माइकल शिवेलो ने जीता Asian TV अवॉर्ड, ‘द रॉक’ ने दी बधाई

Michael Schiavello and Micth Chilson ONE Championship commenators

हाल ही में आयोजित हुए एशियन टेलीविजन अवॉर्ड्स में ONE Championship के कमेंटेटर माइकल शिवेलो को उनके करियर में दूसरी बार बेस्ट स्पोर्ट्स प्रेजेंटर/कमेंटेटर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

शिवेलो को ये अवॉर्ड ONE: CENTURY PART II के लिए दिया गया है, उन्होंने अवॉर्ड के लिए एशियन टेलीविजन अवॉर्ड्स और ONE Championship का धन्यवाद किया। वहीं उन्होंने दुनिया भर में मौजूद फैंस का भी अनोखे अंदाज में धन्यवाद व्यक्त किया।

शिवेलो ने कहा, “मैं एक खास व्यक्ति का अलग से धन्यवाद करना चाहूंगा।”

“अभी कोई सोफे पर बैठकर टीवी देख रहा होगा, कोई रेस्तरां में बैठकर दोस्तों के साथ मिलकर बड़ी स्क्रीन देख रहा होगा, कोई फोन पर देख रहा होगा, वो व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि ONE Championship का दर्शक है। फैंस के बिना मुझे ये अवॉर्ड मिलना संभव नहीं था।”

फैंस को किया गया इस तरह से धन्यवाद देखकर ड्वेन “द रॉक” जॉनसन इस पर प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए।

शिवेलो को मिले इस सम्मान ने दिखा दिया है कि ONE Championship में केवल टॉप लेवल के मार्शल आर्टिस्ट्स ही नहीं बल्कि टॉप लेवल के कमेंटेटर्स भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: माइकल शिवेलो ने अपनी किताब ‘Good Night Irene’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata