इन 3 कारणों से 10 मार्च को ONE Friday Fights 8 जरूर देखें

Chorfah Tor Sangtiennoi Petsukumvit Boi Bangna ONE Friday Fights 3 1920X1280 50 768x512

10 मार्च को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Friday Fights 8 का आयोजन होगा, जिसके कार्ड में 12 धमाकेदार मुकाबलों को शामिल किया गया है।

ONE के अगले साप्ताहिक इवेंट का फोकस ज़्यादातर मॉय थाई मुकाबलों पर होगा, लेकिन कुछ मैचों में खतरनाक MMA और किकबॉक्सिंग स्टार्स भी फाइट करते दिखाई देंगे।

यहां जानिए उन 3 कारणों के बारे में, जिनसे आपको ONE Friday Fights 8 को जरूर देखना चाहिए।

#1 मेन इवेंट किसी को निराश नहीं करेगा

पेटसुकुमविट बोई बांगना और पेटमुआंगश्री टीडेड99 ने कुछ समय पहले ही अपने-अपने ONE डेब्यू में जीत दर्ज की थी और अब उनका फ्लाइवेट मॉय थाई मैच इवेंट को हेडलाइन करने जा रहा है।

पूर्व Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटसुकुमविट ने ONE Friday Fights 3 के मेन इवेंट मैच में चोरफाह टोर सांगटीनोई के खिलाफ 3 राउंड्स तक बाउट को डोमिनेट करते हुए जीत हासिल की थी।

उसके एक हफ्ते बाद ONE Friday Fights 4 में पेटमुआंगश्री का मैच हुआ, जहां उन्होंने अपने पुराने प्रतिद्वंदी मोंग्कोलकेउ सोर सोमाई को 3 राउंड्स तक चले मुकाबले में हराकर पुरानी हार का हिसाब बराबर किया।

दोनों एथलीट्स के पास जबरदस्त स्टैमिना, साहस, ग्लोबल स्टेज पर जीत की लय को कायम रखने और टॉप-5 फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर्स में शामिल होने की चाह उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित कर रही होगी।

#2 अलावेर्दी रामज़ानोव की वापसी

ONE Friday Fights 1 में अलावेर्दी रामज़ानोव ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में नोंग-ओ हामा को हराने में नाकाम रहे थे, लेकिन अब वो किकबॉक्सिंग में वापसी कर रहे हैं, जहां उनका सामना मावलद टुपिएव से होगा।

नोंग-ओ के खिलाफ हार से पूर्व पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन लगातार 2 मैचों में वर्ल्ड-क्लास फाइटर्स को हरा चुके थे, लेकिन अब उनका लक्ष्य जल्द से जल्द अच्छी लय प्राप्त करना है।

इस शुक्रवार जीत दर्ज कर रामज़ानोव बेंटमवेट किकबॉक्सिंग रैंकिंग्स में अपने दूसरे स्थान को कायम रख पाएंगे, लेकिन टुपिएव की स्किल्स खतरनाक हैं और उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है।

उज़्बेकिस्तानी एथलीट ने अपने ONE डेब्यू में थाई सुपरस्टार मुआंगथाई पीके साइन्चाई को कड़ी टक्कर दी थी और उनके पास वो पावर है, जो उन्हें बड़ा उलटफेर करने और डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में शामिल करवाने का दम रखती है।

#3 दो शानदार MMA फाइट्स

https://www.instagram.com/p/CkYhHbZtLGd/

एक तरफ कार्ड में बड़े स्ट्राइकिंग मैच शामिल हैं, लेकिन 2 MMA बाउट्स का एक्शन भी फैंस का खूब मनोरंजन कर रहा होगा।

फ्रांस के जेसन पोनेट और रूस के व्लादिमीर कनूनीकोव, दोनों इस समय 3 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं। यही पहलू उनके लाइटवेट मुकाबले को दिलचस्प बना रहा होगा।

पोनेट को 39 प्रोफेशनल बाउट्स का अनुभव है, लेकिन कनूनीकोव ने अपने तीनों विरोधियों को फिनिश करते हुए ये विनिंग स्ट्रीक कायम की है और अब उनका लक्ष्य लगातार जीतों की संख्या को 4 पर पहुंचाना होगा।

मिडलवेट मुकाबले में पाकिस्तान के फुरकान चीमा की ONE में वापसी होगी, जहां उनका 4-1 का रिकॉर्ड अपराजित एथलीट सलामत ओरोज़ाकुनोव के खिलाफ मैच में दांव पर लगा होगा।

दोनों एथलीट्स का बॉक्सिंग गेम जबरदस्त है, जो उनके मैच को एक्शन से भरपूर बना सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनमें से कौन ONE में अपनी पहली जीत दर्ज कर पाता है।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)