ONE: WARRIOR’S CODE के मेन इवेंट में शामिल हुए पोंगसिरी, पोटमोराकोट की प्रतिक्रिया आई सामने

Petchmorakot Petchyindee Academy celebrates his win against Charlie Peters at ONE EDGE OF GREATNESS

इस शुक्रवार, 7 फरवरी को होने वाले ONE: WARRIOR’S CODE के मेन इवेंट मैच के लिए नए प्रतिद्वंदी के नाम की घोषणा आखिरी समय पर हुई है।

सिर्फ दो दिन के नोटिस पर ही पोंगसिरी पीके. साइन्चेमॉयथाईजिम इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी के साथ पहले ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए मुकबला करने के लिए तैयार हुए हैं।

भले ही पोंगसिरी ONE Super Series में नए हों, लेकिन वो कड़ी टक्कर देने का दम रखते हैं। 29 साल के इस एथलीट के नाम 4 मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप्स हैं, जिनमें WMC, Lumpinee Stadium और Channel 7 बेल्ट्स शामिल हैं।

उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 153-31-11 का है, ऐसा ही रिकॉर्ड 159-35-2 पेटमोराकोट का भी है।

पोंगसिरी थाई स्टेडियम सर्किट में अपने आक्रामक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। लगातार आगे बढ़ विरोधी पर अटैक करने और बेहतरीन बाउट का हिस्सा बनने की वजह से उन्हें फैंस के दिलों में जगह बनाई है।

The main event athletes of ONE: WARRIOR'S CODE

बैंकॉक के रहने वाले ये एथलीट भले ही अपने प्रतिद्वंदी से 11 सेंटीमीटर छोटे हों, लेकिन पेटमोराकोट ने उन्हें मुकाबला करते हुए देखा है, ऐेसे में वो उन्हें जरा भी नजरअंदाज नहीं करेंगे।

वो इस्तोरा सेनयन एरीना में अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, “वो मुझे छोटे हैं, लेकिन काफी मजबूत और अच्छे हैं। मैंने उन्हें स्टेडियम में काफी बार फाइट करते हुए देखा है, इसलिए मैं चिंतित नहीं हूं। मुझे पता है कि वो क्या हैं।”

“मैंने सभी चीज़ों की प्रैक्टिस की है, जैसे- नी, फ्लाइंग नी, एल्बो और किक्स। मुझे खुद पर पूरा भरोसा है क्योंकि मैं दो महीनों से लगातार ट्रेनिंग कर रहा हूं।

“मुझे पता है कि मैं उनसे बड़ा हूं और मेरी तैयारी उनसे अधिक है, ऐसे में उन्हें कम आंकने की भूल भी नहीं करूंगा। मॉय थाई में कुछ भी हो सकता है।”

पेटमोराकोट ने अपने नए प्रतिद्वंदी का स्वागत किया है क्योंकि इस शुक्रवार को उन्हें फैंस के सामने अपना जलवा दिखाने को मिलेगा।

उन्होंने कहा, “पहले मुझे लगा था कि फाइट रद्द हो जाएगी। इस मैच को करवाने के लिए ONE में सभी को धन्यवाद करना चाहता हूं।”

ये भी पढ़ें: ONE: WARRIOR’S CODE के स्टार्स के स्टार्स के टॉप-5 सबमिशन

जकार्ता | 7 फरवरी | ONE: WARRIOR’S CODE | टिकेट्सयहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं

न्यूज़ में और

Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores