पहली हार से उबरकर पॉल इलियट ONE 160 में वापसी करने को तैयार – ‘सबसे बुरी चीज पहले ही हो चुकी’

Kang Ji Won Paul Elliott ONE X 1920X1280 20 768x512

पॉल इलियट ये साबित करने को तैयार हैं कि वो मार्शल आर्ट्स के ग्लोबल स्टेज पर टॉप एथलीट्स में से एक हैं।

ONE डेब्यू में अपने MMA करियर की पहली हार झेलने के बाद उभरते हुए इंग्लिश हेवीवेट एथलीट शुक्रवार, 26 अगस्त को ONE 160: Ok vs. Lee II में अपने रिकॉर्ड को कोएशियाई एथलीट मार्टिन बाटुर के साथ मुकाबला करते हुए सुधारना चाहते हैं।

“किंग ऑफ द नॉर्थ” ने कांग जी वॉन के खिलाफ पहले राउंड में मिली नॉकआउट हार से सबक ले लिया है। सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में अपनी वापसी के दौरान वो ये दिखाने की योजना बना रहे हैं कि उनमें कितनी क्षमता है और वो क्या करने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहाः

“मैं सीधे नहीं सोच रहा था। मैं तो किन्हीं चीजों के चलते गोरिल्ला मोड में चला गया था। ये वैसा कुछ भी नहीं था, जो मैं करता था।

“मेरा लक्ष्य पिछली बार की तरह बेवकूफी करना नहीं है। ये मेरे लिए अच्छी चीज नहीं है, लेकिन इन चीजों से सीख मिली है। अगर आप इनसे सकारात्मक चीजें नहीं सीखेंगे तो आप पीछे रह जाएंगे।”

इन चीजों को पीछे छोड़ते हुए इलियट कदम आगे बढ़ाने को तैयार हैं।

अपने कंधों पर अपराजित रिकॉर्ड के दबाव के बिना मिडिल्सबर्ग के मूल निवासी बाटुर के खिलाफ मुकाबले में शामिल होने के लिए ज्यादा सहज महसूस कर रहे हैं।

वास्तव में उस हार के चलते उन्हें अपनी ट्रेनिंग में नया प्रोत्साहन मिला है और वो अब वापसी करने को तैयार हैं।

इलियट ने बताया:

“सच कहूं तो वो मेरी पहली हार थी। मुझे लगता है कि मैं अपनी फाइट को लेकर उतना दबाव नहीं ले रहा हूं, जितना कि मैं आमतौर पर लेता हूं क्योंकि मेरे साथ बुरी चीज पहले ही हो चुकी है। इसने अब मेरे ऊपर से काफी दबाव कम कर दिया है। अब मैं यहां से केवल ऊपर ही जा सकता हूं। हैरानी की बात है कि मैं काफी आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस कर रहा हूं।

“जैसा कि मैंने बताया है पिछली फाइट मेरे मुताबिक नहीं रही थी, लेकिन कोई बात नहीं, ऐसी चीजें होती रहती हैं। इस वजह से मैं अगले मुकाबले में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जाना चाहता हूं।”

पॉल इलियट अपने पूरे स्किल सेट का प्रदर्शन मार्टिन बाटुर के खिलाफ करना चाहते हैं

पॉल इलियट को पता है कि वो कांग जी वॉन के खिलाफ छोटे, लेकिन एक्शन से भरे हुए मुकाबले में अपने पूरे जखीरे में से कुछ ही चीजों का प्रदर्शन कर पाए थे।

हालांकि, उनका मानना है कि मार्टिन बाटुर के खिलाफ वो अपनी प्रतिभा को बाहर निकालेंगे।

प्रोमोशन में कोएशिया से आए नए एथलीट तीन लगातार फाइट जीत चुके हैं और सभी विरोधियों को समय खत्म होने से पहले ही हरा चुके हैं। ऐसे में “किंग ऑफ द नॉर्थ” को अपने हेवीवेट मुकाबले में पूरा जोर लगाने की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा:

“मैंने बाटुर की हालिया फाइट देखी है और वो एक बड़े और तगड़े एथलीट हैं। गौर से देखने पर ऐसा मालूम होता है कि वो बस विरोधियों को ग्राउंड पर गिराने की कोशिश करना चाहते हैं क्योंकि वो टॉप पर रहकर सजा देना या सबमिशन के लिए जाना पसंद करते हैं।

“मैं फाइट को खड़े रहकर आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा, जो कि हमेशा करता हूं क्योंकि यही मुझे करना अच्छा लगता है। स्ट्राइकिंग ही मेरा गेम है, लेकिन मेरे पास इससे कहीं ज्यादा बेहतर दूसरे पैतरें भी हैं, जो बाकियों ने नहीं देखे हैं। मेरे पास दिखाने के लिए काफी कुछ है।”

हालांकि, सर्कल में बाटुर चाहे जैसी भी स्किल्स आजमाएं, वो इसके लिए तैयार हैं। इलियट के लिए अपने अनुभव को इस्तेमाल करना और दिमाग पर काबू रखना ही सबसे अहम होगा।

वो ये देख चुके हैं कि उच्च स्तर के विरोधी के खिलाफ तेजी से आगे बढ़ने का क्या नतीजा हो सकता है। ऐसे में वो इस बार ज्यादा शांत रहने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही वो किसी तरह का मौका मिलने पर उसका फायदा उठाने को तैयार हैं।

“किंग ऑफ द नॉर्थ” ने कहा:

“मेरा लक्ष्य खुद को गति देना है, हड़बड़ाना नहीं है। मेरे पास 15 मिनट होंगे लेकिन अगर फाइट फिनिश करने का मौका मिलता है तो मैं हमेशा ही फाइट फिनिश करने का प्रयास करता हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4