रेगिअन इरसल को किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती दे रहे अलेक्सिस निकोलस से जुड़ी 5 बेहद दिलचस्प बातें

Alexis Nicolas Magomed Magomedov ONE Friday Fights 47 28

ONE Fight Night 21 के मेन इवेंट में अलेक्सिस “बारबोज़ा” निकोलस दुनिया को चौंका देना चाहते हैं।

6 अप्रैल को उभरते हुए फ्रांसीसी स्टार थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए 2-स्पोर्ट किंग रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल को चुनौती देंगे।

हालांकि, ये कोई आसान काम नहीं है।

आखिरकार, इरसल ने खुद को दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में स्थापित किया है और उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपने किकबॉक्सिंग ताज को चार बार सफलतापूर्वक डिफेंड करने के साथ-साथ 10-0 का शानदार रिकॉर्ड भी कायम किया है।

लेकिन निकोलस केवल प्रतियोगिता में भाग लेने से संतुष्ट नहीं हैं और वो लंबे समय के डिविजनल किंग को हराने की योजना बना रहे हैं। आइए 25 वर्षीय स्ट्राइकर के जीवन की सबसे बड़ी फाइट से पहले उनके बारे में पांच रोचक बातें जानें।

#1 वो अपराजित हैं

निकोलस ने अपने प्रोफेशनल करियर में कभी हार का स्वाद नहीं चखा है और अब वो एक ऐसे फाइटर के सामने खड़े होंगे, जो सर्वोच्च आत्मविश्वास के साथ केवल जीतना जानते हैं।

फ्रांसीसी फाइटर ने अपने परफेक्ट 23-0 के करियर रिकॉर्ड में 13 विरोधियों को नॉकआउट किया है और किकबॉक्सिंग के सबसे रोमांचक उभरते स्टार्स में से एक के रूप में सामने आए हैं।

ONE Friday Fights 47 में अपने प्रमोशनल डेब्यू में उन्होंने इस तथ्य की पुष्टि की, जब उन्होंने मागोमेद मागोमेदोव को हराने के लिए बेहतरीन ​​​​प्रदर्शन दिखाया।

बेशक, “बारबोज़ा” उस व्यक्ति का सामना करने जा रहे हैं जिन्होंने 2019 से डिविजन पर अपना दबदबा बनाया हुआ है, लेकिन सूरीनाम के स्टार को पछाड़ने के प्रयास में उनका आत्मविश्वास एक बड़ी भूमिका निभाएगा।

#2 उन्होंने किकबॉक्सिंग का सफर सवात से शुरू किया

निकोलस का बैकग्राउंड सवात की स्ट्राइकिंग शैली का है, जो उनके देश फ्रांस में किकबॉक्सिंग का एक रूप है, जिसे उन्होंने 14 साल की उम्र में शुरू किया था।

हालांकि इसमें कुछ अंतर हैं, सबसे खास बात ये है कि सवात में किक पैरों से ही लगनी चाहिए। इस मार्शल आर्ट में बॉक्सिंग और मूवमेंट पर जोर दिया जाता है, ये दोनों “बारबोज़ा” के किकबॉक्सिंग गेम में अच्छी तरह से स्थानांतरित हो गई हैं।

सवात के स्ट्राइकर आमतौर पर अधिक हिलते-डुलते हैं और उनके पास डच शैली के किकबॉक्सर या मॉय थाई फाइटर की तुलना में शॉट्स की एक अलग श्रृंखला होती है और ये अनूठा शस्त्रागार अपराजित इरसल को चुनौती दे सकता है।

#3 वो एक किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं

हालांकि, निकोलस ने केवल 2021 में ही नए खेल को अपनाया है, लेकिन उन्हें इसमें अविश्वसनीय सफलता मिली है।

क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सवात प्रतियोगिताओं में ढेर सारे खिताब हासिल करने के बाद “बारबोज़ा” ने किकबॉक्सिंग में अपना हाथ आजमाया और जल्द ही कई जीत दर्ज कीं।

जिससे उन्हें नवंबर 2023 में ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिला और उन्होंने एक जोरदार नॉकआउट के साथ प्रतिष्ठित बेल्ट जीतकर ये साबित कर दिया कि वो ONE Championship के बड़े मंच के लिए तैयार हैं।

#4 वो बॉक्सिंग के महान खिलाड़ियों से प्रभावित हैं

निकोलस फुटबॉल और MMA जैसे खेलों से प्रभावित हैं, लेकिन वो माइक टायसन और मुहम्मद अली को अपने दो सबसे बड़े आदर्श बताते हैं।

शैली में बहुत भिन्न होते हुए भी उन हेवीवेट बॉक्सिंग के महान खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और सफलता का Mahmoudi Gym के प्रतिनिधि पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा।

अली की चालाकी और टायसन की आक्रामकता दोनों को “बारबोज़ा” के गेम में देखा जा सकता है और अब वो रिंग में उनकी कुछ प्रसिद्ध सफलताओं को दोहराने की उम्मीद कर रहे हैं।

#5 MMA उनके रडार पर है

निकोलस स्ट्राइकिंग की दुनिया में बुलंदियों पर हैं, लेकिन वो भविष्य में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को आजमाने की योजना बना रहे हैं।

लेकिन अभी के लिए उन्हें इरसेल के रूप में इस पीढ़ी के सबसे घातक किकबॉक्सर्स में से एक से निपटना होगा, लेकिन अगर वो स्टैंड-अप कला में अपने लक्ष्यों को पूरा कर लेते हैं तो “बारबोज़ा” उस कौशल को MMA में ले जाने की योजना बना रहे हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty