ऊअली कुरझेव के सैम्बो गेम के खिलाफ दबाव महसूस कर रहे केड रुओटोलो – ‘मैं जिउ-जित्सु का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं’

Shinya Aoki Kade Ruotolo ONE157 1920X1280 68 768x512

2022 ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप में खिताबी जीत के बाद केड रुओटोलो सबसे पहले ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने की उम्मीद कर रहे हैं।

यूएस प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 21 अक्टूबर (भारत में शनिवार, 22 अक्टूबर) को ONE Fight Night 3 में अमेरिकी स्टार की भिड़ंत ऊअली कुरझेव से होगी।

https://www.instagram.com/p/CjbvajvJN5D/

रुओटोलो इस समय दुनिया के सबसे बेस्ट BJJ एथलीट्स में से एक हैं, वहीं उनके विरोधी के पास वर्ल्ड क्लास सैम्बो स्किल्स होंगी।

इन दोनों मार्शल आर्ट्स में ग्रैपलिंग का अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाता है और 19 वर्षीय अमेरिकी स्टार एक शानदार वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइट की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने ONEFC.com से कहा:

“मैंने सुना है कि वो सबसे बेस्ट एथलीट्स में से एक हैं और सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन हैं। मैं जानता हूं कि वो आसानी से हार नहीं मानेंगे।

“अक्सर सैम्बो एथलीट्स अच्छे रेसलिंग बैकग्राउंड से आते हैं और बॉडी के ऊपरी हिस्से से रेसलिंग करने की कोशिश करते हैं। उनकी इनसाइड ट्रिप्स और पकड़ बहुत मजबूत होती है। इसलिए मैं उन्हें टेकडाउन करते हुए टॉप पोजिशन हासिल करूंगा और उन्हें सबमिशन मूव में फंसाना चाहूंगा। मुझे लगता है कि हम दोनों की स्टैंड-अप गेम में भी टक्कर देखने को मिलेगी।”

https://www.instagram.com/p/CiiSKxXpgnT/

हालांकि जिउ-जित्सु को टेकडाउंस के लिए नहीं जाना जाता है, लेकिन रुओटोलो का स्टाइल सबसे अलग है।

आंद्रे गल्वाओ के शिष्य के पास अपरंपरागत टेकडाउन तकनीक है, जहां वो जूडो और रेसलिंग का मिश्रण करते हुए अपने विरोधी को नीचे गिराते हैं।

रुओटोलो BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और वो कहते हैं कि उन्हें सैम्बो स्पेशलिस्ट कुरझेव को हराकर दिखाना है कि उन्हें ब्लैक बेल्ट क्यों मिली है।

उन्होंने कहा:

“ऐसा ही मेरे भाई टाय रुओटोलो ने मुझसे कहा। उन्होंने कहा, ‘तुम इस मैच में जिउ-जित्सु का प्रतिनिधित्व कर रहे होगे, तुम अच्छा करना ही होगा।

“मैं अपने ऊपर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहता। मैं मानता हूं कि जिउ-जित्सु का प्रतिनिधि होने के कारण मेरे ऊपर दबाव हावी हो सकता है।”

https://www.instagram.com/p/Cd1F4rQJpZf/

रुओटोलो ने कुरझेव के खिलाफ गेम प्लान के बारे में बताया

केड रुओटोलो एक सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन का सामना कर रहे होंगे इसलिए फैंस को उनसे एक अत्यधिक आक्रामक रणनीति अपनाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

मगर युवा स्टार ने इस तरह की रणनीति पर काम करने से इनकार किया है।

रुओटोलो ने कहा है कि जिउ-जित्सु में आपको स्थिति के अनुसार फाइट करना आना चाहिए और ये रणनीति कभी नहीं बदलनी चाहिए।

उन्होंने बताया:

“मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मेरे सामने MMA लैजेंड खबीब नर्मागोमेदोव ही क्यों ना हों, लेकिन मेरा लक्ष्य उन्हें टेकडाउन कर सबमिशन से हराने का होगा। मेरी रणनीति हमेशा यही रहती है और मेरे भाई भी ऐसा ही करते हैं। मेरे लिए यही बात सबसे ज्यादा अहम होती है।

“जैसा कि मैंने कहा कि मैं हमेशा असली फाइट करने पर जोर देता हूं और मेरा गेम प्लान हमेशा यही रहता है। मुझे गार्ड पोजिशन में रहना अच्छा लगता है, लेकिन ये चीज़ें MMA में ज्यादा नहीं होतीं।”

https://www.instagram.com/p/CdyADsGD2ks/

रुओटोलो की मानसिकता दर्शा रही है कि उनके अगले मैच में टेकडाउन के लिए जद्दोजहद हो सकती है, जहां दोनों एथलीट्स बॉटम पोजिशन में जाने से बचने की कोशिश करेंगे।

अगर कुरझेव अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो भी अमेरिकी स्टार अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

19 वर्षीय स्टार ने कहा:

“मैं भविष्यवाणी करूं तो वो मुझे रेसलिंग में मात देना चाहेंगे और मैं भी ऐसा ही करूंगा। मैं उनपर फ्रंट हेडलॉक, डार्स चोक लगाने की उम्मीद कर रहा हूं। मैं अगर ऐसा नहीं कर पाया तो उनके पैरों को टारगेट करूंगा।”

https://www.instagram.com/p/CWD7iwcAKq8/

न्यूज़ में और

Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.