एशिया की सबसे बड़ी फाइट नाइट, ONE: KINGS & CONQUERORS के साथ, 5 अगस्त को मकाओ में जबरदस्त अंदाज़ में वापसी कर रही है।
मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो फर्नांडीस उतरेंगे, जो प्रमोशन के इतिहास के सबसे प्रभावशाली चैंपियन माने जाते हैं। वो रिकॉर्ड सातवीं बार अपने खिताब का बचाव करेंगे, इस बार उनका मुकाबला होगा रेसलिंग स्पेशलिस्ट एंड्रयू लियोन के खिलाफ।
साथ ही, अनडिस्प्यूटेड ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन का भी ताज पहनाया जाएगा, जब मौजूदा चैंपियन काइरत अख्मेतोव का सामना अंतरिम चैंपियन एड्रियानो मोरेस से एक जबरदस्त रीमैच में होगा।
इसके अलावा दुनिया के कई बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स और एशिया के उभरते युवा सितारे जीत के लिए भिड़ेंगे, जिससे धमाकेदार एक्शन की पूरी गारंटी है। इन स्टार्स में टिमोफी नास्तुकिन, शेनन विराचाई, जोशुआ पैचीओ, रिके इशिगे आदि के नाम शामिल हैं।
कोटाई एरीना में होने वाली इस रोमांचक इवेंट के लिए तैयार हो जाइए और अभी अपने टिकट बुक कीजिए।