सैंटिनो वर्बीक की ONE डेब्यू में एक कड़ा मुकाबला देने की योजना

Santino Verbeek 768x512

हार्ड-हिटिंग डचमैन संटीनो वेरबीक का कहना है कि जुआन सेरवांटेस के कौशल का ONE चैंपियनशिप पदार्पण में कोई मुकाबला नहीं होगा।

हालांकि होओर्न, नीदरलैंड्स के व्यक्ति आसान मैच नहीं चाहता है। उसे उम्मीद है कि उसका प्रतिद्वंद्वी 6 सितम्बर को हो ची मिन में ONE: इमॉर्टल ट्राइअम्फ के होम ऑफ मार्शल आर्ट में बड़ी छाप छोड़ने के लिए अपना ए-गेम पेश करेगा।

सोकोडो जिम के वेल्टरवेट का मानना ​​है कि वह उसके खिलाफ सब कुछ करने को तैयार है, जो अंग्रेज उस पर अजमाएगा। महान अर्नेस्टो “मिस्टर परफेक्ट” हूस्ट सहित शीर्ष कोचों के प्रशिक्षण के लिए उनका धन्यवाद। वह प्रशंसकों के लिए रोमांच का अनुभव कराते हुए उसे खत्म कर सकता है।

जब वह पहली बार वैश्विक मंच पर रिंग में कदम रखता हैं तो 24 वर्षीय विश्व फाइटिंग लीग वर्ल्ड चैंपियन से पता चलता है कि वह किस तरह से फू थू इंडोर स्टेडियम में जीत का इरादा रखते हैं।

ONE चैम्पियनशिप: आप ONE चैम्पियनशिप में अपने पदार्पण से पहले कैसा महसूस कर रहे हैं?

संटीनो वेरबीक: नवंबर में मेरी पत्नी बच्चे को जन्म देने वाली है। वहीं दूसरी तरफ अब मैं पहली बार ONE में लड़ने जा रहा हूं। इसलिए मैं एक खुशकिस्मत व्यक्ति हूं!

ONE: जब आपको पता चला कि आपने ONE सुपर सीरीज अनुबंध हासिल कर लिया तो आपके क्या विचार थे?

वेरबीक: यह मेरे करियर की सबसे बड़ी बातों में से एक है। ONE चैम्पियनशिप अब दुनिया में सबसे बड़ी है। यह एक बड़ा अवसर है और अब यह वियतनाम में वास्तविक रूप से शुरू होने जा रहा है। ONE के वेल्टरवेट डिवीजन में अगला विश्व चैंपियन बनना मेरा लक्ष्य है।

ONE: आप अपने प्रतिद्वंद्वी के बारे में क्या जानते हैं?

वेरबीक: वह एक मय थाई फाइटर है। मुझे लगता है कि वह इंग्लैंड में नंबर एक है। उनकी शैली बहुत कुछ मय थाई पर आधारित है। जबकि मेरी किकबॉक्सिंग पर। मुझे पता है कि इस गेम को कैसे खेलना है और इसे उससे बेहतर जानता हूं। उनका करियर मय थाई में अधिक रहा है। मैं पहले एक वास्तविक किकबॉक्सर हूं, और यह मेरे लिए फायदेमंद है।

मुझे लगता है कि वह लात बहुत मारता है। मैं किक मारने के साथ मुक्केबाजी में भी अच्छा हूं। मैं आगे से और पीछे से लड़ सकता हूं। मैं चौतरफा लड़ सकता हूं जबकि मुझे लगता है कि वह ऐसा नहीं कर सकता ।

ONE: उसे हराने के लिए आपके पास तरकीब है?

वेरबीक: मैंने उनकी लड़ाइयां देखी और मैंने उनके विरोधियों को भी देखा। वे सबसे अच्छे स्तर पर नहीं थे। मुझे लगता है कि अगर मैं आगे बढ़ता हूं और दबाव बनाता हूं तो यह उसके लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा।

ONE: सेर्वंट्स कुछ अपरंपरागत हमले करना पसंद करता है जैसे फ्लाइंग नीज। आप उसके लिए कैसे तैयारी करेंगे?

वेरबीक: यह अलग होगा लेकिन मैं अपरंपरागत हमलों के लिए प्रशिक्षण ले रहा हूं। सबसे पहले मुझे अपनी योजना के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। मैं चाहता हूं कि जुआन मेरी शैली के साथ जाए ना कि उसकी शैली के साथ। मैं इसे अपनी लड़ाई बनाना चाहता हूं ना कि उसकी। यह बहुत महत्वपूर्ण बात है।

ONE: क्या आपको लगता है कि तीन-राउंड किकबॉक्सिंग मुकाबलों में आपका अनुभव आपको गति बढ़ाने में मदद करेगा?

वेरबीक: मैंने खिताबी लड़ाई में पांच राउंड भी लड़े हैं। इसलिए मुझे यह पसंद है लेकिन ज्यादातर मैंने तीन राउंड लड़े हैं। आमतौर पर वह पांच कर सकता है लेकिन मेरी स्थिति तीन या पांच राउंड के लिए अच्छी है।

ONE: वियतनाम में प्रशंसकों को दिखाने के लिए आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या है?

वेरबीक: मैं अपने प्रतिद्वंद्वी को मारना पसंद करूंगा, लेकिन पहले दौर में नहीं (हंसते हुए)। मैं इसे एक कठिन लड़ाई बनाना चाहता हूं और मेरे पास जो कुछ भी है वह सब कुछ दिखाना चाहता हूं लेकिन एक लड़ाई में अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाना मुश्किल होता है। लोगों को यह जानने के लिए मेरी बहुत सी लड़ाई देखनी होंगी तब उन्हें पता चलेगा कि मैं कौन हूं और उन्हें क्या दिखाना चाहता हूं।

अपने डेब्यू के लिए इसे एक अच्छी लड़ाई बनाना चाहता हूं। इसके लिए जुआन को भी एक कड़ा मुकाबला लाने की जरूरत है। लड़ाई के बाद मैं अपना हाथ उठाना चाहता हूं ना कि उसका। हो सकता है कि यह नॉकआउट हो या अंक के आधार पर जीत। यह तब तक मायने नहीं रखता- जब लड़ाई अच्छी हो।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.