27 जून को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की बैंकॉक, थाईलैंड के मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम में धमाकेदार इवेंट के साथ वापसी होने जा रही है।
इस इवेंट को एक ब्लॉकबस्टर मॉय थाई मुकाबला हेडलाइन करेगा, जिसमें संगारथिट लुकसाइकोंगडिन का सामना सुआब्लैक टोर प्रान49 से होगा। संगारथिट ONE के बैनर तले अपनी दूसरी जीत की तलाश में होंगे तो वहीं सुआब्लैक कठिन दौर को पीछे छोड़ जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे।
वहीं को-मेन इवेंट की 140-पाउंड मॉय थाई फाइट में सेकसन ओर क्वानमुआंग और मुआंगथाई पीके साइन्चाई के रूप में दो धुरंधरों की टक्कर देखने को मिलेगी। इस मुकाबले में जोरदार एक्शन की पूरी गारंटी है।
इन दोनों स्टार्स ने ONE के बाहर कुल मिलाकर चार बार मुकाबला किया है, जिसमें सेकसन को अच्छी-खासी बढ़त हासिल है। अब मुआंगथाई का प्रयास रहेगा कि वो हिसाब बराबर करें।
इसके अतिरिक्त इवेंट में कोमपेट फेयरटेक्स, असलमजोन ओर्तिकोव समेत कई बड़े स्टार्स वापसी कर अपनी ताकत दिखाने उतरेंगे।