ONE Championship द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ऐतिहासिक लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से हर हफ्ते इवेंट्स का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी से ONE Friday Fights 1 के साथ होने जा रही है। इसमें फैंस को MMA और मॉय थाई के शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।
मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ और #2 रैंक के कंटेंडर अलावेर्दी “बेबीफ़ेस किलर” रामज़ानोव के बीच खिताबी मुकाबला देखने को मिलेगा।
इसके अलावा कार्ड में प्राजनचाई पीके.साइन्चाई और मुआंगथाई पीके.साइन्चाई जैसे अनुभवी स्टार्स के अलावा ढेरों थाई और अंतर्राष्ट्रीय फाइटर्स शामिल हैं। आप किसी भी सूरत में इस इवेंट के धमाकेदार एक्शन को मिस नहीं करना चाहेंगे।
इंटरनेशनल मॉय थाई और MMA कार्ड को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।
मॉय थाई कार्ड को watch.onefc.com, ONE Championship के YouTube चैनल और ONE Championship के Facebook पेज पर रात 8 बजे से देखा जा सकेगा।