ONE 171: Qatar में जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए जोशुआ पैचीओ द्वारा किए जा सकने वाले 3 अहम बदलाव

Joshua Pacio Jarred Brooks ONE 164 1920X1280 108

मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के सामने ONE 171: Qatar के मेन इवेंट में एक बहुत बड़ी चुनौती है।

गुरुवार, 20 फरवरी को फिलीपीनो सुपरस्टार का सामना वर्ल्ड टाइटल मैचों की प्रतिद्वंदिता के तीसरे अध्याय में अंतरिम चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स से होगा।

इन दोनों फाइटर्स के बीच का इतिहास पुराना है। 2022 में हुए ONE 164 में इनकी पहली बार टक्कर हुई, जहां ब्रूक्स ने शानदार जीत हासिल कर फिलीपीनो फाइटर से स्ट्रॉवेट खिताब जीता।

फिर मार्च 2024 में हुए ONE 166: Qatar में अमेरिकी स्टार ने पहले ही मिनट में एक अवैध स्लैम लगाया, जिसके चलते वो मैच और खिताब डिसक्वालीफिकेशन से हार गए।

ऐसे में साफ है कि “द पैशन” को अगर कतर से अनडिस्प्यूटेड ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन के रूप में निकलना है तो उन्हें अपने खेल में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। आइए उन्हीं बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

#1 पैरों पर स्ट्राइकिंग में इजाफा

एक घातक स्ट्राइकर जो कि ब्रूक्स के रूप में एक ताकतवर रेसलर का सामना करने जा रहे हैं, पैचीओ को जितना संभव हो सके फाइट को स्टैंडिंग में ही रखना होगा। सिर्फ टेकडाउन को डिफेंड करने से काम नहीं चलेगा।

पहले मैच में “द पैशन” ने कामयाबी के साथ अमेरिकी सुपरस्टार के टेकडाउंस को डिफेंड किया था, लेकिन वो ज्यादा अच्छे वार स्ट्राइकिंग से नहीं कर पाए थे। ये एक ऐसा एरिया है, जहां उन्हें सुधार की जरूरत है।

अगर उन्हें मैच अपने नाम करना है तो Lions Nation MMA टीम के स्टार को अपने तगड़े पंच, किक्स और नी अटैक से ब्रूक्स को चोट पहुंचानी होगी ताकि वो टेकडाउन के लिए जाने से पहले दो बार सोचें।

पैचीओ को किसी भी हाल में अपने विरोधी को फाइट की गति नियंत्रित करने का मौका नहीं देना है।

#2 दूरी पर नियंत्रण बनाना

अगर “द पैशन” टेकडाउंस डिफेंड और स्ट्राइक्स को लैंड करवाना चाहते हैं तो उन्हें बहुत चतुराई से दूरी पर नियंत्रण बनाकर रखना होगा।

इसका मतलब है कि पैचीओ को सर्कल वॉल को ध्यान में रखते हुए समझदारी से फुटवर्क पर काम करना पड़ेगा। जब ब्रूक्स टेकडाउंस के लिए जाएंगे तो उन्हें अपनी मूवमेंट से विरोधी को परेशान करना होगा और दबाव बनाकर अपने ट्रेडमार्क कॉम्बिनेशन लगाने होंगे।

जब पहली बार इनका आमना-सामना हुआ था तो ब्रूक्स अपनी मर्जी से रेंज के अंदर और बाहर जाकर बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन और टेकडाउन के प्रयास कर रहे थे। पैचीओ यकीनन इस बात पर काम कर रहे होंगे।

फुटवर्क के अलावा फिलीपीनो फाइटर कुछ खास तरह की स्ट्राइक्स से भी फायदा उठा सकते हैं। जैसे एक दमदार जैब या फिर पसलियों को झकझोर देने वाला नी अटैक ब्रूक्स की लय को बिगाड़ सकता है।

#3 जल्दी से ऊपर उठने का प्रयास

पैचीओ की काफी ऊर्जा प्रतिद्वंदी के टेकडाउंस को डिफेंड करने पर खर्च होगी, लेकिन उनके पास क्लीयर प्लान होना चाहिए कि अगर वो मैट पर जाते हैं तो जल्दी कैसे वापस उठें।

“द पैशन” के पास पिछली फाइट में ब्रूक्स के दम घोंटने वाले टॉप कंट्रोल का कोई जवाब नहीं था। लेकिन जब उन्होंने थोड़ी सी जगह बनाई तो उन्हें गिलोटीन चोक का शिकार होना पड़ा।

इस हफ्ते ONE 171 में होने वाली वर्ल्ड टाइटल फाइट के लिए “द पैशन” का प्रयास होना चाहिए कि वो टेकडाउन होने के बाद जल्दी ऊपर उठें।

ये रवैया पैचीओ को ब्रूक्स की वर्ल्ड क्लास रेसलिंग से बचाने के लिए कारगर होगा और फिर उन्हें अटैक के ज्यादा मौके मिलेंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.