मेक्सेन और बुंटान के खिलाफ मैच चाहती हैं युवा सनसनी सुपरगर्ल

A very happy Supergirl Jaronsak Muaythai, who wins her debut

सुपरगर्ल जारूनसाक मॉयथाई की उम्र केवल 17 साल है, लेकिन अभी से वो ONE Championship की टॉप एथलीट्स को चुनौती दे रही हैं।

सितंबर में हुए ONE: A NEW BREED II में थाई स्टार ONE Super Series में फाइट करने वालीं सबसे युवा एथलीट बनी थीं। उन्होंने ये भी साबित किया कि उनकी स्किल्स उनकी उम्र के हिसाब से बहुत बेहतर हैं।

सुपरगर्ल ने मिलाग्रोस लोपेज़ को अपने होम क्राउड के सामने 2 खतरनाक राइट हैंड्स लगाकर केवल 60 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था।

ग्लोबल स्टेज पर शानदार डेब्यू के बाद Jaroonsak Muaythai जिम की स्टार अब अगले मैचों में टॉप एटमवेट सुपरस्टार्स को चुनौती देना चाहती हैं।

सुपरगर्ल ने कहा, “मैं किसी का भी सामना करने को तैयार हूं, लेकिन मैं अनीसा मेक्सेन और जैकी बुंटान का सबसे पहले सामना करना चाहूंगी, जिनका सामना मेरी बहन से भी हो चुका है।”

बुंटान का सामना ONE: FISTS OF FURY में सुपरगर्ल की बड़ी बहन वंडरगर्ल फेयरटेक्स से हुआ था, जिसमें उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली थी। अब सुपरगर्ल अपनी बहन की हार का बदला लेना चाहती हैं।



युवा स्टार दुनिया की बेस्ट स्ट्राइकर्स के खिलाफ अपनी स्किल्स को परखना चाहती हैं इसलिए उन्होंने मेक्सेन और बुंटान पर निशाना साधा है।

वंडरगर्ल के खिलाफ जीत के बाद बुंटान ने एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा पर भी धमाकेदार जीत प्राप्त की थी।

दूसरी ओर, ONE की सबसे नई एथलीट्स में से एक मेक्सेन को दुनिया की बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर माना जाता है। ONE में आने से पहले उनका रिकॉर्ड 100-5 का है, जिनमें 32 नॉकआउट फिनिश और जेडी मेनेज़ेस और सोफिया ओलोफसन जैसी बड़ी एथलीट्स के खिलाफ जीत भी शामिल हैं।

Supergirl Jaroonsak Muaythai defeats Milagros Lopez

सुपरगर्ल के पिता और कोच जारून चानथासरी खुद प्रोफेशनल फाइटर रहे हैं और अपने अनुभव से उन्होंने अपनी बेटी को बहुत कुछ सिखाया है।

उन्होंने कहा, “मैं अपने लेवल से ऊंचे लेवल की फाइटर्स का सामना करना चाहती हूं। मेरे पिता चाहते हैं अनुभवी एथलीट्स का सामना करूं, जिससे मैं जल्द से जल्द खुद में सुधार कर सकूं।”

शायद वो समय अब ज्यादा दूर नहीं जब युवा स्टार का सामना मेक्सेन और बुंटान जैसी एलीट लेवल की एथलीट्स से हो।

ये भी पढ़ें: सुपरगर्ल का ONE Championship में आने तक का शानदार सफर

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata