स्टीफन लोमन ने जोनाथन हैगर्टी Vs. फैब्रिसियो एंड्राडे मैच पर राय दी – ‘ये मुकाबला धमाकेदार रहेगा’

Mitch Chilson interviewing Stephen Loman after win against Bibiano Fernandes

स्टीफन लोमन ONE Fight Night 15 के एक मैच पर बहुत करीब से नजर बनाए रखेंगे।

#2 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर 7 अक्टूबर को वेकेंट (रिक्त) ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए जोनाथन हैगर्टी vs. फैब्रिसियो एंड्राडे मैच को देखने के लिए उत्साहित हैं।

ये एक दिलचस्प मुकाबला होगा क्योंकि बेंटमवेट मॉय थाई किंग हैगर्टी और बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एंड्राडे 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं।

उनके स्टाइल को देखते हुए लोमन ने बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले इस मैच में खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद जताई है।

“द स्नाइपर” ने onefc.com से कहा:

“ये धमाकेदार मुकाबला होगा। एंड्राडे मॉय थाई बैकग्राउंड से आते हैं इसलिए उन्हें किकबॉक्सिंग के साथ तालमेल बैठाने में दिक्कत हो सकती है। दूसरी ओर हैगर्टी लंबे समय से मॉय थाई में फाइट कर रहे हैं और अब किकबॉक्सिंग में आ रहे हैं।

“वो दोनों बेहतरीन स्ट्राइकर्स हैं और इस मैच के धमाकेदार रहने की उम्मीद है।”

हैगर्टी ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत तब हासिल की, जब उन्होंने नोंग-ओ हामा को पहले राउंड में नॉकआउट कर ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी।

दूसरी ओर, एंड्राडे ने अपनी स्टैंड-अप स्किल्स की मदद से MMA में अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी पिछली 4 जीत स्ट्राइक्स के जरिए आई हैं, लेकिन MMA में आने के बाद उन्होंने अपने ग्रैपलिंग गेम को भी बेहतर बनाया है।

लोमन मानते हैं कि इस 2 चैंपियंस की भिड़ंत में “द हैगर्टी” के जीतने की अधिक संभावना है:

“मुझे लगता है कि यहां फायदा हैगर्टी को मिलेगा क्योंकि वो लंबे समय से स्ट्राइकिंग से जुड़े रहे हैं।

“हैगर्टी दुनिया के बेस्ट स्ट्राइकर्स में से एक हैं, लेकिन पुश किक्स उनका सबसे बड़ा हथियार है, जिसका इस्तेमाल वो शानदार तरीके से करते हैं।

“वहीं फैब्रिसियो MMA में स्ट्राइकिंग का अच्छा इस्तेमाल करते आए हैं, लेकिन वो अब भी ग्राउंड गेम का काफी इस्तेमाल करते हैं। वो BJJ और रेसलिंग की ट्रेनिंग करते रहे हैं, लेकिन वो अगले मैच में इन स्किल्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।”

लोमन के अनुसार हैगर्टी को एंड्राडे पर जीत मिलेगी

स्टीफन लोमन इस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में फैब्रिसियो एंड्राडे को कम नहीं आंक रहे। वो मानते हैं कि “द जनरल” को ब्राजीलियाई एथलीट के स्किल सेट से निपटने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

वहीं जब मैच की भविष्यवाणी करने के लिए कहा गया, तब लोमन ने हैगर्टी की जीत की उम्मीद जताई। उनके अनुसार इस फाइट में धमाकेदार फिनिश देखने को मिल सकता है।

“द स्नाइपर” ने कहा:

“इस मैच की भविष्यवाणी करना कठिन है, लेकिन मुझे लगता है कि स्ट्राइकिंग में हैगर्टी बेहतर हैं इसलिए जीत उन्हीं को मिलेगी। दूसरी ओर फैब्रिसियो भी एक आम स्ट्राइकर नहीं हैं इसलिए ये मैच मनोरंजक रहने वाला है।

“मेरे ख्याल से उनके बीच खतरनाक एक्शन देखने को मिलेगा और अगर हैगर्टी को मौका मिला तो वो नॉकआउट से जीतने वाले हैं।”

#2 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर लोमन जानना चाहते हैं कि एंड्राडे इस मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं। वो “वंडर बॉय” के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट पाने की तलाश में हैं। लोमन को उम्मीद है कि एंड्राडे इस किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चुनौती से निपटने के बाद उनसे भिड़ेंगे।

उससे पहले “द स्नाइपर” ONE Fight Night 14 में #1 रैंक के कंटेंडर जॉन लिनेकर का सामना करेंगे और लगातार 12वीं जीत दर्ज करते हुए वो वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर सकते हैं।

अगर “द स्नाइपर” विजयी रहे तो वो 7 अक्टूबर को होने वाले मैच पर बहुत करीब से नजर बनाए रखेंगे।

लोमन ने कहा:

“मैं हैगर्टी के खिलाफ मैच से एंड्राडे के गेम के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर पाऊंगा। मुझे उनके स्टाइल और तकनीक के बारे में पता चलेगा। वो अपने कॉम्बिनेशंस लगाएंगे, जिससे मुझे उनके गेम को परखने का अवसर मिलेगा। ऐसा करने से मुझे भविष्य में उनके खिलाफ अच्छा करने में मदद मिलेगी।”

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34