जोहान गज़ाली का लक्ष्य एडगर तबारेस के खिलाफ जीत हासिल कर आगे बढ़ने पर – ‘तब तक दबाव बनाऊंगा जब तक वो टूट न जाएं’

Johan Ghazali Temirlan Bekmurzaev ONE Friday Fights 36 7 scaled

जोहान “जोजो” गज़ाली ने पहले ही ONE Friday Fights इवेंट सीरीज़ में एक युवा सनसनी के रूप में अपना बड़ा नाम बना लिया है। अब वो एक ग्लोबल सुपरस्टार बनना चाहते हैं।

17 वर्षीय एथलीट ने प्रोमोशन के वीकली एशियाई प्राइमटाइम शो में अपने बेहतरीन 4-0 के रिकॉर्ड के बाद छह अंकों की राशि वाला ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट जीता और अब वो 9 दिसंबर को ONE Fight Night 17: Kryklia vs. Roberts में अपना अमेरिकी प्राइमटाइम डेब्यू करेंगे।

मलेशियाई-अमेरिकी प्रतिभाशाली स्ट्राइकर को फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में एडगर तबारेस का सामना करना है और वो पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के खिलाफ मैच में छाप छोड़ सकते हैं।

इस मुकाबले से पहले गज़ाली, तबारेस के अनुभव या कुशलता से हैरान नहीं हैं। वो मैक्सिकन स्ट्राइकर को कम नहीं आंक रहे, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जब वे एक दूसरे के सामने रिंग में खड़े होंगे तो उनका पलड़ा भारी रहेगा।

“जोजो” ने onefc.com को बताया: 

“सच कहूं तो मुझे उनमें ज्यादा कुछ नजर नहीं आता। मुझे लगता है कि उनके पास लो किक है और बस वही है। मुझे वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं दिखता जो मुझे परेशान करेगा, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं उन्हें कम आंक रहा हूं। ONE Championship में फाइटर्स का स्तर बेहद ऊंचा है इसलिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूं।

“मुझे नहीं लगता कि उनके पास बहुत अधिक ताकत है, लेकिन साथ ही मुझे पता है कि मैं बहुत अधिक आत्मविश्वासी नहीं हो सकता क्योंकि 4-औंस के ग्लव्स में हर किसी के पास लोगों को नॉकआउट करने की क्षमता है।

“ये एक मजेदार फाइट हो सकती है। यहां तक ​​कि अगर किसी के पास ताकत नहीं है, अगर वो अपने हिट्स निशाने पर लगा सकते हैं तो नॉकआउट आ सकता है।”

ONE में अब तक अपने चार विरोधियों में से तीन को फिनिश करने के बाद गज़ाली 29 वर्षीय तबारेस के साथ अपने मुकाबले में अपनी युवावस्था और गति दोनों से आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे।

16 सेकंड के नॉकआउट से लेकर तीसरे राउंड में स्टॉपेज जीत तक “जोजो” ने मैच की पहली घंटी से लेकर आखिरी तक विरोधियों को तबाह करने की ताकत और दृढ़ता का प्रदर्शन किया है।

वो बैंकॉक में होने वाले मुकाबले में तबारेस के खिलाफ कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं और उनकी नजर ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से जीवन को बदल देने वाले परफॉरमेंस बोनस पर है:

“मेरा गेम प्लान उन पर तब तक दबाव बनाना है जब तक वो टूट न जाएं। फिर बस अधिक दबाव डालकर नॉकआउट प्राप्त करना, चाहे जो भी हो। मैं उसकी अधिक कल्पना नहीं कर रहा, लेकिन प्रयास जरूर करूंगा। निःसंदेह, मैं जल्दी नॉकआउट हासिल करना पसंद करूंगा। हालांकि, अगर मुझे ये जल्दी नहीं मिला तो मैं इसे ढूंढ़ता रहूंगा।

“मेरे 16 सेकंड के नॉकआउट को पार पाना पागलपन होगा। और 50,000 अमेरिकी डॉलर का बोनस भी पाना सुखद होगा। ये एक बड़ी रकम है। अगर मुझे ये मिल गया तो मैं आभारी रहूंगा।”

गज़ाली का कहना है कि उनकी तुलना रोडटंग से होना ‘वाकई शानदार’ है

ONE Friday Fights में जोहान गज़ाली के शानदार प्रदर्शन के बाद उनके फैंस की संख्या में इजाफा हुआ, जिनमें से कई ने उनकी तुलना लंबे समय से ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन से की।

थाई सुपरस्टार के बहुत बड़े फैन “जोजो” इस तुलना से काफी खुश हैं और अपने करियर में भी उतनी ही ऊंचाइयों तक पहुंचना चाहते हैं।

अब जब उन्होंने रोस्टर में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है और शिखर की ओर उन्होंने एक बड़ा कदम बढ़ा दिया है, लेकिन वो जानते हैं कि कॉम्बैट स्पोर्ट्स की दुनिया में एक बड़ा नाम बनने में समय लगेगा।:

“ये तेजी से हासिल नहीं किया जा सकता। ये कड़ी मेहनत, समर्पण और टॉप फाइटर्स के खिलाफ फाइट के अनुभव का फल होगा। उस तरह का स्तर हासिल करना कठिन होगा, लेकिन मैं ये नहीं कहूंगा कि ये असंभव है।

“ऐसे दिग्गज के नाम के साथ जुड़ना वाकई बहुत शानदार है। यहां तक ​​कि मलेशिया में भी मेरा निकनेम ‘रोडटंग मेलायु’ (मलय के रोडटंग) है। थाईलैंड और मलेशिया का समुदाय मुझे इसी रूप में जानता है। लेकिन सच कहूं तो मैं नहीं चाहता कि मुझे अगले रोडटंग के रूप में याद किया जाए। मैं जोहान गज़ाली के रूप में याद किया जाना चाहता हूं।”

17 वर्षीय एथलीट डिविजन की गोल्डन बेल्ट के लिए चुनौती देना पसंद करेंगे, चाहे वो “द आयरन मैन” के खिलाफ हो या भविष्य में कोई दूसरा वर्ल्ड चैंपियन।

हालांकि, वो बेहद आगे का नहीं सोच रहे हैं। Rentap Muaythai Gym के प्रतिनिधि जानते हैं कि सफलता की सीढ़ी पर चढ़ना शुरू करने के लिए उन्हें एडगर तबारेस को हराना होगा।

गज़ाली ने आगे कहा: 

“बेशक, हर ONE Championship फाइटर का सपना ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना है। मेरे लिए भी यही बात लागू होती है। एक दिन वर्ल्ड टाइटल के लिए फाइट करने का मौका पाना बहुत अच्छा होगा।

“लेकिन इस समय मैं उस सपने को हासिल करने की कोशिश करने के लिए एक समय में एक फाइट पर ध्यान दे रहा हूं।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.