4 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 17: Kryklia Vs. Roberts से पता चलीं

Johan Ghazali Edgar Tabares ONE Fight Night 17 13 scaled

9 दिसंबर को ONE Fight Night 17 में इतिहास रचा गया, जब ONE Championship ने अपना पहला ऑल-मॉय थाई कार्ड पेश किया।

इस इवेंट में शुरुआत से अंत तक दिलचस्प एक्शन देखने को मिला और पहले ONE हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन की ताजपोशी हुई।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में इस यादगार शो के बाद, आइए नजर डालते हैं कि ONE Fight Night 17 से क्या बड़ी बातें निकलकर सामने आईं।

मॉय थाई ने सुर्खियां बटोरी

2023 मॉय थाई के लिए एक असाधारण वर्ष रहा है जहां रोस्टर के प्रतिभाशाली स्ट्राइकर्स इस खेल को ग्लोबल स्टेज की ऊंचाइयों पर ले गए।

ये बढ़ोतरी शनिवार को भी जारी रही, आठ में से सात बाउट्स नॉकआउट के माध्यम से समाप्त हुईं, और उस एक मुकाबले ने ‘फाइट ऑफ द ईयर’ की दावेदारी पेश की।

ONE Fight Night 17 ने दिखाया कि 4-औंस के छोटे ग्लव्स के साथ मॉय थाई दुनिया का सबसे सबसे रोमांचक मार्शल आर्ट्स प्रदर्शन हो सकता है। कुशल तकनीक और अदम्य आक्रामकता के साथ इस खेल में किसी भी पल कुछ भी हो सकता है, और फैंस उसका बेसब्री से इंतज़ार करते हैं।

क्रीकलिआ ने जीत का सफर जारी रखा

रोमन क्रीकलिआ ने एलेक्स रॉबर्ट्स को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर ONE हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल बेल्ट जीती।

पहले से ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग गोल्ड बेल्ट और 2022 में ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री सिल्वर बेल्ट जीत चुके यूक्रेनियाई सुपरस्टार अब 2 खेलों और 2 भार-वर्गों के बादशाह हैं।

32 वर्षीय खिलाड़ी ने इस मुकाबले में अधिकांश समय दबदबा बनाए रखने के बाद दूसरे राउंड के शुरुआत में एक जोरदार लेफ्ट हुक से अपनी ऐतिहासिक जीत हासिल की।

50-7 के करियर रिकॉर्ड, ONE में बेहतरीन जीत की लय और वर्ल्ड टाइटल्स की बढ़ती सूची के साथ, क्रीकलिआ एक किकबॉक्सिंग आइकन बनते जा रहे हैं और एक महानतम एथलीट के रूप में उभरने लगे हैं।

“स्मोकिन’” जो वर्ल्ड टाइटल शॉट से अब ज्यादा दूर नहीं

अक्टूबर में, “स्मोकिन’” जो नाटावट ने बहुत कम समय शेष रहते थाई मेगास्टार तवनचाई पीके साइन्चाई से फाइट करने के लिए हां भरी लेकिन एक करीबी मुकाबले में वो किकबॉक्सिंग मैच हार गए। शनिवार को, थाई फैंस के फेवरेट ने अपने पसंदीदा खेल मॉय थाई में ट्रेनिंग कैंप के बाद वापसी की और अमेरिकी सनसनी ल्यूक लेसेई का सामना किया।

लेकिन लेसेई भी इस घमासान के लिए तैयार थे। नौ मिनट तक, दोनों योद्धाओं ने रिंग के अंदर जी जान से फाइट की और लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में दर्शकों ने जमकर उनका समर्थन किया।

आयोवा के निवासी ने अंतिम राउंड में दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन वो जीत हासिल करने में असमर्थ रहे। इसके बजाय, नाटावट की सहनशीलता ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई, जिससे साबित हुआ कि वो अभी भी एक उच्च स्तरीय एथलीट हैं वो नए साल में वर्ल्ड टाइटल के अवसर की तलाश कर रहे हैं।

गज़ाली मॉय थाई का भविष्य हो सकते हैं

ONE Friday Fights इवेंट सीरीज़ में रोमांचक 4-0 के रिकॉर्ड के बाद, जोहान गज़ाली को अमेरिकी प्राइमटाइम के दर्शकों को ये दिखाने का मौका मिला कि वो ग्लोबल मॉय थाई के भविष्य का चेहरा क्यों हो सकते हैं।

“जोजो” द्वारा एडगर तबारेस की 36 सेकंड में नॉकआउट ने उस बात पर और अधिक जोर डाला। 17 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने ब्राजीलियाई प्रतिद्वंद्वी को कॉर्नर में धकेला और लीवर पर एक घातक लेफ्ट हुक दे मारा।

इस तेज और निर्णायक जीत ने इस बात पर प्रकाश डाला कि गज़ाली की इतनी प्रशंसा क्यों होती है और ये उनके एक लंबे करियर की शुरुआत मात्र है।

मॉय थाई में और

Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
nongoasa
nabilrambo
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled