सुपरमॉडल मिया कांग को ONE Championship में मुकाबला करने का न्योता मिला

Supermodel Mia Kang trains at Fairtex

ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने सुपरमॉडल मिया कांग को ग्लोबल स्टेज पर मुकाबला करने का न्योता दिया है।

https://www.instagram.com/p/CAfoAlOHXQm/

इस विश्व-प्रसिद्ध सुपरमॉडल ने हाल ही में ONE Championship की स्टे होम किट खरीदी थी जिसमें “We Are ONE” की लिमिटेड एडिशन टी-शर्ट भी मौजूद थी जिसका 100 प्रतिशत योगदान COVID-19 पीड़ित लोगों की मदद में दिया जा रहा है।

मॉय थाई में हिस्सा ले चुकी कांग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के द्वारा संगठन के प्रयासों के बारे में बात की।

चाट्री सिटयोटोंग ने उनकी पोस्ट के जवाब में उन्हें The Home Of Martial Arts में अपनी स्किल्स की परीक्षा लेने का मौका देने के बारे में कहा।

उन्होंने लिखा, “समर्थन के लिए धन्यवाद। मिया, जब भी आप दुनिया की सबसे बड़ी मार्शल आर्ट्स स्टेज पर मुकाबला करना चाहें, मुझे बताइगा।”

जनवरी में कांग के ONE Championship में संभावित मुकाबला करने की अफवाह सामने आई थी, जब वो थाईलैंड के बैंकॉक में स्थित इम्पैक्ट एरीना में ONE: A NEW TOMORROW के दौरान रिंगसाइड पर मौजूद थीं।

कुछ महीनों पहले बी “किलर बी” गुयेन और इस सुपरमॉडल के बीच स्टेरडाउन भी देखने को मिला था।

अब देखना होगा कि क्या कांग, सिटयोटोंग के The Home Of Martial Arts में मुकाबला करने के प्रस्ताव को स्वीकार करती हैं या नहीं।

हालांकि, किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को सर्कल और ONE Super Series मॉय थाई रैंक्स में देखना रोचक होगा।

ये भी पढ़ें: ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग रैंक्स में शामिल हुए वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स पर एक नजर

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled