शोको साटो को जीत के बाद बेंटमवेट दिग्गजों के वर्ग में शामिल होने की है उम्मीद

Shoko Sato ASH_5519 768x511

ONE: CENTURY PART II में शोको साटो ऐसा प्रदर्शन करना चाहते हैं जो उन्हें ONE Championship के अगले स्तर पर ले जाए।

शूटो बैंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह राफेल सिल्वा “मोर्सेगो” के खिलाफ एक और जीत उन्हें बैंटमवेट डिवीजन के दिग्गजों के वर्ग में शामिल करा सकती है।

मई में ONE: WARRIORS OF LIGHT पर जापान के टोक्यो निवासी 31 वर्षीय फाइटर ने 2019 में The Home Of Martial Arts में प्रभावशाली पदार्पण करने की भविष्यवाणी की थी।

Shoko Sato kicks Mark Fairtex Abelardo at ONE: WARRIORS OF LIGHT

साटो ने युवा व जीत के भूखे मार्क फेयरटेक्स एबेलार्डो “टायसन” का सामना किया था, लेकिन 50 से अधिक पेशेवर प्रतियोगिताओं के अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए उन्होंने शुरुआती हमलों का सामना किया दो राउंडों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

यह सकुगुची डोजो और फाइट बेस टोरित्सुदाई प्रतिनिधि से कम नहीं था। उन्होंने अगले रविवार, 13 अक्टूबर को रयोगोकू कोकुगिकन में अपने फॉर्म को बनाए रखने की उम्मीद जताई है।

उन्होंने कहा कि वह प्रभावशाली अंदाज में जीतने में सफल रहे और प्रशंसकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ दी। उन्होंने कभी भी अपने प्रशिक्षण में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन वह अपने अगले मुकाबले के लिए कठोर प्रशिक्षण ले रहे हैं।

इसका मतलब यह नहीं है कि वह चार शोकेस मैचों में से एक में एक आसान फाइट की उम्मीद कर रहे हैं। इस बाउट में शूटो और पेंक्रेस के विश्व चैंपियंस एडी-चोटी का जोर लगाते नजर आएंगे।

सिल्वा मिक्स्ड मार्शल आर्ट के बड़े दिग्गज है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में दो बेहतरीन जीत के साथ अपने राज स्थापित किया था। इन जीतों से उनका रिकॉर्ड 31-6 पर पहुंच गया है।

एस्ट्रा फाइट टीम के एथलीट ने 23 जीत तो स्टॉपेज के जरिये हासिल की हैं। इसमें 15 जीत तो सबमिशन से आई है। ऐसे में साटो जानते हैं कि उन्हें ग्राउंड पर किसी भी सूरत में कमतर नहीं आंका जा सकता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि उन्हें दुनिया भर के शीर्ष बेंटमवेट एथलीटों में शामिल किया जा सकता है। वह एक शक्तिशाली ग्रेपलर हैं और यदि वह शीर्ष स्थान प्राप्त करते हैं तो भविष्य की फाइटों पर इसका बड़ा दबाव रहेगा।

उन्होंने कहा कि जापानी दिग्गज जानता है कि वह दूरी के अंदर बाउट को फिनिश करने में सक्षम है। साटो एक शानदार स्ट्राइकर हैं, और उनकी किकबॉक्सिंग ग्राउंड व पाउंड के साथ बहुत तेज है। उन्होंने करियर में 16 नॉकआउट जीत दर्ज की है। वह फाइट का परिणाम के लिए लंबे समय तक एक उच्च गति से प्रतिस्पर्धा करने में भी सहज है। उन्हें विश्वास है कि उनके पैरों की ताकत से उन्हें बढ़त मिलेगी, विशेषतौर पर उस समय जब वह तीसरे राउंड में फाइट करेंगे।

उन्होंने कहा कि वो स्ट्राइकिंग के साथ थोड़ा असहज है और बहुत ताकत लगाते है, इसलिए वह बाद के दौर में थोड़े ढीले पड़ जाते हैं। उन्हें लगता है कि स्ट्राइकिंग अपना काम करती है, लेकिन वह अपने विरोधी को हर क्षेत्र में चुनौती देना चाहते हैं।

विश्व चैंपियंस का यह संघर्ष इतिहास की सबसे बड़ी मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में होगा और इसके दो कार्ड दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करने वाले होंगे।

Shoko Sato knocks out Mark Fairtex Abelardo at ONE: WARRIORS OF LIGHT

यह बैंटमवेट डिवीजन के लिए भी एक बड़ी रात होगी। बिबियानो फर्नांडीस “द फ्लैश” और केविन बेलिंगन “द साइलेंसर” को चौथी बार ONE बैंटमवेट विश्व खिताब के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार किया गया है।

यह अंतिम समय होने की संभावना है कि उनका सामना होगा, इसलिए एक नए चैलेंजर की मांग होगी और साटो को उम्मीद है कि वह शीर्ष दावेदार के रूप में स्थापित होने के लिए प्रभावशाली जीत दर्ज कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हर कोई इस इवेंट में अपना सबकुछ डालने को आतुर है। यह इवेंट ऐसी जगह पर हो रहा है, जहां हर काई मार्शल आर्ट से प्यार करता है। ऐसे में यदि वह पूरी तरह से जीत जाते हैं तो यह उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साख को मजबूत कर देगी।

वह प्रशंसकों के सामने मजबूत से मजबूत विरोधियों का सामना करना चाहते हैं और उनके सामने लम्बे समय तक रोमांचकर प्रदर्शन करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:  2019 की तीसरी तिमाही के 5 प्रमुख मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रदर्शन

century_tokyo_logo.png

ONE: CENTURY | ONE Championship का 100 वां लाइव इवेंट | टिकट खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

  • यूएसए में PART I 12 अक्टूबर को 8 ईएसटी पर और PART II 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजे ईएसटी पर देखें
  • भारत में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे IST और PART II 1:30 बजे IST पर देखें
  • जापान में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे JST और PART II को शाम 5 बजे JST में देखें
  • इंडोनेशिया में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 7 बजे WIB और PART II 3pm WIB पर देखें
  • सिंगापुर में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे एसजीटी और PART II 4 बजे एसजीटी पर देखें
  • फिलीपिंस में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे पीएचटी और PART II 4 बजे पीएचटी पर देखें

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट शैलियों का प्रदर्शन करेंगे। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप इवेंट आयोजित नहीं किए हैं।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रोयोगोकू कोकूगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रां प्रिक्स चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच लाने के साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन पर दस्तक देगा।

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30