ONE Fight Night 4 और ONE 163 में होने वाली ग्रैपलिंग फाइट्स पर एक नजर

Mei Yamaguchi Danielle Kelly ONE X 1920X1280 53

ONE Championship से लगातार वर्ल्ड-क्लास ग्राउंड फाइटर्स जुड़ते जा रहे हैं। वहीं इस हफ्ते विमेंस स्टार्स के 2 सबमिशन ग्रैपलिंग मैच फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

पहले ONE Fight Night 4 में BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर डेनियल केली का सामना 4 बार की सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन मारिया मोल्चानोवा से होगा, जिसके जरिए जिउ-जित्सु vs सैम्बो प्रतिद्वंदिता आगे बढ़ेगी।

उसके बाद ONE 163 में ADCC वर्ल्ड चैंपियन बियांका बैसिलियो अपने प्रोमोशनल डेब्यू में जापानी-ब्राजीलियाई ब्लैक बेल्ट मिलेना साकुमोटो से भिड़ेंगी।

यहां जानिए इस वीकेंड होने वाली सबमिशन ग्रैपलिंग फाइट्स में क्या हो सकता है।

ONE Fight Night 4 में होगा डेनियल केली vs. मारिया मोल्चानोवा

https://www.instagram.com/p/CkRQjdbpODb/

ONE 161 में रोड्रीगो मैरेलो ने रुसलान बग्दासारियन और केड रुओटोलो ने ONE Fight Night 3 में ऊअली कुरझेव को सबमिशन से हराया। वहीं अब केली एक बार फिर साबित करना चाहती हैं कि BJJ, सैम्बो से बेहतर मार्शल आर्ट है।

कारेल प्रावेच की शिष्या की तकनीक वर्ल्ड-क्लास है और उनका सबमिशन स्टाइल हमेशा फैंस के लिए मनोरंजक साबित होता आया है।

हालांकि केली के पास हर तरह की स्किल्स हैं, लेकिन उन्हें अपनी विरोधी के पैरों को क्षति पहुंचाना सबसे ज्यादा पसंद है। वो अभी तक हील हुक, नी बार और स्ट्रेट एंकल लॉक लगाकर भी जीत दर्ज कर चुकी हैं।

उनकी लेग लॉक स्किल्स की भिड़ंत मोल्चानोवा की सैम्बो स्किल्स से होगी।

इस रूसी मार्शल आर्ट में टेकडाउंस और तेजी से सबमिशन मूव्स लगाए जाते हैं। मोल्चानोवा की कंडीशनिंग भी बहुत अच्छी है और बहुत आक्रामकता के साथ सबमिशन मूव्स लगाती हैं।

जब केली की तकनीक के सामने मोल्चानोवा का आक्रामक ग्राउंड गेम होगा तो धमाकेदार एक्शन का देखा जाना निश्चित है।

जिउ-जित्सु स्टार शुरुआत से मोल्चानोवा पर गार्ड पोजिशन प्राप्त करने की कोशिश करेंगी और इस दौरान उनका लक्ष्य लेग लॉक लगाना या बैक कंट्रोल प्राप्त करना होगा।

दूसरी ओर, मोल्चानोवा अपनी शारीरिक ताकत के दम पर सबमिशन मूव्स लगाने की कोशिश करेंगी। खासतौर पर उन्हें आर्मबार लगाना पसंद है।

ONE 163 में होगा बियांका बैसिलियो vs. मिलेना साकुमोटो

बैसिलियो 2016 में ब्लैक बेल्ट होल्डर बनी थीं और आज दुनिया की सबसे बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड जिउ-जित्सु फाइटर्स में से एक हैं।

उन्हें अपने खतरनाक स्टाइल के लिए जाना जाता है, शानदार तरीके से टेकडाउन करती हैं और गार्ड पोजिशन हासिल करने में महारत रखती हैं।

उनका टॉप गेम भी शानदार है और कई तरीकों से लेग लॉक लगाना जानती हैं और उनके टो-होल्ड्स और स्ट्रेट एंकल लॉक भी बहुत खतरनाक होते हैं।

साकुमोटो को ब्लैक बेल्ट बने ज्यादा समय नहीं हुआ है और एक समय पर एशिया की सबसे उभरती हुई ग्रैपलर्स में से एक हुआ करती थीं। 21 वर्षीय जापानी स्टार अगले मैच में अभी तक की अपनी सबसे कठिन चुनौती का सामना करेंगी।

वो अक्सर शुरुआत में गार्ड पोजिशन प्राप्त करने की कोशिश करती हैं, टॉप पोजिशन में रहकर बढ़त बनाती हैं और पोजिशंस बदलते हुए बैक कंट्रोल प्राप्त करने में भी महारत रखती हैं।

साकुमोटो को इस मैच में अंडरडॉग माना जा रहा है।

मगर वो बहुत छोटे अवसरों का फायदा उठाकर बड़ा उलटफेर करने की काबिलियत रखती हैं।

विशेष कहानियाँ में और

nongoasa
nabilrambo
Sinsamut Klinmee And George Jarvis scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 6 scaled
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled
abdullarambo
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Saemapetch Fairtex Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 31 25 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled
Kongthoranee ONE Friday Fights 39 Open Workout76