पानपयाक ने पुएर्तस को हराकर किकबॉक्सिंग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की

panpayak daniel puertas nextgeniii 1920X1280 42

“द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन ने किकबॉक्सिंग में अपने शानदार सफर को जारी रखते हुए डेनियल पुएर्तस को उनके डेब्यू मैच में शानदार अंदाज में मात दी।

शुक्रवार, 26 नवंबर को ONE: NEXTGEN III में #3 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर ने अपने स्पैनिश प्रतिद्वंदी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

इस जीत के साथ पानपयाक का इस नए खेल में रिकॉर्ड 2-0 का हो गया है।

panpayak daniel puertas nextgeniii 1920X1280 5

पहले राउंड में ही स्पष्ट हो चला था कि दोनों एथलीट्स यहां केवल फाइट करने आए हैं।

शुरुआत में ही उन्होंने किक्स लगानी शुरू कीं। Jitmuangnon टीम के एथलीट ने पुश किक्स और लेफ्ट राउंड किक लगाई, दूसरी ओर पुएर्तस ने लो किक्स लगाईं। स्पैनिश एथलीट ने ज्यादा आक्रामक रुख अपनाया हुआ था, वहीं “द एंजेल वॉरियर” ने सब्र से काम लिया और अटैक के लिए सही मौके तलाशे।

राउंड का सबसे यादगार लम्हा तब आया जब पुएर्तस अटैक के लिए आगे आए, वहीं 7 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने एक कदम पीछे लेकर काउंटर किया। पुएर्तस का बॉडी वेट आगे की ओर था इसलिए पानपयाक का जैब-क्रॉस कॉम्बो दोगुने प्रभाव से लैंड हुआ, जिससे स्पेन के स्टार मैट पर जा गिरे।

पुएर्तस फाइट में बने रहे, लेकिन “द एंजेल वॉरियर” के जैब और पुश किक्स से बच पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।

panpayak daniel puertas nextgeniii 1920X1280 21

दूसरे राउंड में पुएर्तस ने पानपयाक की बॉडी और सिर पर दमदार शॉट्स लगाए। थाई एथलीट को उससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने जैब्स, पुश किक्स और दमदार लेफ्ट किक्स लगानी जारी रखीं।

“द एंजेल वॉरियर” ने स्ट्रेट लेफ्ट लगाया, लेकिन पुएर्तस पर उसका कोई खास असर नहीं पड़ा।

Ultimate Fight School टीम के एथलीट स्कोरकार्ड्स में काफी पिछड़ चुके थे। उन्होंने वापसी का भरपूर प्रयास किया, लेकिन पानपयाक का डिफेंस लाजवाब रहा। थाई एथलीट अपने विरोधी की स्ट्राइक्स का पहले से अंदाजा लगा पा रहे थे और शानदार फुटवर्क और हेड मूवमेंट की मदद से उनके मूव्स को ब्लॉक भी किया।

पुएर्तस ने पानपयाक की बॉडी पर लेफ्ट हुक लगाने की कोशिश की। वहीं थाई एथलीट ने अंतिम क्षणों में जैब और कई दमदार किक्स लगाईं।

panpayak daniel puertas nextgeniii 1920X1280 35

अंत में तीनों जजों ने पानपयाक के पक्ष में फैसला सुनाया। इस जीत के साथ उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 247-41-3 का हो गया है और ONE Super Series किकबॉक्सिंग में उनका परफेक्ट रिकॉर्ड कायम है।

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN III – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled