5 कारण जो साबित करते हैं कि रेगिअन इरसल दुनिया के सबसे प्रभावशाली लाइटवेट स्ट्राइकर हैं

Regian Eersel Arian Sadikovic ONE156 1920X1280 89 768x512

लंबे समय से ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल के पास शुक्रवार 21, अक्टूबर (भारत में शनिवार, 22 अक्टूबर) को अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हुए दो स्पोर्ट का किंग बनने का मौका होगा।

डच-सुरिनाम सुपरस्टार ONE Fight Night 3 में शुरुआती ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए सिंसामट क्लिनमी से मुकाबला करेंगे। ऐसे में अगर ताज की ओर बढ़ते इरसल की मौजूदा फॉर्म पर नजर डालें तो कोई भी उनका रास्ता रोकता नजर नहीं आ रहा है।

मलेशिया से यूएस प्राइमटाइम पर सीधे प्रसारित होने वाले अपने ऐतिहासिक मुकाबले से पहले आइए वो 5 कारण जानते हैं, जो “द इम्मोर्टल” को सच में दुनिया का सबसे खतरनाक लाइटवेट स्ट्राइकर बनाते हैं।

#1 शारीरिक संरचना

6 फीट 2 इंच लंबे इरसल लाइटवेट डिविजन के काफी लंबे फाइटर हैं। उनके लंबे हाथ-पैर कई तरह से उन्हें सफलता हासिल करने में मदद करते हैं।

सिंसामट के खिलाफ एम्स्टर्डम के निवासी को अपने लंबे हाथ और पैर की पहुंच का फायदा मिलेगा। इसका मतलब ये हुआ कि उनके पास थाई एथलीट के तगड़े हाथों से बचने के ज्यादा मौके होंगे।

“द इम्मोर्टल” के पास अपनी रेंज को कंट्रोल करने के लिए तगड़े जैब और पीछे से आने वाला ताकतवर स्ट्रेट राइट भी है।

इसके साथ ही अपनी दूरी को मैनेज करने लिए स्नेपिंग फ्रंट किक उनका प्रमुख हथियार है। इसके अलावा, जोरदार लो किक्स से उन्हें अपने विरोधी को नुकसान पहुंचाने और उनकी लय को भंग करने में मदद मिलती है।

#2 खतरनाक किक्स

लाइटवेट किकबॉक्सिंग किंग का सबसे खतरनाक हथियार उनके नी के सटीक प्रहार हैं।

भले ही वो सिर पर हमला कर रहे हों या बॉडी पर इरसल विरोधी को अपनी जानी-पहचानी स्ट्राइक्स से नुकसान पहुंचाते हैं। वो इसे सिंगल शॉट या कई तरह से कॉम्बिनेशन्स में लगा सकते हैं।

उनके शरीर के लंबे अंग खड़े होने की स्थिति में भी घुटनों से आसानी से विरोधी के सिर पर वार करने में मदद करते हैं। साथ ही वो उछलकर ऐसे प्रहार करने में भी पीछे नहीं हटते हैं।

“द इम्मोर्टल” काफी ऊंचाई तक सिजर नी या जमीन से जंप लगाकर विरोधी के करीब आ जाते हैं। साथ ही वो विरोधी का सिर भी नीचे झुका देते हैं, इससे उनके पास बचने के लिए कोई जगह नहीं बचती है।

#3 ना रुकने वाला तगड़ा प्रेशर

इरसल का ना रुकने वाला वर्क रेट किसी भी विरोधी के लिए परेशानी का सबब बन जाता है।

मौजूदा वक्त तक 29 साल के एथलीट ने 2.3-1 के अनुपात से विरोधियों को पछाड़ा है। इसका मतलब ये हुआ कि मुकाबले के दौरान उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों को दोगुने से ज्यादा स्ट्राइक्स लगाई हैं।

अपने पंचेज, किक्स और नी के साथ अब मॉय थाई रूल्स में उनके पास एल्बो भी शामिल हो चुकी है। ऐसे में डच-सुरिनाम एथलीट हर तरह से हमला करने के हरसंभव दांव अपने पास तैयार रखेंगे, ताकि विरोधी को कभी भी किसी तरह का मौका ना मिल सके।

इसके अतिरिक्त, वो कभी थकते हुए नजर नहीं आते हैं। वो चैंपियनशिप राउंड्स में फाइट को और भी आक्रामक बना देते हैं और आखिरी बेल बजने तक उस दबाव को विरोधी के ऊपर बनाए रखते हैं।

#4 अविश्वसनीय जीत की लय और गगनचुंबी आत्मविश्वास

इरसल के पास दुनिया में किसी भी स्ट्राइकर की तुलना में कहीं ज्यादा खतरनाक स्किल सेट मौजूद है इसलिए मौजूदा समय में उन्हें रोक पाना लगभग असंभव है।

“द इम्मोर्टल” कुल मिलाकर लगातार 19 बाउट्स जीत चुके हैं और ONE में उनका रिकॉर्ड शानदार 7-0 का है, जिसमें चार वर्ल्ड टाइटल डिफेंस भी शामिल हैं। ऐसे में उनका आत्मविश्वास आसमान की ऊंचाइयों को छू रहा है।

उनका जबरदस्त आत्मविश्वास उनकी आक्रामकता के साथ मिलकर इरसल को किसी भी विरोधी के खिलाफ एक खतरनाक फाइटर बना देता है।

#5 “अमर” मानसिकता

इन सब चीजों के अतिरिक्त इरसल को अपनी “अमर” रहने वाली मानसिकता से भी जोश मिलता है।

हालांकि, वो काफी समय से सर्कल में नहीं शामिल हुए हैं, लेकिन जब भी जंग का समय आता है तो Sityodtong Amsterdam के प्रतिनिधि तुरंत अपने दूसरे रूप में आ जाते हैं।

उन्होंने बताया, “मैं आपको बता सकता हूं कि जब मैं आक्रामक होता हूं तो जैसे मेरे अंदर कोई दूसरा व्यक्ति हावी हो जाता है और वो रिंग में बाहर आ जाता है। जब भी मैं वहां होता हूं तो अपने किल मोड में आ जाता हूं।”

अब तक इस खतरनाक मानसिकता और आक्रामकता के चलते इरसल 26 करियर फिनिशेज और शानदार 58-4 के करियर रिकॉर्ड के रास्ते में आने वाले लगभग हर विरोधी को पछाड़ चुके हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400