3 कारण क्यों BJJ सुपरस्टार जेसा खान दुनिया की सबसे खतरनाक ग्रैपलर्स में से एक हैं

JessaKhan Compete 1200X800

थोड़े समय पहले IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली टॉप ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लैक बेल्ट होल्डर जेसा खान जल्द ही पहले ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में उतरेंगी।

30 सितंबर को होने वाले ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham में 21 वर्षीय युवा सनसनी का सामना अमेरिकी सुपरस्टार डेनियल केली से होगा।

ONE के सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों में केली अभी तक अपराजित रही हैं तो वहीं खान वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रही होंगी।

फैंस कंबोडियाई-अमेरिकी ग्रैपलर की प्रतिभा को देखने के लिए बेताब हैं। आइए उन कारणों पर एक नजर डालते हैं, जो खान को बहुत ही खतरनाक ग्रैपलर बनाते हैं।

#1 उनके गार्ड को भेद पाना मुश्किल

गजब की निपुणता, लचीलेपन और छोटी से छोटी ओपनिंग ढूंढ़ने की काबिलियत खान के गार्ड को दुनिया में सबसे बेहतरीन में से एक बनाती है।

Art of Jiu-Jitsu में BJJ दिग्गजों गिलहेर्मे और राफेल मेंडेस की देखरेख में ट्रेनिंग करते हुए उन्होंने ओपन गार्ड गेम विकसित कर लिया है, जिससे वो आक्रामक रहकर लगातार अटैक करने के मौके ढूंढ़ लेती हैं।

खास बात ये है कि ब्लैक बेल्ट प्रतियोगिताओं में खान के गार्ड को कोई भी पास नहीं कर पाया है। ये और भी ज्यादा दिलचस्प हो जाता है क्योंकि वो 2020 के बाद से ही दुनिया के टॉप एथलीट्स का सामना कर रही हैं।

#2 आर्मबार सबमिशन लगाने में महारत

Art of Jiu-Jitsu टीम की प्रतिनिधि ना सिर्फ गार्ड पोजिशन में रक्षात्मक रहती हैं बल्कि मौका मिलने पर बहुत तेजी से अटैक करते हुए कई सारी पोजिशंस से आर्मबार सबमिशन तलाशती हैं।

उन्होंने अपने करियर में कई सारे सबमिशन जैसे हील हुक, ट्रायंगल, रीयर-नेकेड चोक आदि से जीत हासिल की हैं, लेकिन खान का सबसे ताकतवर और सर्वश्रेष्ठ सबमिशन आर्मबार है।

उनके करियर की सबसे बड़ी जीत इस सबमिशन के जरिए आई हैं, जिसमें BJJ वर्ल्ड चैंपियंस पाटी फोंटेस और सोफिया अमारांटे के खिलाफ आई जीत शामिल हैं।

#3 शानदार लय

21 वर्षीय स्टार अपने करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ONE में डेब्यू करने जा रही हैं और आत्मविश्वास से भरा एक एथलीट हमेशा खतरनाक होता है।

खान ने 2023 IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप, दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित गी जिउ-जित्सु टूर्नामेंट, में यादगार प्रदर्शन किया था।

उन्होंने चार प्रतिद्वंदियों को धूल चटाते हुए रूस्टरवेट डिविजन में गोल्ड मेडल हासिल किया। इनमें से उनकी दो जीत ट्रेडमार्क आर्मबार से आईं। वहीं फाइनल मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे दिलचस्प मैचों में से एक साबित हुआ।

इस प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि खान भविष्य में नए आयाम हासिल करेंगी। अब वो 30 सितंबर को ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल कर लोगों को सही साबित करने का पूरा प्रयास करेंगी।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.