्लिंच करना पसंद है और उनका ये हथियार बाकी एटमवेट प्रतिद्वंदियों से काफी मजबूत है, पर्सन को अपने आकार और शारीरिक क्षमता का फायदा उठाकर बढ़त बनानी होगी।

मॉय थाई में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.