The Inner Circle Fights रिजल्ट्स: डेडुआंगलैक ने तेज-तर्रार मॉय थाई मैच में सोनराक को पछाड़ा

Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled

डेडुआंगलैक टोरफनफार्म ने शुक्रवार, 27 मार्च को The Inner Circle फाइट्स के मेन इवेंट में सोनराक फेयरटेक्स पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की। इसका लाइव प्रसारण एशिया प्राइमटाइम पर बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया गया।

दोनों ही स्टार्स ने तीन राउंड के बेंटमवेट मॉय थाई मैच में लो किक्स से शुरुआत करने के बाद अपने बाकी हथियार चलाने शुरु किए। सोनराक ने उन तगड़े पंचों से वार शुरु किया, जिन्होंने उन्हें पिछले दो मैचों में नॉकआउट से जीत दिलाई।

डेडुआंगलैक ने दूसरे राउंड में तेजी दिखाई और राइट मिडल किक्स से विरोधी पर जवाब हमले किए। थाई स्टार को क्लोज रेंज में सफलता मिली और उन्होंने आगे बढ़ते हुए म्यांमार के स्टार पर एल्बो स्ट्राइक्स जड़ीं।

Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 7

तीसरे राउंड में दोनों ही स्ट्राइकर्स ने करीब से वार-पलटवार को अंजाम दिया। सोनराक की रफ्तार भले ही कम होती जा रही थी, लेकिन उन्होंने ताकतवर पंचों से अटैक करना नहीं छोड़ा। वहीं डेडुआंगलैक ने संयम बनाते हुए मिडल और पुश किक्स लगाया अपने विरोधी की लय को बिगाड़ा।

नौ मिनट के जोरदार एक्शन के बाद TDed99 टीम के प्रतिनिधि को सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई। उन्होंने चार साल बाद सोनराक को एक बार फिर से हराने में सफलता पाई।

इस जीत के साथ 23 वर्षीय थाई स्टार का करियर रिकॉर्ड 58-15 हो गया है।

27 मार्च को हुए The Inner Circle के नतीजे:

  • डेडुआंगलैक टीडेड99 ने सोनराक फेयरटेक्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • युआन पेंगजिए ने लमनामूनलैक टीडेड99 को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • खुनडेट पीके साइन्चाई ने अनुआर सिस्नेरोस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • शोमा ओकुमुरा ने अधम रुज़िएव को विभाजित निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – स्ट्रॉवेट)
  • कोटारो टनाका ने क्वोक “जोकर” डैन को पहले राउंड में 3:36 मिनट पर सबमिशन से हराया – (MMA – फ्लाइवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled