5 कारणों से आपको ONE Friday Fights 1 जरूर देखना चाहिए

Nong O Alaverdi Faceoffs 1920X1080 768x512

शुक्रवार, 20 जनवरी को ONE Championship के एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है क्योंकि प्रोमोशन लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपना पहला इवेंट आयोजित करने जा रहा है।

ONE Friday Fights 1 बैंकॉक के आइकॉनिक स्टेडियम में हो रहा पहला इवेंट होगा, जिसके 12 मैचों में जबरदस्त एक्शन का देखा जाना तय है।

लुम्पिनी को मॉय थाई का गढ़ माना जाता है इसलिए ONE के अगले इवेंट में भी कई नामी मॉय थाई स्टार्स परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे। इनके अलावा इवेंट में कई MMA बाउट्स भी फैंस का मनोरंजन कर रही होंगी।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में, जिनसे आपको ONE Friday Fights 1 जरूर देखना चाहिए।

#1 एक ऐतिहासिक इवेंट का हिस्सा बनने के लिए

ONE Friday Fights 1 के साथ एक नए युग की शुरुआत हो रही है, जिसे ग्लोबल फैनबेस शुरुआत से फॉलो कर पाएगा।

प्रोमोशन की लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम के साथ पार्टनरशिप केवल थाई एथलीट्स के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया भर के फाइटर्स के लिए नए अवसर सामने लेकर आई है।

कार्ड में ऐसे नाम शामिल हैं, जो पहले ही बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर चुके हैं। इनके अलावा भी कई ऐसे उभरते हुए स्टार्स हैं जो रोस्टर पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे इसलिए इस ऐतिहासिक इवेंट को बिल्कुल मिस मत कीजिएगा।

#2 मेन इवेंट में वर्ल्ड चैंपियनशिप दांव पर लगी होगी

मेन इवेंट में महान स्ट्राइकर नोंग-ओ गैयानघादाओ को पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी रामज़ानोव के खिलाफ अपने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा। इस मैच को बुक होने में 3 साल लगे हैं और दोनों फाइटर्स एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

नोंग-ओ अभी तक 5 बार अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड कर चुके हैं, जिनमें से कुछ ही एथलीट्स उन्हें हराने के करीब पहुंच पाए हैं। उन्होंने अपने पिछले 4 विरोधियों को फिनिश किया है, लेकिन #2 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर रामज़ानोव एक अलग लेवल के एथलीट हैं।

रूसी स्टार के हाथ और पैर लंबे हैं, कई दिशाओं से अटैक करते हैं। यही चीज़ें उन्हें डिफेंडिंग चैंपियन के खतरनाक शॉट्स से बचाए रख सकती हैं। उन्हें टॉप थाई फाइटर्स का सामना करने का अनुभव है इसलिए नोंग-ओ के खिलाफ मैच में भी उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ होगा।

दोनों के हाथों में गज़ब की ताकत है, ऐसे में इस बात की संभावनाएं बहुत अधिक हैं कि उनमें से कोई एक फिनिश होने वाला है।

#3 प्राजनचाई की वापसी

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके.साइन्चाई वापस आ रहे हैं और दोबारा जीत की लय प्राप्त करने को प्रतिबद्ध हैं क्योंकि उनका लक्ष्य एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनने का है।

थाई स्टार अपने होमक्राउड के सामने 2-डिविजन Lumpinee Stadium वर्ल्ड चैंपियन कोमपेट सिटसारावटसुएर से भिड़ेंगे और ये उनकी ट्रायलॉजी बाउट होगी।

प्राजनचाई और कोमपेट ने 2020 में एक-दूसरे पर एक-एक जीत दर्ज की थी और अब दोनों इस प्रतिद्वंदिता में बढ़त बनाना चाहेंगे।

PK.Saenchai टीम के स्टार अभी #1 रैंक के स्ट्रॉवेट मॉय थाई कंटेंडर हैं और एक जीत उन्हें जोसेफ लसीरी के खिलाफ रीमैच दिला सकती है। वहीं कोमपेट उनके इस शानदार सफर पर लगाम लगाने की काबिलियत रखते हैं।

#4 युवा स्टार का सामना अनुभवी एथलीट से

सेकसन ओर. क्वानमुआंग और टायसन हैरिसन के मैच में जबरदस्त एक्शन का देखा जाना तय है।

सेकसन ने इस खेल के कई बेस्ट एथलीट्स का सामना करते हुए सबसे दिलचस्प मॉय थाई एथलीट्स में से एक होने का दर्जा प्राप्त किया है। वहीं उनका निकनेम “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” भी उनके स्टाइल से अच्छी तरह मेल खाता है।

दूसरी ओर, हैरिसन महान बॉक्सर हैं और इन्हीं स्किल्स की मदद से अगले मैच को जीतना चाहेंगे। उनके करियर की 22 में से 12 जीत नॉकआउट से आई हैं और इस 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट को भी उसी अंदाज में जीतना चाहेंगे।

इसका मतलब ये है कि बैंकॉक के क्राउड के अलावा दुनिया में टीवी पर इवेंट को देख रहे फैंस को इस मैच में खतरनाक एक्शन के देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

#5 अंतर्राष्ट्रीय MMA स्टार्स अपनी छाप छोड़ने को तैयार

https://www.instagram.com/p/CnI9nkHvxq3/

बाउट कार्ड में मॉय थाई मैचों के अलावा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले भी शामिल हैं। इनमें 4 महाद्वीपों के एथलीट्स फाइट करेंगे, जिनमें से 3 अपना डेब्यू करने वाले हैं।

ब्राजीलियाई सबमिशन स्पेशलिस्ट रिचर्ड गॉडोय का सामना रूस के एलेक्सी ल्यापुनोव से लाइटवेट बाउट में होगा। वहीं जापान के अकिहिरो फुजिसावा की भिड़ंत फ्लाइवेट मैच में अमेरिकी स्टार कोल्टन किएलबासा से होगी।

फुजिसावा के अलावा अन्य एथलीट्स पहली बार इतने बड़े मंच पर फाइट कर रहे होंगे इसलिए वो ग्लोबल फैनबेस पर अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.