इन 5 कारणों से 17 मार्च को धमाकेदार ONE Friday Fights 9 जरूर देखें

Regian Eersal clashes with Sinsamut Klinmee at ONE on Prime Video 3

17 मार्च को ONE Championship एक बार फिर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी करेगा, जहां ONE Friday Fights सीरीज का अब तक का सबसे धमाकेदार इवेंट आयोजित होने वाला है।

ONE Friday Fights 9 को एक मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल रीमैच हेडलाइन करेगा। इसके अलावा इवेंट में एक्शन, ड्रामा और वर्ल्ड-क्लास मार्शल आर्ट्स देखने को मिलेगा।

कार्ड में कुल 11 मॉय थाई और MMA मुकाबलों को शामिल किया गया है, जिनमें दुनिया के टॉप फाइटर्स थाई क्राउड के सामने एशियाई प्राइमटाइम पर परफॉर्म कर रहे होंगे।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में, जिनसे आपको ONE Friday Fights 9 को जरूर देखना चाहिए।

#1 एक वर्ल्ड चैंपियनशिप रीमैच

पिछले साल अक्टूबर में हुए ONE Fight Night 3 में ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल ने सिंसामट क्लिनमी को विभाजित निर्णय से हराकर ना केवल वेकेंट (रिक्त) ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को अपने नाम किया बल्कि अपने अपराजित रिकॉर्ड को भी कायम रखा।

दोनों स्ट्राइकर्स अब ONE Friday Fights 9 के मेन इवेंट में आमने-सामने होंगे, जहां थाई एथलीट अपनी पुरानी हार का बदला जरूर पूरा करना चाहेंगे।

पहली भिड़ंत में सिंसामट ने डच-सूरीनामी सुपरस्टार को बहुत कड़ी टक्कर देकर साबित किया कि उनके पास वो स्किल्स हैं, जो उन्हें 2-स्पोर्ट किंग के खिलाफ जीत दिला सकती हैं।

दूसरी ओर, इरसल के पास मौका होगा कि वो खुद को दुनिया के बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में साबित कर अपने आलोचकों का मुंह बंद करें।

#2 सैम-ए की रिटायरमेंट से वापसी

पूर्व 2-स्पोर्ट और 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपने वापसी मैच में आयरिश स्ट्राइकर रायन शीहन का सामना करेंगे।

39 वर्षीय थाई सुपरस्टार ने कई सालों तक स्ट्रॉवेट और फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन को डोमिनेट किया और वो इस दौरान स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

अब 2 सालों तक कॉम्पिटिशन से दूर रहने के बाद सैम-ए पहले की तरह अच्छी लय प्राप्त कर फैंस को अपने टैलेंट से अवगत कराना चाहेंगे।

दूसरी ओर, शीहन ने अलग प्लान तैयार किया हुआ है। ISKA और WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अपने प्रोमोशनल डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे और पहले भी साबित करते रहे हैं कि वो दिग्गजों को मात देने की काबिलियत रखते हैं।

#3 को-मेन इवेंट में होगा अहम बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबला

को-मेन इवेंट में होने वाले हाई प्रोफाइल मैच में कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई और मुआंगथाई पीके साइन्चाई के रूप में 2 लुम्पिनी मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस आमने-सामने होंगे।

दोनों एथलीट्स ने अपने-अपने पिछले मैच में धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की थी।

कुलबडम ने ONE Friday Fights 2 के मेन इवेंट में सांगमनी पीके साइन्चाई पर स्कोरकार्ड्स से जीत हासिल की थी। वहीं उससे एक हफ्ते पहले “एल्बो ज़ोम्बी” ने उज़्बेकिस्तानी स्टार मावलद टुपिएव को धराशाई किया था।

इस मैच के विजेता को बेंटमवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में जगह मिल सकती है इसलिए फैंस को उनके बीच कांटेदार टक्कर देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

#4 MMA बाउट्स में देखा जाएगा धमाकेदार एक्शन

इवेंट में मॉय थाई के अलावा भी चीज़ें शामिल होंगी क्योंकि 4 टॉप मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स भी सबको प्रभावित करना चाहेंगे।

पहले जापानी स्टार तत्सुमित्सु वाडा का सामना फिलीपीनो स्टार अर्नेस्टो मोंटिलिया से होगा, जो अपना ONE डेब्यू कर रहे होंगे। उन्होंने अपने पिछले 5 में से 4 मैचों को सबमिशन से जीता है और प्रोमोशनल डेब्यू में भी इस शानदार लय को कायम रखना चाहेंगे।

वहीं कैचवेट बाउट में दक्षिण कोरिया के यूं चांग मिन का सामना यूक्रेनियाई एथलीट किरिल गोरोबेट्स से होगा, जिसमें शुरू से लेकर अंत तक खतरनाक एक्शन देखने को मिलेगा।

#5 किकबॉक्सिंग कंटेंडर का लक्ष्य मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल

इवेंट की शुरुआत #5 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर तगीर खलीलोव और ब्लैक पैंथर के बीच होने वाले फ्लाइवेट मॉय थाई मैच से होगी।

रूसी एथलीट ने 2021 में अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया था, जहां किकबॉक्सिंग मुकाबले में वो स्ट्राइकिंग मेगास्टार रोडटंग जित्मुआंगनोन को हराने के बहुत करीब आ गए थे।

उसके बाद खलीलोव ने केवल मॉय थाई में फाइट की है और अब दूसरे खेल में थाई फैन फेवरेट को हराकर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)