संटीनो वेरबीक ने सर्वसम्मति से जीत हासिल कर किया धमाका

Santino Verbeek defeats Juan Cervantes DUX 0762 768x512

डच किकबॉक्सिंग प्रतिभा संटीनो वेरबीक ने शुक्रवार को ONE: इम्मोर्टल ट्राइंफ पर मुकाबला करते हुए ONE Championship में अपना धमाकेदार पदार्पण किया।

वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में यूनाइटेड किंगडम के वुआन सरवांटेस द्वारा काफी हद तक पीछे धकेलने के बाद भी दो बार के वर्ल्ड फाइटिंग लीग वर्ल्ड चैंपियन ने फु थो इंडोर स्टेडियम में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर ली।

डचमैन, जिसने मैच के लिए लीड-अप में आका्रमक प्रदर्शन का वादा किया था। वह अपने शब्दों पर बने रहे। 24 वर्षीय मार्शल कलाकार ने तुरंत अपने विरोधी पर पंचों की बारिश करते हुए अपने दमदार दाहिन हाथों से जकड़ लिया।

Hard-hitting Dutchman Santino Verbeek drops Juan Cervantes in the first round and edges out a majority decision win!

Hard-hitting Dutchman Santino Verbeek drops Juan Cervantes in the first round and edges out a majority decision win!📺: Check local listings for global broadcast details📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 http://bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, September 6, 2019

सरवांटेस ने सोकोडो जिम स्टैंडआउट के साथ पंचों से हमला करने का प्रयास किया, लेकिन बाद के प्रमुख हमले अंग्रेज के लिए बहुत चालाकी भरे थे।

हालाँकि, मैच की लय कुछ समय बाद ही बदल गई जब वेरबीक अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी की ऊंचाई और लाभ तक पहुंचने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए। न्यूकैसल मूल के वर्चस्व का जादू लम्बे समय तक चला क्योंकि छोटे एथलीट के लगातार हमलों ने उन पर नियंत्रण बनाए रखा।

सोकोडो जिम के प्रतिनिधि अपने प्रतिद्वंद्वी की किक को झेलने में जरा भी नहीं डर रहे थे और इसी मानसिकता ने उन्हें शुरुआती राउंड में फाइट में बनाए रखा। नीदरलैंड के मूल निवासी ने एक-दो के तहत लगातार हमले करते हुए अपने विरोधी को कैनवास पर भेज दिया।

Santino Verbeek defeats Juan Cervantes ONE: IMMORTAL TRIUMPH

विस्मयकारी लगने के बावजूद, 32 वर्षीय ने रेफरी के आठ गिनने तक जवाब दे दिया। वह जानते थे कि उसे प्रभावित करने की आवश्यकता है, और न्यूकैसल निवासी ने अपने गुप्त हथियार- हवा में उछलकर घुटने से हमला करने को रोक लिया।

दूसरे राउंड की घंटी बजने के साथ ही फाइट ने रोमांचक मोड़ से अलग रुख कर लिया। वेरबीक के शानदार फॉरवर्ड मूवमेंट के दबाव में रहने के बावजूद, ग्रीवांस ने अपना नियंत्रण बनाए रखा और हाइपर-रील शॉट्स के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी पर हमला कर दिया।

उत्तरी किंग्स जिम के प्रतिनिधि के साथ वेरबीक ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन उनके विरोधी ने हर मुद्रा में अधिक मुक्कों और घुटनों के हमलों से करारा जवाब दिया।

दोनों एथलीट अनिश्चित थे कि फाइट में आखिर क्या होगा और उन्होंने उस शानदार नॉकआउट की तलाश में अंतिम तीन मिनट में किक मार दी। वेरबीक ने अपना दाहिना हाथ ज़मीन पर उतारने का प्रयास किया, जबकि सरवांटेस ने अधिक ऊंचाई से घुटनों से हमला किया।

Santino Verbeek defeats Juan Cervantes ONE: IMMORTAL TRIUMPH

डब्ल्यूटीकेए मुवा थाई विश्व चैंपियन ने वेरबीक को आगे बढ़ाया, लेकिन डचमैन की मजबूत ठोड़ी ने उनके हर वार को विफल कर दिया।

फाइनल राउंड में छह बार ग्रीवांट के घुटनों द्वारा साफ पकड़े जाने के बावजूद, वेरबीक ने ओवरहेड हमले शुरू कर दिए। अंत में दोनों ही एथलीट हार-जीत के निर्णय के बिना वहीं खड़े रहे।

इसके बाद रैफरियों से निर्णय की मांग की तो तीनों रैफरियों ने वेरबीक के पक्ष में निर्णय दे दिया। इस जीत ने उनके किकबॉक्सिंग रिकॉर्ड को 37-14-3 पर पहुंचा दिया।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.