ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल की 3 सबसे धमाकेदार फाइट्स

Regian Eersel Mustapha Haida FISTS OF FURY III 1920X1280 65

ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल लगातार 6 जीत दर्ज करते हुए अपने डिविजन पर वर्चस्व कायम कर चुके हैं।

अब शुक्रवार, 22 अप्रैल को ONE: Eersel vs. Sadikovic शो में 29 वर्षीय डच-सूरीनामी स्ट्राइकर को मेन इवेंट में आरियन सादिकोविच के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा, जो इरसल का चौथा वर्ल्ड टाइटल डिफेंस भी होगा।

“द इम्मोर्टल” के अगले मुकाबले से पूर्व यहां देखिए उनके ONE Championship में अभी तक के 3 सबसे शानदार मुकाबलों को।

#1 इरसल ने एंजोकुआनी को हराकर वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त किया

इरसल ने डेब्यू मैच में ब्रैड रिडल पर जीत के बाद फरवरी 2019 में हुए ONE: CALL TO GREATNESS में एंथनी “द असासिन” एंजोकुआनी को नॉकआउट कर सबसे पहले ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जगह बनाई थी।

डच स्टार ने हर बार की तरह फ्रंट फुट पर रहकर अटैक करने की रणनीति अपनाते हुए अपने विरोधी पर पंच, किक्स और नी स्ट्राइक्स लगाईं।

“द असासिन” ने अच्छी मूवमेंट करने के दौरान काउंटर अटैक करते हुए इरसल के लिए मुश्किलें बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इरसल ने उसके बाद दमदार पंच लगाते हुए अपने विरोधी को झकझोर दिया था।

पहले राउंड की बढ़त को कायम रखते हुए “द इम्मोर्टल” ने दूसरे राउंड में भी एंजोकुआनी की मुश्किलें बढ़ाए रखीं।

“द असासिन” को रस्सी की तरफ धकेलने के बाद इरसल ने खतरनाक राइट हैंड लगाया, जिससे अमेरिकी स्टार अपने घुटनों पर आने को मजबूर हो गए। अगले ही पल इरसल ने बॉडी पर नी और दमदार पंच लगाते हुए उन्हें फिनिश किया।

Sityodtong Amsterdam Gym के स्टार जानते थे कि उनकी निरंतर अटैक करने की रणनीति कारगर रही है इसलिए उन्होंने अपने मूव्स का सेटअप करते हुए जीत हासिल की और ONE Super Series टाइटल शॉट प्राप्त किया।

#2 होल्ज़कन को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बने इरसल

ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में जगह बनाने से पहले नीकी होल्ज़कन लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे थे और आखिरकार मई 2019 में हुए ONE: ENTER THE DRAGON में उन्हें “द इम्मोर्टल” के खिलाफ टाइटल शॉट मिला।

उस समय तक “द नेचुरल” अच्छी पहचान प्राप्त कर चुके थे, लेकिन इरसल ने उन्हें बेहद कड़ी चुनौती दी। उन्होंने अपने विरोधी के पंचों और किक्स को झेलते हुए भी धैर्य बनाए रखा और इस दौरान मौका मिलते ही जैब भी लगाते रहे।

जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, “द इम्मोर्टल” का गेम प्लान कारगर होने लगा था। उन्होंने निरंतर आगे आकर दमदार पंच और कुछ समय बाद नी स्ट्राइक्स भी लगानी शुरू कीं। इस दौरान उन्होंने अपने विरोधी के सिर और बॉडी पर खतरनाक शॉट्स लगाए।

फाइट का सबसे खतरनाक और अहम शॉट तब लगा, जब इरसल ने चौथे राउंड में होल्ज़कन के सिर पर राइट नी लगाई, जिससे डच लैजेंड मैट पर जा गिरे और इसके साथ उन्हें स्कोरकार्ड्स में भी अच्छी बढ़त मिली।

उन्हें अच्छी बढ़त हासिल थी, कुछ फाइटर्स इतनी शानदार बढ़त के बाद शायद आराम से राउंड का अंत करते, लेकिन इरसल ऐसा करने के मूड में नहीं थे।

हालांकि, “द नेचुरल” ने खतरनाक शॉट्स लगाते हुए वापसी करने की कोशिश की, लेकिन इरसल ने धैर्य बनाए रखा और अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की।

#3 वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में इरसल का प्रभावशाली प्रदर्शन

इरसल के अभी तक के 3 वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में से दूसरा मार्च 2021 में ONE: FISTS OF FURY III में आया, जहां उनका सामना खतरनाक इटालियन एथलीट मुस्तफा हैडा से हुआ।

डच-सूरीनामी एथलीट ने उस फाइट में शानदार प्रदर्शन किया, जिन्होंने 5 राउंड्स तक चले मुकाबले में अपने विरोधी पर पूरी तरह दबदबा बनाकर रखा।

हैडा के हाथों में जबरदस्त नॉकआउट पावर है, लेकिन “द इम्मोर्टल” ने उन्हें पंच लगाने के अधिक मौके ही नहीं दिए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को पंच और नी स्ट्राइक्स लगाते हुए बैकफुट पर धकेले रखा और सर्कल वॉल से सटे रहने के दौरान भी उन्होंने खतरनाक शॉट्स लगाए।

हैडा ने कुछ मौकों पर अपनी मैच फिनिशिंग पंचिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया, लेकिन इससे इरसल को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। “द इम्मोर्टल” ने चैंपियनशिप राउंड्स में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, वहीं इटालियन एथलीट किसी तरह फाइट में बने रहने की कोशिश कर रहे थे।

आखिरी बैल बजने तक ये तय था कि जीत इरसल को मिलने वाली है और इसी के साथ उन्होंने दूसरी बार अपने टाइटल को डिफेंड किया।

किकबॉक्सिंग में और

KaotaemFairtex XavierGonzalez 1920X1280 Faceoff
Takeru
eerselrung
nadakasong
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled