थाई हीरोज ने बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह के प्रयासों पर रखें अपने विचार

Thai star Petchmorakot Petchyindee Academy raises his arms before his bout with Giorgio Petrosyan

उबोन राचाथानी के पूर्वोत्तर थाई प्रांत में बाढ़ के कारण ONE सुपर सीरीज के स्थानीय हीरोज ने एक साथ रैलियां आयोजित कर अपने देश के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए अपने सबसे क़ीमती व यादगार सामानों की नीलामी की।

इस क्षेत्र में 17 वर्षों में अब तक की सबसे भयानक बाढ़ आने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी है। बाढ़ ने कई जिलों को प्रभावित किया और हजारों लोग बेघर हो गए।

यहां तक ​​कि मुन नदी के जल स्तर में गिरावट आने के बाद भी अभी तक कई इलाकों में भारी बाढ़ की समस्या बनी हुई है। ऐसे में बाढ़ से प्रभावित लोगों को फिर से स्थापित होने के लिए लम्बा व कठिन रासता तय करना पड़ रहा है।

ONE सुपर सीरीज के थाई सितारों और सिंगापुर स्थित इवॉल्व जिम के प्रसिद्ध प्रशिक्षकों ने बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आते हुए स्वयं के स्तर पर लाखों भाट एकत्र कर लिए हैं।

राष्ट्रीय संकट सबसे पहले घर के करीब आता है। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं ONE सुपर सीरीज़ के फ्लाइवेट स्टार पेचमोरकोट पेचैंडी अकादमी जो उबोन राचाथानी की परेशानी से बहुत दुखी है।

किश्मत की बात है कि पेचैंडी की गांव अभी उन जिलों में शामिल है जो वर्तमान में बाढ़ की चपेट में नहीं हैं। उन्होंने जुलाई में ONE: MASTERS OF DESTINY में जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के खिलाफ हुए रीमैच में पहने गए शॉर्ट्स और ग्लव्ज की नीलामी कर पीडि़तों के लिए 8,000 भाट एकत्र किए हैं।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से उनका गांव प्रभावित नहीं हुआ है, लेकिन उबोन उनका घर है और उनके लिए उसे इस हालत में देखना वास्तव में कठिन है। पीडि़त लोगों को पुर्नस्थापित करने के लिए एक नया रास्ता खोजने की जरूरत है।

अपनी फेसबुक पर आयोजित नीलामी में लोगों का भरपूर समर्थन मिला है और इसके चलते एक विदेशी खरीददार ने उनके शॉर्ट्स और प्रतियोगिता के दस्ताने खरीद लिए। इससे उन्हें बहुत खुशी हुई है।

वह विदेशियों को एक साथ आते देख बहुत खुश थे और वह उन्हें एक साथ फंड जुटाने में मदद कर रहा था। वह प्रक्रिया अभी भी जारी है।यहां तक ​​कि एक अलग देश से वो थाईलैंड को अपने तरफ से कुछ वापस देना चाहते थे।

🙏ขอร่วมเป็นสะพานบุญ 🙏คนไทยไม่ทอดทิ้งกัน 🥇มวยภูธร ค่ายมวยเกียรติหมู่9 🏅เอกลักษณ์มวยภูธร🏅💞เพชรพนมรุ้ง เกียรติหมู่9💞…

Posted by ค่ายมวยเกียรติหมู่9 Kiatmookao Gym on Monday, September 16, 2019

सुपरलेक “द किकिंग मशीन” कैटमो9, जो इसान से ताल्लुक रखते हैं ने लोगों की सहायता के लिए बुरिराम में अपने साथियों के साथ रैली आयोजित की।

23-वर्षीय ने अपने कस्टम ट्रंक्स के लिए 8,100 भाट जुटाए हैं तथा उनके साथियों ने अपने परिधान के लिए 4,600 भाट अतिरिक्त जुटाए। कुल मिलाकर गांव-स्थित जिम ने बाढ़ राहत प्रयासों में सहायता के लिए 12,700 भाट का दान दिया है।

सुपरलेक ने कहा कि वह लोगों की मदद के लिए कुछ करना चाहते थे। तो उन्हें रुंगनाराय कैटमो9, और पेटपोनोमुंग कैटमो9 का भी साथ मिल गया। वह उन लोगों की मदद के लिए खुद को बेहद मजबूर महसूस कर रहे थे। बाढ़ के कारण लोग काफी पीडि़त हैं। ऐसे में उन्होंने उनकी मदद करने के बारे में सोचा था।

हालांकि उन्हें यह पता नहीं कि इस राशि से पीडि़त लोगों की कितनी मदद हो पाएगी, लेकिन सभी एथलीटों को पीडि़तों की मदद के लिए कुछ ना कुछ करना चाहिए।

इस महीने की शुरुआत में ONE: IMMORTAL TRIUMPH में अपने विजयी शुरुआत करने वाले “लेफ्ट मेटेओराइट” कुलबाडम सोर जोर पाईक उथाई ने भी लोगों की मदद के लिए नीलामी में अपने कस्टम ट्रंक्स रखे।

20 वर्षीय फाइटर को बेहतर तरीके से याद है कि जब उनके पास कुछ नहीं था तो उन्होंने आगे बढ़ने के लिए कितना संघर्ष किया था। मुवा थाई के माध्यम से गरीबी के निजात पाने वाले इस उभरते हुए सितारे को भी लोगों की समस्या ने उनकी मदद करने के लिए प्रेरित किया है।

उन्होंने कहा कि पीडि़तों को देखकर उनका दिल भर आता है। वह वास्तव में किसी भी तरह से उनकी मदद करना चाहते थे। बाढ़ से प्रभावित लोग वास्तव में बहुत पीड़ित हैं। उनका पास देने के लिए बहुत कुछ नहीं है, लेकिन उनका दिल सही जगह पर है। हम थाई लोग हैं – एक साथ, हमें एक दूसरे की मदद करने के लिए कुछ भी करना चाहिए।

Merry christmas! #EvolveMMA

Posted by Petchboonchu F.A. Group Fan Club on Saturday, December 24, 2016

इसके अलावा पीडि़तों की मदद के लिए राशि एकत्रित करने के प्रयासों में इतिहास में सबसे लोकप्रिय मुवा थाई एथलीट पेचबूंचू एफए समूह भी शामिल हुआ।

दिग्गज ने अपनी सबसे बेशकीमती चीजों को नीलाम कर दिया। उन्होंने राजदामर्नर्न स्टेडियम मुवा थाई विश्व चैम्पियनशिप बेल्ट को नीलामी में रखते हुए पीडि़तों की मदद की 80,000 भाट जुटाए।

पेचबूंचू, जो इवॉल्व में एक ट्रेनर भी है ने सिंगापुर मेगा जिम से अतिरिक्त 31,000 भाट एकत्र किए और उनके दोस्तों ने भी अपने प्रयासों से 40,000 भाट एकत्र कर पीडि़तों की मदद के लिए दी।

उन्होंने उबोन राचाथानी की यात्रा की और व्यक्तिगत रूप से बाढ़ पीड़ितों की सीधी मदद के लिए 151,000 भाट का दान किया। उन्होंने कहा कि वह वास्तव में अपनी प्रमुख बेल्ट को नीलाम करके पीडि़तों की मदद के लिए धन जुटाना चाहते थे। एकत्र की गई राशि विशेष रूप से तान सुम और वारिन चाम्रप जिलों में भेजी जा रही है, जहां बाढ़ का सबसे अधिक प्रकोप है।

https://www.instagram.com/p/B2iMZCKhy8G/

नव हस्ताक्षरित बैंटमवेट “मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी साथियान मुवाथाई जिम ने भी अपने स्वयं की कुछ बहुमूल्य चीजों की नीलामी की है।

जिम ने अपने निजी फेसबुक पेज का उपयोग करते हुए ONE कस्टम टी-शर्ट और राजदामर्नर्न स्टेडियम में अपने आखिरी मैच के दौरान पहने जाने वाले शॉर्ट्स के लिए 6,500 भाट एकत्र किए। अभी भी बहुत काम किया जाना बाकी है और ये थाई नायक अपने हमवतन लोगों की मदद के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करते रहेंगे।

पेचबूंचू ने कहा कि वह पीडि़तों के लिए राशि एकत्र करने में मदद करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहते हैं। मदद में राशि की बात नहीं होती है, लेकिन हम सभी अपने स्तर पर मदद का प्रयास कर सकते हैं।

न्यूज़ में और

Takeru
eerselrung
nadakasong
Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled