6 अप्रैल को ONE Fight Night 21 में रेगिअन इरसल और टाय रुओटोलो अपने-अपने वर्ल्ड टाइटल्स को डिफेंड करेंगे

RegianEersel TyeRuotolo 1200X800

ONE Fight Night 21: Eersel vs. Nicolas के लिए दो रोमांचक वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबलों की घोषणा की गई है।

6 अप्रैल को अमेरिकी प्राइमटाइम पर 2-स्पोर्ट किंग रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल अपना ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अलेक्सिस “बारबोज़ा” निकोलस के खिलाफ डिफेंड करेंगे और टाय रुओटोलो अपने ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को आइज़ैक मिशेल के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीत की तिकड़ी के बाद इरसल थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले मेन इवेंट में किकबॉक्सिंग में वापसी कर रहे हैं।

2019 में नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन के खिलाफ पहली बेल्ट को जीतने के बाद से “द इम्मोर्टल” ने इस डिविजन पर अपना दबदबा बनाया हुआ है। इसके बाद उन्होंने “द आर्ट ऑफ 8 लिम्ब्स” के खेल पर अपना ध्यान केंद्रित करने से पहले टॉप प्रतिद्वंदियों के खिलाफ चार बार अपने ताज का बचाव किया।

कुल मिलाकर 31 वर्षीय सूरीनामी सुपरस्टार ने 2016 से अब तक लगातार 22 मुकाबले जीते हैं, जिसमें ONE में उनका 10-0 का रिकॉर्ड भी शामिल है।

हालांकि, उभरते सितारे निकोलस अपने प्रमोशनल डेब्यू में जीत की योजना बना रहे हैं।

ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 23-0 है और वो ONE में सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स का सामना करने के लिए तैयार हैं।

फ्रेंच स्ट्राइकर Mahmoudi Gym का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो देश के सबसे मजबूत स्ट्राइकर्स का घर है और उनके पास 6 अप्रैल को कड़ी चुनौती देने का आत्मविश्वास और लय दोनों मौजूद है।

इस बीच रुओटोलो पहली बार अपनी सबमिशन ग्रैपलिंग बेल्ट का बचाव करेंगे। मिशेल के साथ इस पुनर्निर्धारित मैच में उनका लक्ष्य दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपने 5-0 के रिकॉर्ड को बेहतर करने का है।

21 वर्षीय BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) सनसनी ने ONE में अपने सभी विरोधियों में से तीन को सबमिशन से हराया है, जिसमें ग्रैपलिंग दिग्गज और मौजूदा #2 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन भी शामिल हैं और उन्होंने अपनी अथक और रोमांचक शैली की बदौलत चार परफॉर्मेंस बोनस भी अर्जित किए हैं।

हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई एथलीट मिशेल के रूप में उनकी कड़ी परीक्षा होगी, जिनके पास एक प्रभावशाली रिकॉर्ड है और वो शानदार फॉर्म में भी हैं।

25 वर्षीय चैलेंजर ने ऑस्ट्रेलियाई और एशिया एवं ओशिनिया ADCC ट्रायल दोनों जीते हैं और 2022 में प्रतिष्ठित ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ मैच का पुरस्कार जीता है।

IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्राउन बेल्ट जीतने के बाद ये उभरते हुए ग्रैपलर अब सबसे बड़े मंच पर वर्ल्ड टाइटल गोल्डन बेल्ट को जीत कर एक बड़ी छाप छोड़ना चाहते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled