सोरग्रॉ ने अपनी लंबाई का फायदा उठाकर पोंगसिरी के खिलाफ जीता मैच

Sorgraw Petchyindee Academy rips a kick into his rival's body at ONE: NO SURRENDER II

शुक्रवार, 14 अगस्त को सोरग्रॉ पेटयिंडी एकेडमी ने ये दिखा दिया कि किसी मैच के दौरान अपने प्रतिद्वंदी से लंबे होने का कोई कितना फायदा उठा सकता है।

Petchyindee Academy के प्रतिनिधि ने बैंकॉक में हुए ONE: NO SURRENDER II में ONE Super Series मॉय थाई फेदरवेट कॉन्टेस्ट में अपने प्रतिद्वंदी पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम से 11 सेंटीमीटर लंबे होने का फायदा उठाकर विभाजित निर्णय से जीत हासिल की।

https://www.facebook.com/173291132694150/videos/633239783965831/?__so__=channel_tab&__rv__=latest_videos_card

मैच की शुरुआत में दोनों ओर से अटैक देखने को मिला लेकिन सोरग्रॉ ने जैब और लीड राइट्स लगाकर अपने प्रतिद्वंदी पर अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी। इस बीच पोंगसिरी ने भी लेग किक्स लगाईं और यहां तक कि उनके स्ट्रेट लेफ्ट के प्रभाव से सोरग्रॉ लड़खड़ाने लगे थे।

लेकिन Petchyindee Academy के स्टार एथलीट इसके बाद भी मैच में मजबूती से डटे रहे।

दूसरे राउंड में सोरग्रॉ अपनी रीच का फायदा उठाकर अपने 29 वर्षीय हमवतन एथलीट को क्षति पहुंचा रहे थे। वहीं, जब भी PK.Saenchai Muaythaigym के स्टार अपने प्रतिद्वंदी के करीब पहुंचने में सफल हो रहे थे, वो दमदार कॉम्बिनेशन लगा रहे थे।

Sorgraw Petchyindee Academy

राउंड समाप्त होने से कुछ क्षण पहले Petchyindee Academy के स्टार ने पोंगसिरी द्वारा लगाई गई बॉडी किक को पकड़ा और एक दमदार राइट हैंड लगाया। इससे स्पष्ट रूप से नजर आने लगा था कि आखिरी राउंड में क्या होने वाला है।

तीसरे और अंतिम राउंड में PK.Saenchai Muaythaigym के एथलीट को एक बार भी अपने प्रतिद्वंदी के करीब आने का मौका नहीं मिला।

सोरग्रॉ दूर रहकर अपनी लंबाई का फायदा उठाकर जैब और राइट हैंड लगा रहे थे। जैसे ही पोंगसिरी ने आक्रामक रुख अपनाकर आगे आने की कोशिश की तो बुरीराम निवासी एथलीट ने दमदार तरीके से अपने प्रतिद्वंदी के मुंह पर पंच जड़ दिया।

Sorgraw Petchyindee Academy defeats Pongsiri PK.Saenchai Muaythaigym at ONE: NO SURRENDER II

3 राउंड के बाद जजों ने विभाजित निर्णय से सोरग्रॉ को विजेता घोषित किया।

ये ONE Super Series में उनकी कुल तीसरी जीत रही और उनका रिकॉर्ड 38-18 का हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी साबित कर दिया है कि वो फेदरवेट के टॉप एथलीट्स के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैमापेच vs रोडलैक

न्यूज़ में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.