ONE: AGE OF DRAGONS की 3 बाउट जो आपको जरुर देखनी चाहिए

Enriko Kehl IMG_0392 768x512

ONE: AGE OF DRAGONS में ऐसी दो ONE किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल बाउट होने वाली हैं जो पूरे MMA वर्ल्ड का आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं। फाइट कार्ड ऐसा है जो ऊपर से नीचे तक धमाकेदार मुकाबलों से भरा पड़ा है। शो बीजिंग के कैडिलाक अरीना में आयोजित होना है जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

जैसा कि हम पहले भी कह चुके हैं कि फाइट कार्ड ऊपर से नीचे तक बेहतरीन फाइट्स से भरा हुआ है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बाउट आपके सामने रख रहे हैं जिन्हें देख दर्शकों की आँखें फटी की फटी रह जाएंगी।

#1 मियाओ ली ताओ बनाम जेरेमी मियाडो

चीन के मियाओ ली ताओ और फिलिपींस ने जेरेमी ‘द जैगुआर’ मियाडो जब आमने-सामने होंगे तो उम्मीद भी अधिक होगी कि बाउट का अंत नॉकआउट के जरिए ही होगा।

एक तरफ मियाओ हैं जो इससे पहले दो फाइट्स में पहले ही राउंड में जीत गए थे। पहली बार उन्होंने केवल 109 सेकेंड में सिम बनस्रन को हराया था। उनकी सबसे चौंकाने वाली जीत तब आई जब उन्होंने पूर्व ONE स्ट्रॉवेट चैंपियन डेजदामरोंग सोर अमुएसिरिचोके को हराया था।

इसी साल अगस्त में ऐसा पहली बार हुआ था जब इन दोनों में से किसी को जजों द्वारा विजेता घोषित किया गया था। मियाओ के लिए अच्छी बात यह है कि जेरेमी के खिलाफ उन्हें फाइट अपने घरेलू फैंस के सामने लड़नी है। देखना दिलचस्प होगा कि इन नॉकआउट किंग्स में से कौन किसे नॉकआउट करता है।

#2 टांग काई बनाम एडवर्ड कैली

फाइट कार्ड में एक और बाउट जहाँ चीन और फिलिपींस के फाइटर आमने-सामने आने वाले हैं। टांग काई के सामने इस बार एडवर्ड कैली होने वाले हैं जो संभव ही चीन के इस MMA फाइटर के लिए कड़ी चुनौती पेश करने वाले हैं।

कैली पूरे मिक्स्ड मार्शियल आर्ट वर्ल्ड के सबसे बेहतरीन योद्धाओं में से एक हैं इसलिए काई को अपने घरेलू फैंस की मदद की काफी जरुरत पड़ने वाली है। कैली का राइट हुक भी शानदार है जिससे काई को दूरी बनाए रखनी होगी क्योंकि इसी राइट हुक के जरिए कैली ने काफी संख्या में फाइट जीती हैं।

टांग चाहे अभी ONE में एक ही बाउट का हिस्सा रहे हों लेकिन उनका डेब्यू धमाकेदार रहा था जब उन्होंने सुंग जोंग ली को हराया था। असल में वह चीन के इस फाइटर की MMA करियर की नौंवीं जीत रही और इस बार भी वो इस जीत की लय को बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेंगे।

#3 एनरिको केल बनाम आर्मेन पेट्रोस्यान

Enriko Kehl floors Liam Nolan with a devastating combination to win by knockout at 2:12 of Round 2!

Enriko "The Hurricane" Kehl floors Liam Nolan with a devastating combination to win by knockout at 2:12 of Round 2!Watch the full event on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, March 8, 2019

एनरिको ‘द हरिकेन’ केल और आर्मेन पेट्रोस्यान का नाम केवल ONE में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे बेस्ट MMA फाइटर्स में लिया जाता है और इस बाउट को दिलचस्प बनाने के लिए शायद हमें आगे कुछ बताने की जरुरत नहीं।

दोनों का रवैया आक्रामक है इसलिए जाहिर तौर पर डिफेंस नाम की चीज इस बाउट में कम ही देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि इन दोनों की नॉकआउट्स की संख्या 56 रही है जो दर्शाता है कि यह भिड़ंत सुपर हिट रहने वाली है।

उम्मीदें कम हैं कि बाउट दूसरे राउंड तक भी पहुँचेगी क्योंकि ये दोनों यूरोपीय योद्धा आमतौर पर पहले ही राउंड में जीत हासिल करने में विश्वास रखते हैं।

भारत में ONE: AGE OF DRAGONS का लाइव प्रसारण शनिवार, 16 नवंबर को भारतीय समय दोपहर 2:30 बजे से होगा। मुख्य कार्ड में ऋतु फोगाट का डेब्यू शाम 4:00 बजे से देखा जा सकेगा।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)