AEW के ‘Double Or Nothing’ में रिंगसाइड नजर आए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड विटोर बेल्फोर्ट

Vitor Belfort

विटोर “द फिनोम” बेल्फोर्ट शनिवार, 23 मई को प्रो रेसलिंग एरीना में नजर आए।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड All Elite Wrestling के Double Or Nothing पे-पर-व्यू में मौजूद रहे जो फ्लोरिडा में आयोजित हुआ था।

हालांकि, AEW ने इस इवेंट का आयोजन बिना फैंस के किया था, फिर भी ONE Championship सुपरस्टार को प्रो रेसलिंग शो में आमंत्रित किया गया और वहाँ कंपनी के कई टॉप स्टार्स से मुलाकात भी हुई। वो ब्रोडी ली से लेकर उन्हें AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले जॉन मोक्सली से भी मिले।

https://www.instagram.com/p/CAjdzluITEu/

“द फिनोम” रिंगसाइड पर मौजूद रहे और जबरदस्त एक्शन को देख वो चौंक उठे थे, साथ ही उनकी मुलाकात स्पेशल गेस्ट यानी कई बार के हेवीवेट बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रहे “आयरन” माइक टायसन से भी हुई।

ब्राजीलियाई स्टार शो से काफी प्रभावित नजर आए और यहाँ तक कि उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में AEW प्रेसिडेंट और सीईओ टोनी खान को भी टैग किया।

कैप्शन में उन्होंने लिखा, “ये ही सच है। ये अविश्वसनीय है और कितने बेहतरीन एथलीट्स से टोनी खान ने मुझे मिलवाया है।”

बेल्फोर्ट फिलहाल ONE Championship के साथ कॉन्ट्रेक्ट में हैं लेकिन अब उम्मीद जाग उठी है कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड एक ना एक दिन प्रो रेसलिंग रिंग में कदम रख सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/CAjVrlIBuLl/

ये भी पढ़ें: इन 3 तरीकों से आप लॉकडाउन के दौरान अपने जिम की मदद कर सकते हैं

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800