अलेक्सिस निकोलस Vs. रेगिअन इरसल: ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल रीमैच में जीत के 4 तरीके

Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 21 4

जबरदस्त पहले मुकाबले के बाद अलेक्सिस “बारबोज़ा” निकोलस और रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल ONE Fight Night 25 के मेन इवेंट में दूसरी बार भिड़ने के लिए तैयार हैं।

निकोलस ने अप्रैल महीने में सुरीनाम के स्टार को हराकर ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीतते हुए कॉम्बैट स्पोर्ट्स जगत को चौंका दिया था, लेकिन इरसल अब 5 अक्टूबर को होने वाले रीमैच में बदला लेने का प्रयास करेंगे।

उनके पांच राउंड के पहले मुकाबले में शुरुआत से लेकर अंत तक शानदार एक्शन देखने को मिला था, जिसमें एक नॉकडाउन ने अंतर पैदा किया था। अब फैंस देखने के लिए उत्सुक होंगे कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में परिणाम किसके पक्ष में आता है।

दोनों एक दूसरे की स्किल्स से परिचित हैं, ऐसे में ये और करीबी हो जाएगा। आइए इस मैच से पहले दोनों की जीत की कुंजी पर गौर करते हैं।

निकोलस की लो किक्स 

निकोलस ने पिछली फाइट के पहले राउंड में हेवी लो किक्स लगाकर अटैक की नींव रखी थी। “बारबोज़ा” ने पहले तीन मिनटों में 25 और पूरे मैच में 53 प्रभावशाली लो किक्स लगाई थीं, जिसकी वजह से उन्हें स्कोरकार्ड में बढ़त मिली और अपने विरोधी को बहुत चोट पहुंचाई।

जब भी इरसल पंच लगाने के लिए आगे आते तो वो उनके अगले पैर पर अटैक कर देते। फ्रेंच स्टार ने उनकी स्ट्राइक्स की गति को कम किया और उन्हें दूरी पर रखा।

लो किक्स की वजह से इरसल का अटैक प्रभावित हुआ और उनका बैलेंस भी बिगड़ने लगा था, जिसके चलते उनके कॉम्बिनेशंस प्रभावी साबित नहीं हो रहे थे।

जैसे ही निकोलस ने अटैक की गति कम की तो पूर्व चैंपियन का आत्मविश्वास बढ़ने लगा और वो एक्शन को अपने तरीके से लेकर जाने लगे। ऐसे में “बारबोज़ा” को लगातार पांच राउंड्स तक अपने अटैक को जारी रखना होगा।

इरसल का लगातार प्रेशर बनाना 

इरसल के लिए पहले मैच में सबसे अच्छे पल तब आए, जब उन्होंने दूरी को कम करते हुए पंच जड़े। हालांकि, उन्हें ऐसा करने में थोड़ा समय लगा, मगर Sityodtong Amsterdam टीम के स्टार के अटैक और आत्मविश्वास आखिरी राउंड तक काफी हद तक बढ़ चुके थे।

अब निकोलस को बैकफुट पर धकेलकर “द इम्मोर्टल” अपने विरोधी की लो किक्स लगाने की क्षमता को कम कर देंगे और उनके पास बड़े शॉट्स लगाने का सुनहरा मौका होगा।

इरसल की कॉम्बिनेशन स्ट्राइकिंग से पार पाना बड़ा ही मुश्किल काम होता है और कंडीशनिंग अच्छी होने पर वो गति को लगातार पांच राउंड तक जारी रख सकते हैं क्योंकि निकोलस के खिलाफ उन्हें अपने मैच के दौरान थोड़ी परेशानी हुई थी।

निकोलस के काउंटर अटैक 

इरसल को रोक पाना बड़ा ही मुश्किल काम होता है, लेकिन निकोलस ने कामयाबी के साथ डटकर उनके काउंटर्स का जवाब दिया।

“बारबोज़ा” ने दूसरे राउंड के दौरान अपने पैर जमाए और जैब का जवाब एक ताकतवर ओवरहैंड राइट के साथ दिया, जिसकी वजह से चैंपियन मैट पर जा गिरे थे।

ये एक ऐसा हथियार है, जिसकी मदद से निकोलस “द इम्मोर्टल” को आगे बढ़ने पर दो बार सोचने पर मजबूर कर सकते हैं।

लगातार अपने विरोधी के सामने खड़े रहना समझदारी नहीं होती, लेकिन अगर बारबोज़ा साइड मूवमेंट करते हुए हेवी काउंटर्स का इस्तेमाल करें तो इरसल को सोचने पर मजबूर कर सकते हैं।

उनके लिए रिंग की रस्सियों की तरफ जाना भी घातक साबित हो सकता है, ऐसे में उन्हें फुटवर्क का अच्छा इस्तेमाल करना होगा।

इरसल के घुटनों के वार 

इन दोनों के बीच का पहला मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ा वैसे इरसल के अटैक बढ़ने लगे थे।

एक तरफ फ्रेंच स्टार का डिफेंस काफी अच्छा रहा और वो पंचों को झेलने में सफल रहे, लेकिन “द इम्मोर्टल” ने स्टैपिंग और जम्पिंग नी लैंड करवाने में सफलता हासिल की।

वो अपने प्रतिद्वंदियों को हुक्स लगाने के बाद शरीर के बीचों-बीच घुटने से अटैक करते हैं। इरसल की शानदार कंडीशनिंग और लगातार दबाव बनाने की कला की वजह से वो पांचों राउंड तक ऐसा करते हुए “बारबोज़ा” को छका सकते हैं।

अगर बॉडी नीज़ से चैंपियनशिप राउंड्स में फायदा होगा तो वहीं जम्पिंग नीज़ मैच को किसी भी क्षण समाप्त कर सकती हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty