सिंसामट ने ONE Fight Night 41 में जॉर्ज जार्विस को ढेर करने का प्लान बनाया – ‘कोई न कोई नॉकआउट होकर गिरे’

Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled

दो बार के पूर्व ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सिंसामट “एक्वामैन” क्लिनमी दोबारा खिताबी मैच पाने का प्रयास करेंगे।

उनका सामना शनिवार, 14 मार्च को होने वाले ONE Fight Night 41 के अहम लाइटवेट मॉय थाई मैच में जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस से होगा।

2025 में अपनी आखिरी फाइट और मौजूदा समय में उनके जीवन में एक बड़ा अहम बदलाव आया। 30 वर्षीय स्टार अपने दूसरे बच्चे के पिता बने।

पटाया निवासी एथलीट ने बताया:

“मैं लगभग एक साल से रिंग से दूर हूं क्योंकि हमारे घर एक और बच्चे का जन्म हुआ है। मैं अपने बच्चों की परवरिश में पत्नी का साथ देना चाहता था। मुझे ट्रेनिंग और एक पिता होने की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना पड़ता है। सौभाग्य से मेरी पत्नी इस सब में मेरी बहुत मदद करती हैं।

“ये थकाने वाला जरूर है, लेकिन ये बहुत खुशी भी देता है। उनके चेहरे देखना मुझे बहुत ज्यादा प्रेरणा देता है। इस समय मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा मेरे बच्चे हैं। मैं अपने परिवार के भविष्य के लिए सब कुछ कर रहा हूं।”

मैचों से दूर रहने की वजह से अब उनके अंदर कामयाबी का जोश कई गुना बढ़ गया है।

सिंसामट ने इस दौरान अपना समय Team Mehdi Zatout में बिताया, जहां ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने और ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द क्वीन” फेटजीजा भी ट्रेनिंग करती हैं।

उन्होंने कहा:

“अभी मेरी टीम के फाइटर्स जैसे नबील, योनिस और पीटीटी सभी जबरदस्त फॉर्म में हैं। अब वक्त आ गया है कि उनके लीडर के तौर पर मैं उन्हें दिखाऊं कि काम कैसे किया जाता है।

“मेरे दोस्तों की कामयाबी ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। जीत हो या हार, हम हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। जब मैं अपने दोस्तों को जीतते देखता हूं तो सच में पूरी टीम के लिए बहुत खुशी होती है।”

परिवार के साथ समय बिताकर खुद को तरोताजा महसूस कर रहे सिंसामट का ध्यान पिछली हार पर नहीं है।

थाई नॉकआउट मशीन ने बताया:

“मुझे सौ फीसदी भरोसा है कि मेरी ताकत उनसे ज्यादा है। अगर जॉर्ज ने मेरा एक भी पंच खा लिया तो शायद वो खड़े नहीं रह पाएंगे।

“इस फाइट में फैंस को सिंसामट का आक्रामक रूप देखने को मिलेगा। मैं इस मुकाबले में नॉकआउट चाहता हूं। या तो मैं या वो — मैं चाहता हूं कि ये फाइट जल्दी खत्म हो और कोई न कोई नॉकआउट होकर गिरे।”

सिंसामट की नजरें जार्विस को हराकर इरसल के खिलाफ खिताबी मैच पर

सिंसामट क्लिनमी अपने विरोधी जॉर्ज जार्विस का पूरा सम्मान करते हैं। ब्रिटिश स्टार को अपनी घातक आक्रामकता और निडर रवैये के लिए जाना जाता है।

Team Mehdi Zatout के स्टार मॉय थाई का रौद्र रूप दिखाने के लिए तैयार हैं।

 “एक्वामैन” ने चेतावनी देते हुए कहा:

“जॉर्ज बहुत तेज़ फाइटर है और उन्हें मॉय थाई की पूरी समझ है। उनका फाइटिंग स्टाइल बिल्कुल थाई फाइटर्स जैसा है।

“मुझे उनकी एक कमजोरी दिखती है कि वो भारी पंच अच्छी तरह झेल नहीं पाते। अगर उन्हें कोई जोरदार वार लगा तो उन्हें मुश्किल होगी। मैं इस फाइट में अपने पूरे हथियारों के साथ उतरूंगा — पंच, किक्स, घुटने और एल्बो।”

सिंसामट के लिए रेगिअन इरसल के खिलाफ प्रतिद्वंदिता अभी अधूरी है। उनके खिलाफ आई दो हार ने उन्हें निराश भले ही किया हो, लेकिन उनका मनोबल अब भी बरकरार है।

उनके प्रतिद्वंदी जार्विस ने एक समय पर संगठन में लगातार चार जीत हासिल कर खिताबी मैच हासिल किया था, जिसमें उन्हें भी हार मिली।

दोनों की नजरें एक ही खिताब और चैंपियन पर हैं। इस बारे में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ने कहा:

“वो ONE के टॉप फाइटर हैं। ये मुकाबला आसान नहीं होगा क्योंकि वो वर्ल्ड-क्लास एथलीट है, लेकिन मैं भी टॉप फाइटर हूं। हमें रिंग में जाकर साबित करना होगा कि असली नंबर वन कौन है, ताकि रेगिअन के खिलाफ फिर से मौका मिल सके।

“ये फाइट मेरे भविष्य के लिए बहुत अहम है। इससे तय होगा कि मैं आगे बढ़ता रहूंगा या फिर दोबारा टाइटल शॉट की ओर लौटूंगा। ये मेरे लिए करो या मरो जैसा पल है। मैं पूरी ताकत झोंक दूंगा। मेरा सबसे बड़ा सपना है कि मुझे रेगिअन इरसल के साथ फिर से मुकाबला करने का मौका मिले और इस बार मैं वर्ल्ड टाइटल जीत सकूं।”

न्यूज़ में और

Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled
maratkaito
Tang Kai Gasanov
Worapon Lukjaoporongtom Arthur Brossier ONE Friday Fights 145 2 scaled
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts
Anatoly Malykhin Oumar Kane ONE 169 40 scaled
rodtak
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 3